मोदी सरकार के 12 वर्ष पर शिव मंदिर में किया अभिषेक

 मोदी सरकार के 12 वर्ष पर शिव मंदिर में किया अभिषेक

निमाड़ प्रहरी 9977766399

बुरहानपुर। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिला ब्रह्मपुर में स्थित अति प्राचीन भगवान शिव मंदिर किला मैदान में विधिवत पूजा.अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।


साथ ही भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहे तथा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के उत्थान हेतु चल रहे कल्याणकारी कार्यों को और अधिक शक्ति एवं सफलता प्राप्त हो। 12 वर्ष सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के इस गौरवपूर्ण अवसर पर देश की प्रगति,समृद्धि एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु भी प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने , महामंत्री ईश्वर चौहान, पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील, कार्यक्रम प्रभारी बलराज जी नावादी, पुर्व महापौर अनिल भोसले, सांसद प्रतिनिधी गजेन्द्र पाटील, अधिवक्त्ता आदित्य प्रजापती, मनोज जी टंडन, प्रशांत जी पाटील, रवि गावडे, सुनिल वाद्य, विपुल कानुगो, गजेन्द्र सिह वर्मा, प्रदीप कसेरा, प्रकाश लाड, वरिष्ठ महिला नेत्री उमा कपुर, करूणा भटट, ममता दुबे, पार्षद नितेश दलाल, राजा इंगले, विजय राठौर , करण प्रजापती, आदि उपस्थित थे।

-----निमाड प्रहरी 9977766399----

Comments