Posts

Showing posts from November, 2025

शिखर दर्शनम् पाप नाशम्

  शिखर दर्शनम् पाप नाशम्  धर्म केवल पूजा नहीं, बल्कि मनुष्य और समय के बीच की जीवित चेतना है। इसी चेतना का प्रतीक है धर्म ध्वजा—जो मात्र झंडा नहीं, बल्कि सनातन मूल्यों का स्मरण है। केसरिया ध्वजा त्याग, तप, तेज और आध्यात्मिक ऊर्जा की घोषणा है। यह दिशा, संरक्षण और दिव्यता का संकेत देती है। इतिहास में राजपूतों, संतों और गुरुओं की पताकाएँ भी इसी रंग में रहीं, इसलिए यह वीरता, धर्म-रक्षा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बन गई। धर्म ध्वजा सरल दिखाई देती है, पर उसका अर्थ अत्यंत गहरा है—ऊँचाई प्रेरणा देती है, रंग आदर्शों का प्रतीक है और लहराहट धर्म की सतत जागृति का संकेत। पवनदेव से लेकर कृष्ण और प्राचीन राजाओं तक, ध्वजा हमेशा यही संदेश देती रही है कि धर्म-रक्षा ही शक्ति का मूल है। अयोध्या के शिखर पर उठती रामध्वजा केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता की दीर्घ, धीर और सांस्कृतिक यात्रा का प्रतीक है—यह याद दिलाती है कि समय बदलता है, पर आदर्श अमर रहते हैं। ध्वजा की हर लहराहट भीतर छिपे धर्मबोध को जगाती है और श्रीराम के उस समावेशी धर्म की याद दिलाती है जो विभाजन नहीं, संपूर्ण मानवता को जोड़ने क...

खंडवा।सिंधी समाज खंडवा के प्रतिनिधि मंडल ने खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता से सौजन्य भेंट कर उनका सम्मान किया।

Image
  सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर का सम्मान किया समाज ने राष्ट्रपति द्वारा सम्मान को खंडवा के लिए गर्व की बात कहा खंडवा।सिंधी समाज खंडवा के प्रतिनिधि मंडल ने खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता से सौजन्य भेंट कर उनका सम्मान किया। निमाड़ प्रहरी 9977766399   खंडवा निमाड़ प्रहरी  सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि समाज के अध्यक्ष श्री गेहीराम जी सीतलानी के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने शाल,पुष्पहार, आकर्षक पौधा एवं स्वतंत्रता के आंदोलन में सिन्धी समाज के गौरवशाली एवं बलिदानी इतिहास की सचित्र झलक नाम की पुस्तक सौंपकर उनका अभिनंदन किया।गत संध्या कलेक्टर कार्यालय में समाजजन ने कहा कि उनका सम्मान किया जाना खंडवा के लिए गर्व की बात है।उल्लेखनीय है कि जल संचय, जन भागीदारी...में खण्डवा जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार में प्रथम स्थान मिलने तथा विधानसभा क्षेत्र की कावेश्वर पंचायत को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त होने पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मान किए जाने से खंडवा में हर्ष की लहर व्याप्त है।इस सौजन्य मुलाकात के अवसर पर समाज के अध्यक्ष गेहीराम सीत...

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 2000 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

Image
  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में 2000 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।    निमाड़ प्रहरी 9977766399  बुरहानपुर- निमाड़ प्रहरी  मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा 15 नवम्बर शनिवार को ग्राम हेलापैडावा, झिरनिया ब्लॉक, जिला खरगोन में इंदौर संभाग, की और से  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में 2000 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।  शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत खैरनार (मूत्र रोग विभाग) डॉ. दिव्येश लाड  (जनरल मेडिसिन विभाग), डॉ. मोनिश गुप्ता ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) एवं आहार विशेषज्ञ कु. ज्योति पटेल  के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया  गया।  सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में एवं इंदौर संभाग (स्वास्थ विभाग) एवं...

भुमी कक्षा बारहवीं में जिले में द्वितीय स्थान आने पर सम्मानित

Image
भुमी पुत्री निहारिका सीताराम माहेश्वरी को कक्षा बारहवीं में जिले में द्वितीय स्थान आने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया भूमी कक्षा बारहवीं में जिले में द्वितीय स्थान आने पर सम्मानित निमाड़ प्रहरी 9977766399    खंडवा निमाड़ प्रहरी   हमारे समाज की कु. भूमी पुत्री निहारिका सीताराम माहेश्वरी को कक्षा बारहवीं में जिले में द्वितीय स्थान आने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया एवं ₹10000 राशि दी गई आगामी भविष्य के लिए भी इसी तरह प्रयास करते रहना बेटा भूमि आप इसी तरह आगे बढ़ते रहो अपना खुद का भी और अपने समाज का भी  का नाम रोशन करो बहुत-बहुत बधाइयां और आशीर्वाद   जिलाध्यक्ष -  रितेश केदारनाथ गुप्ता (झंवर ) केंद्रीय कार्यकारिणी खंडवा। प्राणेश  बजाज- अध्यक्ष- स्थानिय समिति" खंडवा। निमाड़ प्रहरी न्यूज नेटवर्क मध्य प्रदेश 

पदाधिकारियों का मनोनयन

Image
  पदाधिकारियों का मनोनयन    निमाड़ प्रहरी 9977766399   इंदौर निमाड़ प्रहरी  श्री माहेश्वरी डीडवाना पंचायती (140) घर थोक   इंदौर की तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारणी   सदस्यों की बैठक में पदाधिकारियों का मनोनयन दिनांक 13 नवंबर 2025 को माहेश्वरी समाज कार्यालय पर निर्विरोध चयन किया गया  निर्वाचन अधिकारी श्री रमेशचन्द्र जी मुंदडा थे  मनोनीत पदाधिकारी  अध्यक्ष      श्री पवन जी भलीका उपाध्यक्ष    श्री रमेश जी चितलाग्या मंत्री           श्री पंकजजी गांधी संयुक्त मंत्री  श्री कमल जी सोमानी कोषाध्यक्ष   श्री प्रहलादजी मोदानी प्रचार मंत्री   श्री प्रहलादजी सेठ कार्यकारिणी सदस्य श्री भगवानदासजी भलीका  श्री विमलजी लालावत  श्री कमल जी भलीका  श्री सूर्यप्रकाशजी झंवर श्री बालकृष्णजी भलीका श्री संतोष जी मानधन्या  श्री संपत जी धुत श्री मनोज जी पटवा  श्री संजय जी मानधन्या  सभी नवनिर्वाचित महानुभाव को बधाईयाँ

अभिभाषक संघ आष्टा की नवीन समिति में धारवा जी को कार्यकारिणी सदस्य चुने गये

Image
  अभिभाषक संघ आष्टा की नवीन समिति में  धारवा जी को  कार्यकारिणी सदस्य चुने गये  निमाड़ प्रहरी 9977766399  आष्टा   प्रिंस अनुराग जी धारवा (पुत्र श्री धीरज जी धरवा, आष्टा) को कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।   विरेद्र टुवानी  अध्यक्ष .केंद्रिय  कार्यकारिणी- एवं स्थानीय समिति" आष्टा एवं खंडवा।  की ओर से बहुत-बहुतबधाई.!

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में हुआ एलेन के सीनियर डिवीजन का शुभारंभ। IIT-JEE, NEET की तैयारी हेतु अब एलेन बुरहानपुर में।

Image
  ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में हुआ एलेन के सीनियर डिवीजन का शुभारंभ। IIT-JEE, NEET की तैयारी हेतु अब एलेन बुरहानपुर में। शहर की सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी एवं एलेन करियर इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से विद्यार्थियों एवं पालकों हेतु करियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित  किया गया। निमाड़ प्रहरी 9977766399    बुरहानपुर निमाड़ प्रहरी   इस सेमिनार में एलेन की सीनियर फिजिक्स फैकल्टी एवं मेडिकल काउंसलर श्री विवेक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कई सारे करियर ऑप्शंस के बारे मे बताया एवं प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने हेतु शीघ्र शुरुआत करने पर ज़ोर दिया। श्री श्रीवास्तव ने एलेन किस तरह से SIP (स्कूल एकीकृत प्रोग्राम) के तहत विद्यार्थियों को बुरहानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के  लाभान्वित करेगा ये भी बताया एवं पालकों को आश्वस्त किया कि एलेन विगत 3 वर्षों से कक्षा 6 वी से 10 वी में PNCF के तहत ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में अपनी सेवाएं दे रहा है और अब कक्षा 11 वी एवं 12 वी में IIT-JEE, NEET के लिए भी अंगद के पैर की तरह एलेन बुरहानपुर में अपने ...

“वो दौर जब सिक्कों में सोना भी था… और इज़्जत भी।”

Image
 “वो दौर जब सिक्कों में सोना भी था… और इज़्जत भी।” ✨ ये सिर्फ सिक्के नहीं, बल्कि भारत की मुद्रा-परंपरा के सुनहरे गवाह हैं। आना, पाई, पैसा, धा पैसा, अरणपी, पटरा — हर शब्द एक अलग युग की पहचान है, जब लेन-देन भरोसे और मूल्य पर चलता था, न कि नोटों पर। 💰 इन सिक्कों की खासियत: कुछ शुद्ध चांदी और सोने से बने होते थे — जो उनकी वास्तविक कीमत दर्शाते थे। अलग-अलग आकार — गोल, चौकोर और फूल जैसी डिजाइनें। इन पर हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में अंक उकेरे जाते थे। कई सिक्के आना-पाई प्रणाली के थे, जैसे: 1 रुपया = 16 आना 1 आना = 4 पैसे 1 पैसा = 3 पाई 📜 इतिहास की झलक: ये सिक्के ब्रिटिश काल और स्वतंत्रता से पहले के भारत में इस्तेमाल किए जाते थे। उस समय “½ आना”, “¼ पैसा” या “1 पाई” भी बहुत कुछ खरीद सकता था — एक मिठाई, एक दीया या एक अख़बार तक! 🌟 आज के लिए संदेश: इन सिक्कों को देखकर एहसास होता है कि > “कभी मूल्य धातु में नहीं, मेहनत में होता था।” आज ये सिक्के हमारे लिए म्यूज़ियम की शोभा हैं, लेकिन हर सिक्के की चमक में छिपी है — भारत की मेहनत, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की कहानी। 🇮🇳

आभा लोहिया प्रथम प्रयास में बनी CA

Image
  आभा लोहिया प्रथम प्रयास में बनी CA   निमाड़ प्रहरी 9977766399  बुरहानपुर निमाड़ प्रहरी  आभा लोहिया ने 12th तक का अध्ययन बुराहनपुर में करके स्नातक की परीक्षा कोलकता के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स कॉलेज से SGPA 8.26 हासिल करते हुए CA इंटर के दोनों ग्रुप एक साथ देकर प्रथम प्रयास में  सफल हुई और फिर उसी तरह फाइनल के दोनों ग्रुप एक साथ देकर प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की और अब नवंबर में CAT के लिए प्रयास करेगी। आभा IIM  से MBA करना चाहती है। इस अवसर पर समाज के सदस्यों और शिक्षविदों ने आभा को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रेषित किये एवं उज्जवल भविष्य की कामनाये दी ।

सिंधी समाज ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा छत्तीसगढ़ के नेता अमित बघेल के विरुद्ध कार्यवाही की मांग

Image
  सिंधी समाज ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा छत्तीसगढ़ के नेता अमित बघेल के विरुद्ध कार्यवाही की मांग निमाड़ प्रहरी 9977766399  खंडवा।सिंधी समाज द्वारा आज राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया, ज्ञापन में सिंधी समाज एवं समाज के इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल के विरुद्ध की गई और मर्यादित और आपत्तियां टिप्पणी के संबंध में अपराध दर्ज कर न्यायिक कार्यवाही हेतु निवेदन किया गया। सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंधी समाज खंडवा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा आज सुबह 10 बजे सिंधी कॉलोनी खंडवा स्थित सिंधी धर्मशाला में एकत्र हुए और वहां से कलेक्ट्रेट खंडवा के लिए रवाना हुए,जहां अपर कलेक्टर श्री बजरंग बहादुर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में निवेदन किया गया कि छत्तीसगढ़ के नेता अमित बघेल द्वारा दिए गए एक बयान में सिंधी हिंदू समाज के आराध्य देव भगवान श्री झूलेलाल के प्रति एवं सिंधी समाज के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए वक्तव्य दिया गया है साथ ही साथ अग्रवाल समाज के संस्थापक भगवान श्रीराम के वंशज समरसता के प्रणेता महाराज श्री अग्रसेन जी क...

_अन्नकूट महोत्सव सीहोर: एक दिव्य अनुभव_

Image
_अन्नकूट महोत्सव सीहोर: एक दिव्य अनुभव_ निमाड़ प्रहरी 9977766399  सीहोर -- मरी माता मंदिर, नेहरू नगर, सीहोर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस पावन अवसर पर समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मातृशक्ति ने भी अपनी उपस्थिति से इस महोत्सव को और भी विशेष बना दिया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ : 1. भगवान महेश जी की वंदना: सबसे पहले भगवान महेश जी की वंदना की गई, जिससे सभी के मन को शांति और आनंद प्राप्त हुआ। 2. छप्पन भोग: भगवान महेश जी को छप्पन भोग अर्पित किए गए, जो भक्तों के लिए एक अद्भुत अनुभव था। 3. भोजन प्रसादी और फलहार: सभी उपस्थितजनों के लिए भोजन प्रसादी और फलहार की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी ने बड़े चाव से भाग लिया। 4. वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन : समाज के वरिष्ठ जनों ने अपने अमूल्य विचारों से सबको मार्गदर्शन दिया और आशीर्वाद प्रदान किया। आगामी योजनाएँ: - धर्मशाला के लिए स्थान चयन: सीहोर समाज की धर्मशाला के लिए स्थान चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे समाज के लोगों को और भी सुविधाएँ मिल सकें । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी का ...

नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा वन- हेल्थ" विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन

Image
  नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा वन- हेल्थ" विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन निमाड़ प्रहरी 9977766399  खंडवा निमाड़ प्रहरी  नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा अधिष्ठाता महोदय डॉ. संजय कुमार दादू, विभागाध्यक्ष डॉ. अनंत टी. पवार, सह-प्राध्यापक डॉ. सपना महेशराम, सहायक प्राध्यापक डॉ. लीना परिहार, सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुणेन्द्र नीरत के मार्गदर्शन में "वन- हेल्थ" विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन पुलिस प्रशासन के सहयोग से किया गया तथा नागरिकों को जागरुक किया गया, इस अवसर पर रैली को सफल बनाने हेतु विभाग में पदस्थ सीनियर रेसीडेंट डॉ. निकिता गुप्ता, श्री नितिन नायक, श्री बबन बेनल, समस्त पी.जी. छात्रों एवं इंटर्न छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही।

बुरहानपुर शहर के सुप्रसिद्ध बाल रोग , बच्चों के डॉक्टर डॉ अशोक शाह निवासी राजपुरा का देवलोक गमन

Image
  दुखद सुचना:-  बुरहानपुर शहर के सुप्रसिद्ध बाल रोग , बच्चों के डॉक्टर  डॉ अशोक शाह निवासी राजपुरा  का देवलोक गमन   बुरहानपुर निमाड प्रहरी   अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि  बुरहानपुर शहर के सुप्रसिद्ध बाल रोग , बच्चों के डॉक्टर  डॉ अशोक शाह निवासी राजपुरा  का देवलोक गमन   दिनांक 02/11/2025 को हो गया है।जिनकी अंतिम यात्रा  दोपहार 1:00 बजे निवास स्थान राजपुरा से सतीयारा घाट जाएगी। ॐ शांति शांति शांति . दुःख  में। । सहभागी  निमाड़ प्रहरी  न्यूज़ नेटवर्क  मध्य प्रदेश।