तेरे सुर मेरे गीत संगीत समुह द्वारा सुर सम्राट किशोर दा को गीतों के माध्यम से दी आदरांजली
तेरे सुर मेरे गीत संगीत समुह द्वारा सुर सम्राट किशोर दा को गीतों के माध्यम से दी आदरांजली निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानुपर निमाड़ प्रहरी स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आदरांजलि देने हेतु तेरे सुर मेरे गीत संगीत समिति द्वारा शानदार गीतों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किशोर दा की याद में आयोजित गीतों के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सतीश अग्रवाल, कवि रमेशचन्द्र शर्मा 'धुआँधार', समाजसेवी सुदामा इंगले एवं रोटी बैंक संचालक संजय शिंदे थे l अतिथियों ने गीतों का कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व किशोर दा के तेलचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया l तत्पश्चात तेरे सुर और मेरे गीत संगीत समिति के गायकों ने किशोर दा के द्वारा गाए गए गीतों की बेहतरीन सिंगल एवं ड्यूट गीतों की प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को गुजरे ज़माने के पलों की याद ताजा हो गई l उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनि से सभी गायक और गायिकाओं का भरपुर होंसला बढ़ाया, गायको की मधुर आवाज सुनकर उपस्थित श्रोता अचंभित थे कि हमारे छोटे से शहर बुरहानपुर में भी इतनी सुंदर आवाज मे...