Posts

Showing posts from June, 2026

रोटरी क्लब बुरहानपुर ने सरस्वती शिशु मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

Image
रोटरी क्लब बुरहानपुर ने सरस्वती शिशु मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण निमाड प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। निमाड प्रहरी   रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर, शिकारपुरा में किए गए व्यापक जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण मंगलवार को गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, विद्यालय परिवार, दानदाता एवं रोटरी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। मंच संचालन हिमांशु जैन ने किया, जबकि चतुर्वेद परीक्षण मंत्र का वाचन पराग शाह ने किया। रोटरी क्लब द्वारा विद्यालय में विद्युत व्यवस्था का उन्नयन करते हुए नई ट्यूबलाइटें, पंखे, रंग-रोगन, नए दरवाजे, 20 सेट टेबल-डेस्क, फर्नीचर तथा अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई। इन कार्यों से विद्यालय का वातावरण अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक बन गया है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि विद्यालयों के विकास में किया गया योगदान समाज के उज्...

खंडवा : सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री को भेजे तीन अहम प्रस्ताव, नई ट्रेनों और रेल सेवाओं के विस्तार की मांग

Image
  खंडवा : सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री को भेजे तीन अहम प्रस्ताव, नई ट्रेनों और रेल सेवाओं के विस्तार की मांग निमाड प्रहरी 9977766399 E -mail nimadprahari2012@gmail    खंडवा निमाड प्रहरी लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। सांसद ने तीन अलग-अलग प्रस्ताव भेजते हुए नई रेल सेवाएं शुरू करने, मेमू ट्रेन के संचालन में सुधार और दैनिक पैसेंजर ट्रेन की बहाली की मांग की है। सांसद ने पहले प्रस्ताव में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग–खंडवा–बुरहानपुर–भुसावल (कॉर्ड लाइन)–शेगांव–अकोला–नागपुर के बीच नई दैनिक रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर सीधी ट्रेन नहीं होने से यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग रेलवे स्टेशन के शुरू होने के बाद इस रेल सेवा की आवश्यकता और बढ़ गई है। दूसरे प्रस्ताव में सांसद ने खंडवा–सनावद मेमू ट्रेन (6113...

शांतिपूर्ण मोहर्रम पर्व के आयोजन में उत्कृष्ट पुलिस व्यवस्था के लिए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमती नीता देअरवाल का सम्मान

Image
शांतिपूर्ण मोहर्रम पर्व के आयोजन में उत्कृष्ट पुलिस व्यवस्था के लिए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमती नीता देअरवाल का सम्मान निमाड प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर में मोहर्रम पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सिटी कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमती नीता देअरवाल का ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। मोहर्रम के दस दिवसीय आयोजन में पहले दिन से सवारी बिठाने की परंपरा प्रारंभ होती है। सातवीं तारीख को आलम का जुलूस निकाला जाता है तथा इसके बाद अखाड़ों एवं ताजियों के जुलूस रात्रि में निकलते हैं और अगले दिन उनका विसर्जन किया जाता है। इन सभी धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है। इस वर्ष पुलिस प्रशासन ने दिन-रात सतर्क रहकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी। प्रशासन, विभिन्न मोहर्रम कमेटियों तथा नागरिकों के आपसी सहयोग से पूरा आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ताप्ती सेवा समिति ने इ...

नगर परिषद् शाहपुर द्वारा डायरिया रोकथाम, स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल विषय पर शासकीय मराठी कन्या प्राथमिक शाला में चलाया जनजागरूकता अभियान

Image
  नगर परिषद् शाहपुर द्वारा डायरिया रोकथाम, स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल विषय पर शासकीय मराठी कन्या प्राथमिक शाला में चलाया  जनजागरूकता अभियान   निमाड प्रहरी 9977766399 शाहपुर । निमाड प्रहरी   नगर परिषद् शाहपुर द्वारा संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल के पात्र क्रमांक/शाखा7000/UDH/डायरिया/2026/20363 भोपाल दिनांक 24/06/2026 में दिए गए निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया कैपेन 2026 अंतर्गत डायरिया की रोकथाम, समय पर उपचार, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल एवं  वर्षा ऋतु में डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मान. अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी के आदेशानुसार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान के मार्गदर्शन में नगर के शासकीय मराठी कन्या प्राथमिक शाला शाहपुर में डायरिया की रोकथाम, उपचार, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल विषय पर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को डायरिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के संबंध में व...

मनोहरलाल वाधवानी श्याम रेडियो उनका देहांत हो गया है उनकी अंतिम यात्रा। सुबह 10बजे मंगलवार निवास

Image
  शोक संदेश सूचना .. मनोहरलाल वाधवानी श्याम रेडियो उनका देहांत हो गया है उनकी अंतिम यात्रा ।  सुबह 10बजे मंगलवार निवास              पता प्लाट नंबर 215 सी के ग्रैंड कॉलोनी से सिंधी बस्ती श्मशान जाएगी    ॐ शांति ॐ शांति दुख में सहभागि निमाड़ प्रहरी- न्यूज़ नेटवर्क मध्य प्रदेश  शोकाकुल वाधवानी परिवार  215 सी के ग्रैंड कालोनी बुरहानुपर 

लोक निर्माण विभाग की गलती से सुविधा के लिये सड़क बिछाई गई मुर्रम बनी मुसीबत?

Image
  बहादुरपुर रोड पर वाहनों से चल रही है पत्थरों की गोली ।। दुर्घटना से देर भली नवीन जिला अस्पताल रोड पर संभलकर वाहन चलाएं यदि दुर्घटनाग्रस्त हो गए तो जिला अस्पताल में, आपके वाहान से नहीं सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल जाएंगे।। बहादुरपुर रावेर रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा वाहान चालको की सुविधा हेतु जर्जर हुए रोड पर लाखों की मुर्रम डाली गई थी ? निमाड प्रहरी 9977766399     बुरहानुपर निमाड प्रहरी  लोक निर्माण विभाग की गलती से सुविधा के लिये सड़क बिछाई गई  मुर्रम बनी मुसीबत ?  लापरवाही के चलते मुर्रम के साथ रामसेतु में उपयोग किए जाने वाले जैसे, बड़े-बड़े पत्थर आ गए।  सड़क पर मुर्रम के साथ आए बड़े पत्थर वाहन चालक के लिए परेशानी का कारण तो बने ही है ? उससे ज्यादा परेशानी राह चलते राहगीरों, सुबह-सुबह स्वास्थ्य के लिए तफरी करते बुजुर्गों पर वाहनों से पत्थरों की गोलियां चल रही है जो आमजन के लिए मुसीबत का कारण बन गई?  साथ ही साथ छोटे दो  पहियों वाहांन स्लीप होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे, लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कृपया इस पर ध्यान...

पश्चिमांचल प्रदेश प्रतिनिधि के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाई गगन जी लाठी को हार्दिक शुभकामना बधाई

Image
  पश्चिमांचल प्रदेश प्रतिनिधि के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाई गगन जी लाठी को हार्दिक शुभकामना बधाई  निमाड प्रहरी 9977766399 -छगनलाल गुप्ता  पश्चिमांचल प्रदेश प्रतिनिधि के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाई गगन जी लाठी को हार्दिक शुभकामना बधाई

पालक महासंघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न: कमल विश्वकर्मा पांचवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए

Image
  पालक महासंघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न: कमल विश्वकर्मा पांचवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए निमाड प्रहरी 9977766399 E-mail nimadprahari2012@gmail   भोपाल :निमाड प्रहरी पालक महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से एक बड़ा फैसला लेते हुए कमल विश्वकर्मा को लगातार पांचवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही समिति में प्रबोध पंड्या को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बैठक में बुरहानपुर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में राजेश भगत शामिल हुए। बैठक के उद्देश्यों और महासंघ की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए राजेश भगत ने कहा, "आज के दौर में शिक्षा का पूरी तरह से व्यवसायीकरण हो गया है। पालक महासंघ पालकों के हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। हमारा मुख्य लक्ष्य 'सस्ती शिक्षा, अच्छी शिक्षा और सबको शिक्षा' सुनिश्चित करना है। "कमल विश्वकर्मा के पुनः अध्यक्ष और प्रबोध पंड्या के महासचिव बनने पर पालक महासंघ की जिला इकाई बुरहानपुर में हर्ष का माह...

स्थानीय समिति खंडवा की डायरी-- ज्ञानेश करोडी

Image
  महेश नवमी 2026 यादें.... मन कि बाते दिल से... स्थानीय समिति खंडवा की डायरी-- ज्ञानेश करोडी  . महेश नवमी  सहयोग राशि लेने जाने पर   अविस्मरणीय  भावुक पल ...   निमाड प्रहरी के लिए ज्ञानेश करोडी खंडवा E -mail nimadprahari2012@gmail  खंडवा निमाड प्रहरी  महेश नवमी का पर्व हमारे खण्डवा एवं बाहर से पधारे समाजन ने शहर मे धाकड़ माहेश्वरी समाज की एकजुटता से पर्व को महापर्व में परिवर्तित कर दिया सभी समाज जन द्वारा तन मन और ""  निस्वार्थ भाव से धन का दान कर धाकड़ माहेश्वरी सामर्थ्य का संदेश समाज ही नहीं पूरे शहर में अविस्मरणीय शक्ति का परिचय दिया विशेषतः कुछ परिवार के घर ने सहयोग राशि लेने जाने पर एक विशिष्ट आतिथ्य का दर्जा दिया जिसका एक उदाहरण समाज के सबसे समर्पित स्व श्री मगनलाल चौधरी जी के संस्कारित भतीजे आदरणीय भागचंद जी चौधरी जिनके घर जब हम सब सहयोग राशि लेने पहुंचे तो उनकी धर्मपत्नी भी उनसे भी ज्यादा समर्पित भाव से बताया कि पूरा परिवार सहयोग राशि दान हेतु तीन दिन से प्रतिक्षा कर रहा है उनकी पुत्री जल लेकर आयी और पापा बाजार से आ रहे ह...

महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित -स्थानीय समिति भोपाल का कार्यक्रम

Image
  महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित -स्थानीय समिति भोपाल का कार्यक्रम निमाड प्रहरी 9977766399  मयूर गुप्ता भोपाल। - स्थानीय समिति  भोपाल Email -nimadprahari2012@gmail    भोपाल समिति द्वारा श्री बाल स्वरूप भव्य हनुमान मंदिर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।   भोपाल निमाड प्रहरी   कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के पूजन एवं अभिषेक से हुआ। तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा हनुमान जी महाराज की आरती संपन्न हुई। महेश नवमी के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नीम एवं पीपल के पौधों का पौधारोपण भी किया गया। वर्षा ऋतु में किया गया यह पौधारोपण प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का प्रेरणादायी संदेश लेकर आया। इस अवसर पर मातृशक्ति द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति एवं मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया । विडियो रिपोर्ट :- अंत में सभी ने स्नेहपूर्वक भोजन प्रसादी ग्रहण की तथा आनंद एवं आत्मीयता के साथ एक-दूसरे से विदा ली। स्थानीय समिति के सभी पदाधिकारियों एव...

ओमप्रकाश राठी अध्यक्ष पद से इस्तीफा (निवृत) हो रहा हूँ।

   ओमप्रकाश राठी अध्यक्ष पद से इस्तीफा (निवृत) हो रहा हूँ।  ओमप्रकाश राठी अ. स्थानीय समीती उज्जैन ।  उज्जैन एक प श्रीमान उपाध्यक्ष महोदय (गण) सादर जय महेश अ.भा.धा महेश्वरी  सभा स्था . सं. उ जजैन नियमानुसार वरीयता क्रम (१) श्री सुभाष चंद जी धारवा१२/४/१९५३ (२) श्री संजय जी गुप्ता१९/९/१९६१(३) श्री जयन्तकुमार जी २७/११/१९६५(४) श्री अवनीश गुप्ता जी३/१२/१९७१(५) श्री आशीष राठी जी६/८/१९७४ आप सभी महानुभाव  से निवेदन है कि मेरा स्वास्थ ठीक नहीं रहने के कारण मै ओमप्रकाश राठी अध्यक्ष पद से इस्तीफा (निवृत) हो रहा हूँ स्वयं के विवेका नुसार आप गण जैसा उचित समझे अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी स्वय ही शीघ्र सम्भाल लेवें इस पत्र को विशेष श्रेणी मे रख कर आप इस का जवाब शीघ्र ही देवें ।स्थानीय समीती वाट्स अप पर । धन्यवाद् विशेष जिला अध्यक्ष महोदय श्री महेन्द्र महेश्वरी जी जय महेश ओमप्रकाश राठी अ. स्थानीय समीती उज्जैन ।

राजा रजवाड़ा के दौर में ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर को दखन के द्वारा के नाम से एक अलग पहचान मिली थी।

Image
 ।।यह चर्चा चौपाल की नहीं  लेह लद्दाख की है।। राजा रजवाड़ा के दौर में ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर को दखन के द्वारा के नाम से एक अलग पहचान मिली थी।  फिर मुगलों का दौर आया तो बुरहानपुर को मुमताज की मृत्यु के कारण, दिल्ली दरवाजे के कारण , असीरगढ़ किले के कारण और खूनी भंडारे के कारण एवं काले ताजमहल के कारण , और मोहब्बत की नगरी के नाम से एक और नयी पहचान मिली। त्रिलोक जैन  प्रबंध  संपादक निमाड प्रहरी 9977766399  वक्त बितता गया और और 2003 में जन्मे बुरहानपुर का इतिहास भी बदलता गया। आज के नए दौर में बुरहानपुर को, पावर लूम व्यवसाय के कारण मैक्रो विजन स्कूल के साथ-साथ टेक्समो पाइप , एवं केला उत्पादन के कारण एक अलग नई पहचान मिली। फिर समय ने करवट ली और मलकापुर से आए स्व. रतन लाल जी जैन के बेटे आनंद जैन ने 1999 में ऐतिहासिक नगरी में नया इतिहास रचते हुए एक नई इबारत लिखी और बुरहानपुर जैसे छोटे शहर से देश को एक आईपीएस अधिकारी मिला जिसका नाम है आनंद जैन बड़े गर्व की बात है कि छोटे से शहर बुरहानपुर में 1972 में जन्मे आनंद जैन आज लेह लद्दाख में डीजीपी के पद पर बुरहानपुर का स...

महेश नवमी महोत्सव सीहोर में रक्तदान शिविर रहा आकर्षण का केंद्र, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना

Image
  महेश नवमी महोत्सव  सीहोर में रक्तदान शिविर रहा आकर्षण का केंद्र, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना जीवन रक्षा हेतु रक्तदान कर सेवा, समर्पण एवं मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।  निमाड़ प्रहरी 9977766399 सीहोर। निमाड़ प्रहरी  अखिल भारतीय (धा.) माहेश्वरी समाज, स्थानीय समिति सीहोर द्वारा भगवान महेश (भगवान शिव) के प्राकट्य दिवस महेश नवमी महोत्सव-2026 के अंतर्गत धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा संगठन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल शिव मंदिर में भगवान शिव के पूजन-अर्चन एवं अभिषेक के साथ हुआ। इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश भी दिया गया। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जिला चिकित्सालय सीहोर में आयोजित शिविर में समाज के युवाओं एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 10 यूनिट रक्तदान किया । रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षण हेतु र...