Posts

Showing posts from July, 2026

आह्वान’ संस्था द्वारा मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर ऑनलाइन परिचर्चा का सफल आयोजन

Image
  ​‘ आह्वान’ संस्था द्वारा मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर ऑनलाइन परिचर्चा का सफल आयोजन ​ निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर   31 अगस्त:साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘ आह्वान ’ के तत्वावधान में महान उपन्यासकार एवं कहानीकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती (31 अगस्त) के अवसर पर एक विशेष ऑनलाइन परिचर्चा का सफल आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में क्षेत्र एवं साहित्य जगत की प्रबुद्ध हस्तियों ने प्रेमचंद के साहित्य, उनकी सामाजिक चेतना और आज के दौर में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर गहन मंथन किया। ​कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं ने प्रेमचंद जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार इस प्रकार व्यक्त किए: ​ श्री शोभालाल शर्मा जी ने कहा : "मुंशी प्रेमचंद केवल शब्दों के जादूगर नहीं थे, बल्कि उन्होंने अपने साहित्य के जरिए समाज के शोषित और वंचित वर्ग के दर्द को एक जीवंत रंग दिया है। जिस प्रकार एक चित्रकार कैनवास पर जीवन की सच्चाई उकेरता है, ठीक उसी तरह प्रेमचंद ने अपने उपन्यासों में भारतीय समाज के यथार्थ को उकेरा है।" ​ संजय चित्ते ने अपने कथन में बताया कि   " प्रेमचंद की कहानियाँ आज भी उतन...

शासन के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का समापन किया गया

  शासकीय हाई स्कूल बमनगांव आखई  शासन के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का समापन किया गया  - - --निमाड़ प्रहरी,9977766399-------- खंडवा निमाड़ प्रहरी  संस्था में शासन के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का समापन किया गया कार्यक्रम का संचालन श्री अनंत नारायण तिवारी सर के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणापाणि मां शारदा की वंदना एवं माल्यार्पण के द्वारा हुआ तथा विद्यार्थियों को सांदीपनि पर्व का लाइव प्रसारण दिखाया गया इसके साथ ही  सभी शिक्षक गणों के द्वारा अपने शिष्यों को गुरुकुल पद्धति से आज वर्तमान तक शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था में हुए आमूल चूल परिवर्तन के बारे में बताया गया तथा बताया गया कि गुरु की महिमा जो पूर्व में थी वही वर्तमान में भी है बच्चों को विभिन्न प्रकार के संघर्षों से किस प्रकार सामना किया जाए एवं किस प्रकार इस बदलते हुए माहौल में अपने को स्थायित्व बना सके इस हेतु मार्गदर्शन दिया गया कार्यक्रम में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत प्रति दिवस होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों प्रतियोगिताओं का सफल संचालन शाला परिवार के गुरुओं के मार्गद...

मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में आवासीय छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक संध्या

  मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में आवासीय छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक संध्या   बुरहानुपर निमाड़ प्रहरी    मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में आवासीय छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक संध्या हंसी, संगीत और मनोरंजन के रंगों से सराबोर रही। कार्यक्रम में एक ओर प्रसिद्ध कॉमेडी जोड़ी सुगंधा मिश्रा एवं डॉ. संकेत भोसले ने अपनी शानदार हास्य प्रस्तुति से विद्यार्थियों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया, वहीं दूसरी ओर सुप्रसिद्ध गायक अभिजीत शर्मा ने मोहम्मद रफी के अमर गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को सुरों की मधुर दुनिया में पहुँचा दिया। कार्यक्रम में कॉमेडी शो से लोकप्रिय सुगंधा मिश्रा और डॉ. संकेत भोसले ने अपनी चुटीली नोकझोंक, हास्य संवादों और बेहतरीन मिमिक्री से ऐसा समां बाँधा कि पूरा ऑडिटोरियम ठहाकों से गूंज उठा। घर-परिवार की छोटी-छोटी बातों पर आधारित उनकी स्वाभाविक कॉमेडी ने विद्यार्थियों को खूब गुदगुदाया। दोनों कलाकारों की सहज मंच प्रस्तुति और शानदार तालमेल ने कार्यक्रम को बेहद जीव...

मानसिक स्वास्थय के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विवेकानंद महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Image
  मानसिक स्वास्थय के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विवेकानंद महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित निमाड़ प्रहरी- 9977766399 विवेकानंद महाविद्यालय, शाहपुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थय के प्रति जागरूक करना तथा तनाव, चिंता, अवसाद एवं अन्य मानसिक समस्याओं की पहचान, रोकथाम और समय पर परामर्श लेने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित डॉ. नयन मालवीय जी (मनोरोग विशेषज्ञ) शासकीय  जिला चिकित्सालय बुरहानपुर ने मानसिक स्वास्थय के महत्व, तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक जीवनशैली पर विस्तृत जानकारी दी। श्रीमति कविता पवार जी (वरिष्ठ परिचारिका) शासकीय  जिला चिकित्सालय बुरहानपुर ने मानसिक स्वास्थय संबंधी सावधानियों एवं दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली अच्छी आदतों पर प्रकाश डाला। वहीं श्रीमति विनिता खाटरकर जी (नर्सिंग ऑफिसर) शासकीय  जिला चिकित्सालय बुरहानपुर ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थय से जुड़ी आवश्यक जानकारी देते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए तथा श्री रूपेश महाजन जी (उ...

विवेकानंद महाविद्यालय, शाहपुर में कारगिल विजय दिवस मनाया गया

Image
  विवेकानंद महाविद्यालय, शाहपुर में कारगिल विजय दिवस मनाया गया निमाड़ प्रहरी- 9977766399 Email -nimadprahari2012@gmail.com. शाहपुर । निमाड़ प्रहरी   उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 26 जुलाई 2026 को विवेकानंद महाविद्यालय, शाहपुर में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस के महत्व पर व्याख्यान, संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए निबंध, भाषण, प्रस्तुतीकरण, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं तथा भारतीय सेना के शौर्य एवं बलिदान पर आधारित प्रेरक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। अंत में विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, देशभक्ति एवं वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को सु...

जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने एक बार फिर जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की

Image
  जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने एक बार फिर जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की निमाड़ प्रहरी- 9977766399 बुरहानपुर /26 जुलाई,2026/- 45 वर्षीय महिला मरीज  पिछले लगभग चार वर्षों से दाहिने अंडाशय में बड़ी गांठ एवं ओवेरियन सिस्ट की समस्या से पीड़ित थीं। आवश्यक जांचों के बाद चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान छोटा चीरा लगाकर अंडाशय में जमा लगभग 5 लीटर द्रव सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।        इस जटिल सर्जरी को शल्य चिकित्सक डॉ. मुमताज अंसारी, शल्य चिकित्सक डॉ. प्रतीक चौधरी, डॉ. श्वेता शिवहरे, स्टाफ नर्स पल्लवी साहू एवं मानसी पासवान की टीम ने सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।        जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने सफल सर्जरी के लिए पूरी चिकित्सकीय एवं नर्सिंग टीम की सराहना की। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।  मरीज एवं उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा जिला चिकित्सालय प्रबंधन के प्रति आ...

गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

  गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निमाड़ प्रहरी- 9977766399 बुरहानपुर की मेक्रो विज़न एकेडमी के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में रविवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी के प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार एवं सम्माननीय प्रबंधन सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने गुरु महिमा एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। ऑल इज वेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के डायरेक्टर श्री कबीर चोकसे ने अपने जीवन के मार्गदर्शक, आदरणीय गुरुजनों के चरणों में कोटि-कोटि नमन किया और बताया कि आज चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में हम जो भी मील के पत्थर हासिल कर पा रहे हैं, वह सब आप द्वारा दिए गए संस्कारों, अटूट ज्ञान और मार्गदर्शन की ही पूंजी है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आपका आशीर्वाद और ...

उठावना-श्रीकृष्णलालजी वेडुलालजी मनिहार ( माहेश्वरी) का

Image
  उठावना-श्रीकृष्णलालजी वेडुलालजी मनिहार ( माहेश्वरी) का निमाड़ प्रहरी- 9977766399   शिरपुर   स्व: पंढरीनाथजी , स्व: अमृतलालजी के छोटे भाई दीपक माहेश्वरी (मनिहार) के पिताजी एवं सुनील, मुकेश ,संदीप एवं योगेश के चाचाजी श्रीकृष्णलालजी वेडुलालजी मनिहार ( माहेश्वरी) का आकस्मिक निधन कल दिनांक 26 जुलाई को हो गया था, जिनका उठावना आज दिनांक 27 जुलाई 4 बजे निज निवास, बालाजी मंदिर,ऊपर का गांव, शिरपुर पर रहेगा। शोकाकुल मनिहार परिवार 

जिला अध्यक्ष के तत्वाधान में दादाजी निशान यात्रा मंगलमय हुई

Image
  जय महेश 🚩  जय श्री दादा जी की 🚩🚩 जिला अध्यक्ष के तत्वाधान में दादाजी निशान यात्रा मंगलमय हुई  निमाड़ प्रहरी 9977766399   खंडवा निमाड़ प्रहरी  अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा. केंद्रीय कार्यकारिणी खंडवा के जिला अध्यक्ष-रितेश केदारनाथ गुप्ता (झवर) के तत्वाधान में दादाजी निशान यात्रा मंगलमय हुई इसमें सभी सनातनी समाज बंधुओ द्वारा विशेष सहयोग दिया उनकी उपस्थिति और समाजजन की भागीदारी जिसमें महिलाओं द्वारा भी एवं बच्चों ने भी उत्साह के साथ बीच बारिश में दादाजी नाम भजो हरिहर जी नाम भजते हुए दादाजी मंदिर तक उद्घोष करते हुए साथ में सभी समाज बंधु एकत्रित होकर निशान यात्रा में आए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं इसमें हमारे  समिति के मुख्य वरिष्ठजनों द्वारा निशान यात्रा में शामिल होकर मार्गदर्शन दिया गया जिसमें सभी समाज बंधुओ द्वारा हमारे बड़े भाई अश्विनी जी बाहेती, रविंद्र बाहेती जी, राकेश सोमानी जी, योगेंद्र चांडक जी, श्री अनिल जीगुप्ता, चंद्रशेखर मूंदड़ा,  अनिरुद्ध बाहेती, श्री संतोष नागोरी जी, इंदर धारीवाल जी, शशांक बाहेती, अजय गुप्ता (झवर)और हनी दाढ़, रत्नेश...

दादाजी निशान यात्रा निशान यात्रा का लाभ लेवे -जिलाध्यक्ष-- रितेश केदारनाथ गुप्ता

Image
 जय महेश जय श्री दादाजी की  दादाजी निशान यात्रा निशान यात्रा का लाभ लेवे    -जिलाध्यक्ष-- रितेश केदारनाथ गुप्ता   निमाड़ प्रहरी--9977766399 खंडवा निमाड़ प्रहरी   सभी सम्मानीय सकल हिन्दू सनातनी समाज बंधुओ एवं दादाजी भक्तों  से निवेदन है कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी दादाजी निशान यात्रा   26 /07/2026 को शीतला माता मंदिर से शाम को 5:00 बजे निकाली जा रही है जिसमें आप सभी की उपस्थिति  प्रार्थनीय है एवं सहयोग अपेक्षित है ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर दादाजी निशान यात्रा का लाभ लेवे गौरी शंकर महाराज की जय ,श्री धूनी वाले दादा जी की जय,  श्री हरिहर भोले भगवान की जय, मां नर्मदे हर निवेदन -- जिलाध्यक्ष-- रितेश केदारनाथ गुप्ता (झवर) केंद्रीय कार्यकारिणी खंडवा

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 26 जुलाई को सरस्वती शिशु मंदिर चापोरा मे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Image
  ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा  26 जुलाई को सरस्वती शिशु मंदिर चापोरा मे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  निमाड़ प्रहरी- 9977766399   बुरहानपुर निमाड़ प्रहरी  ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा  26 जुलाई को सरस्वती शिशु मंदिर चापोरा मे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 41 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ.अकरम खान (जनरल फिजिशियन) द्वारा स्वास्थ्य  संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में और डॉ. विलास मोरे  के सहयोग से  स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन

Image
  श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन निमाड़ प्रहरी 9977766399 E-mail nimadprahari2012@gmail.Com   शिरपुर निमाड़ प्रहरी   अत्यंत दुःख के साथ सुचित किया जाता है कि स्व: पंढरीनाथजी , स्व: अमृतलालजी के छोटे भाई दीपक श्रीकृष्णालाल मनिहार इनके पिताजी सुनील, मुकेश ,संदीप एवं योगेश के चाचा श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का     आकस्मिक  निधन  होगया हे! जिनकी अंतिम यात्रा रविवार  26/07/2026 शाम:  06:00  बजे निज निवास बालाजी मंदिर के पास से शिरपुर मुक्तिधाम जावेगी   ओम् शांति शांति। । दुःख में— सहभागि  निमाड़ प्रहरी न्यूज़  नेटवर्क परिवार" मध्य प्रदेश शोकाकुल मनिहार परिवार शिरपुर जिला धूलिया.महाराष्ट्र    उठावना सूचना: --

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के अथक प्रयासों से। ➖ शनिवार को जयपुर हैदराबाद साप्ताहिक और रविवार को काचीगुड़ा श्रीगंगानगर 2 ट्रेनों की मिली सौगात।

Image
  ➖ खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के अथक प्रयासों से। ➖ शनिवार को जयपुर हैदराबाद साप्ताहिक और रविवार को  काचीगुड़ा श्रीगंगानगर 2 ट्रेनों की मिली सौगात। ➖ जयपुर व्हाया अजमेर हैदराबाद साप्ता.की भी सौगात मिली।  निमाड़ प्रहरी 9977766399 ➖शनिवार 25 जुलाई 2026 को खंडवा को एक और ट्रेन की सुविधा मिली है। जयपुर हैदराबाद ट्रेन संख्या 17079/80 यह  ट्रेन पूर्व में स्पेशल ट्रेन न 07019/20   जयपुर हैदराबाद साप्ताहिक चलती थी जिसे रेल बोर्ड ने स्थाई कर दिया है। जिसका लाभ खंडवा जिले वासियों को मिलने जा रहा है। ट्रेन संख्या 17079 हैदराबाद से प्रति शुक्रवार (24 जुलाई से शुरू)  होकर खंडवा प्रति शनिवार (25 जुलाई 2026)  से खंडवा सुबह 9.20 बजे पहुंचकर व्हाया अजमेर से जयपुर जाएगी। वापसी में 26 जुलाई से जयपुर से निकलकर खंडवा प्रति सोमवार सुबह 11.30 बजे आकर हैदराबाद जाएगी।

रेल बोर्ड ने काचीगुड़ा श्रीगंगानगर साप्ता का *खंडवा स्टेशन* पर स्टॉपेज मंजूर किया।

Image
  ➖ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के लगातार दवाब के बाद। ➖  रेल बोर्ड ने काचीगुड़ा श्रीगंगानगर साप्ता का खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज मंजूर किया। ➖ खाटू श्याम, दहर के बालाजी  कोटा,जयपुर, रींगस ,सीकर, बीकानेर के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। ➖26 जुलाई को खंडवा सांसद पाटिल ट्रेन का करेंगे स्वागत।  निमाड़ प्रहरी 9977766399 Email - nimadprahari2012@gmail  ➖ खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के अथक प्रयासों के चलते खंडवा जिले के रेल यात्रियों को लगातार सौगाते मिलने का क्रम जारी है। खंडवा से पहली बार कोटा के रास्ते जयपुर,सीकर, बीकानेर की ओर ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। सांसद पाटिल की पिछले तीन दिनों से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकातो के बाद खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल काचीगुड़ा श्रीगंगानगर साप्ताहिक ट्रेन के खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज की मंजूरी दिलाने में सफल हुए हैं। मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि काचीगुड़ा से चलकर श्रीगंगानगर के लिए पूर्व में इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया था 25 जुलाई से इस ट्रेन को स्थाई रूप से चलने का निर्णय रेलव...

हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय कार्यशाला में चारों शाखाओं ने प्रस्तुत की आगामी कार्ययोजना

 *प्रेस विज्ञप्ति हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय कार्यशाला में चारों शाखाओं ने प्रस्तुत की आगामी कार्ययोजना खंडवा।* हम फाउंडेशन भारत, मालवा प्रांत की जिला खंडवा इकाई द्वारा केशव हरि सभागृह, आनंदम विद्या निकेतन स्कूल परिसर में जिला स्तरीय शाखा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले की विवेकानंद शाखा, संस्कृति शाखा, सिटी शाखा एवं नर्मदानगर शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक शाखा की अलग-अलग सत्रों में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, सेवा कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा हम फाउंडेशन गीत के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष श्री सतीश पटेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य मार्गदर्शक श्री नारायण सिंह तोमर ने संगठन की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं सेवा के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन ...

सुर सम्राट मुकेश को गीतों के माध्यम से जन्म जयंती पर दी आदरांजली

Image
-----------------------   सुर सम्राट मुकेश को गीतों के माध्यम से जन्म जयंती पर दी आदरांजली निमाड़ प्रहरी 9977766399   बुरहानुपर निमाड़ प्रहरी    गुजराती समाज मार्केट में स्थित पटेल रतीलाल बोरी वाला स्कूल के हाल में भारत के सुर सम्राट प्रसिद्ध गायक स्व. मुकेश की 103 वी जन्म जयंती पर आदरांजलि देने हेतु तेरे और मेरे गीत संगीत समिति  द्वारा शानदार गीतों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वर्गीय मुकेश की याद में आयोजित गीतों के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  गुजराती समाज के अध्यक्ष  मनोज तारवाला, पटेल बोरीवाला स्कूल की प्रिंसिपल  अर्चना गोविन्दजीवाला,  संजय शिंदे, वरिष्ठ पत्रकार  त्रिलोक जैन एवं प्रसिद्ध कवि रमेश शर्मा धुआधार थे। समिति के अध्यक्ष राज भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिथियों ने गीतों का कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व सरस्वती माता एवं गायक स्व. मुकेश के तेलचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l तत्पश्चात तेरे और मेरे गीत संगीत समिति द्वारा आमंत्रित गायकों ने मुकेश के द्वारा गाए गए गीतों  क...

इन्वेस्टीचर सेरेमनी में छात्र पदाधिकारियों ने ग्रहण किए दायित्व, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का लिया संकल्प

Image
  एंजेल्स प्लेनेट स्कूल में गूंजा नेतृत्व और जिम्मेदारी का संदेश इन्वेस्टीचर सेरेमनी में छात्र पदाधिकारियों ने ग्रहण किए दायित्व, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का लिया संकल्प निमाड़ प्रहरी- 9977766399 खंडवा। एंजेल्स प्लेनेट स्कूल, खंडवा के एडवांस केंपस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की भव्य इन्वेस्टीचर सेरेमनी गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। समारोह में छात्र पदाधिकारियों ने नेतृत्व,अनुशासन, जिम्मेदारी, टीम भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर रितेश गोयल, गरिमा गोयल, प्रमोद पूरी, श्रद्धा पूरी, राधेश्याम अग्रवाल, अरुणा तिवारी , दर्पण सकलेचा, प्राचार्या श्रीमती डोना ईम्स, रामेश्वर विंग की प्राचार्या नीलम गोगरी, कोऑर्डिनेटर शेफाली गंगराड़े सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं अनय बारचे, राधिका बामनिया, अक्षत धानुक एवं आराध्या उइके ने अपनी ...

पुरानी रूढ़िवादी प्रथाओं मैं सुधार की दरकार---वीरेंद्र टुवानी

Image
  पुरानी रूढ़िवादी प्रथाओं मैं सुधार की दरकार---वीरेंद्र टुवानी व्यक्तिगत सुधार --समाज मे मृत्यु के उपरांत  अंतिम यात्रा से पूर्व  निमाड़ प्रहरी- 9977766399  E-mail nimadprahari2012@gmail   इछावर निमाड़ प्रहरी -  समाज मे मृत्यु के उपरांत  अंतिम यात्रा से पूर्व शव  पर शाल  और साड़ी चढाए  जाते  है। क्ई  बार यह शाले  या  साड़ी 8 - 10  से अधिक हो जाती है। यह शाल शमशान भूमी मे निकाल कर फेक देते है या जला देते हे। पहले गरीब लोग यह शाल, साड़ी ले जाते थे। किंतू  आज कल देखा जाता है कि यह  शाले या साड़ी वहीं पर पडी रहती है इसे कोई उपयोग मे  नही लेते है।    मुझे ऐसा लगता है कि पुरुष को ससुराल की एक शाल, और स्त्री हो तो मायके का एक साडी या शाल  चढ़ावे,  इसके अलावा अन्य कोई रिश्तेदार शाल  या साड़ी नही ओढावे। सिर्फ फुलमाला चढावे । समाज मे सुधार हेतू यह सुझाव  अच्छा लगे तो अपनाए   यह निवेदन है :---- वीरेंद्र टुवानी एडवोकेट इछावर

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे जी बुरहानपुर प्रवास पर

Image
  भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे जी  बुरहानपुर प्रवास पर कार्यक्रम को सफल बनाने भाजपा कार्यालय पर बैठक ,सौपे दायित्व   निमाड़ प्रहरी 9977766399   Email -nimadprahari2012@gmail      बुरहानपुर । निमाड़ प्रहरी   भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे जी आज 15 जुलाई 2026 बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर पधार रही है।  दोपहर 3 बजे राजस्थानी भवन इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर पर विशाल महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेगी। कार्यक्रम पश्चात श्रीमती अश्विनी परांजपे जी बहादरपुर रोड स्थित जनपद पंचायत परिसर में वृक्षारोपण तत्पश्चात सेवासदन महाविद्यालय के सामने स्थित सावित्रीबाई फूले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी।      कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्त्ता ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,म.प्र. शासन की पुर्व केबिनेट मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी,नेपा विधायक सुश्री मंजु राजेन्द्र दादु ,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व विधायक एवं ...

संतोष कुमार जी गुप्ता आष्टा का दुःखद निधन

Image
  संतोष कुमार जी गुप्ता  आष्टा का दुःखद निधन    आष्टा   अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है की स्व. आनंदीलाल जी गुप्ता (नोगांव वाले ) के सुपुत्र, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, रामबाबू गुप्ता के बड़े भाई, सौरभ, निखिल, वैभव, आर्यन के बड़े पापा, मानवीक के दादाजी एवं स्वदेश गुप्ता (विक्की ) के पूज्य पिता जी संतोष कुमार जी गुप्ता का  दुःखद निधन  हो गया है जिनकी अंतिम यात्रा   14-july-2026 को उनके निज निवास, सुभाष नगर आष्टा   से सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी  ओम शांति..दुख मैं सहभागि निमाड़ प्रहरी - न्यूज़ नेटवर्क मध्य प्रदेश 

त्रिफला : आयुर्वेद की अमृत तुल्य रसायन औषधि

  त्रिफला : आयुर्वेद की अमृत तुल्य रसायन औषधि आयुर्वेद में कुछ ऐसी औषधियां हैं जिन्हें केवल रोगों के उपचार के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य की रक्षा और दीर्घायु के लिए भी उपयोगी माना गया है। इन्हीं में से एक है त्रिफला, जिसे आयुर्वेद की सर्वश्रेष्ठ रसायन औषधियों में गिना जाता है । प्राचीन ग्रंथों में त्रिफला की महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है और इसे शरीर की प्राकृतिक शुद्धि, संतुलन तथा पोषण का उत्कृष्ट साधन माना गया है । *त्रिफला* तीन फलों हरड़ (हरितकी), बहेड़ा (विभीतकी) और आंवला (आमलकी) के समान अनुपात में मिश्रण से तैयार की जाती है ।  इन तीनों फलों के गुण एक-दूसरे के पूरक हैं, जिसके कारण त्रिफला का प्रभाव व्यापक और संतुलित माना जाता है । *आंवला :* स्वास्थ्य का प्राकृतिक संरक्षक~आंवला को आयुर्वेद में "धात्री" कहा गया है, अर्थात् वह जो मां की तरह शरीर का पालन-पोषण करे।  यह शरीर को पोषण देने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण माना जाता है । आंवला प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है और आयुर्वेद में इसे दीर्घायु एवं स्व...

भाजपा युवा नेता दुर्गेश शर्मा 'मन की बात' कार्यक्रम के जिला प्रभारी नियुक्त

Image
  भाजपा युवा नेता दुर्गेश शर्मा 'मन की बात' कार्यक्रम के जिला प्रभारी नियुक्त निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने जी ने भाजपा युवा नेता श्री दुर्गेश शर्मा को प्रतिमाह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "मन की बात" कार्यक्रम का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण अभियान में श्री शर्मा को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई थी। बुरहानपुर जिले में प्रशिक्षण कार्य को प्रदेश कार्यालय से सराहना मिली थी। इसी उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें "मन की बात" कार्यक्रम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री शर्मा की नियुक्ति पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। "मन की बात" कार्यक्रम के माध्यम से जन...

विवेकानंद महाविद्यालय के NCC कैडेट्स ने जीते 18 गोल्ड मेडल

Image
  विवेकानंद महाविद्यालय के NCC कैडेट्स ने जीते 18 गोल्ड मेडल निमाड़ प्रहरी 9977766399 [ शाहपुर]। [विवेकानंद महाविद्यालय] के NCC कैडेट्स ने हाल ही में आयोजित ,catc 75 or catc 76 ncc camp में प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए ड्रिल, टेंट पिचिंग सहित विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 18 गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।    प्राचार्या श्रीमती आरती  ठाकुर मेम ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व की बात है। ---

इंदौर महेश नवमी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का एक ऐतिहासिक और गरिमामय आयोजन

Image
  इंदौर  महेश नवमी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का एक ऐतिहासिक और गरिमामय आयोजन  निमाड़ प्रहरी 9977766399 Email -nimadprahari2012@gmail  इंदौर   निमाड़ प्रहरी- स्थानीय समिति इंदौर के तत्वाधान में , 12 जुलाई 2026 (रविवार) को महेश नवमी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का एक ऐतिहासिक और गरिमामय आयोजन किया गया। यह भव्य कार्यक्रम अन्नपूर्णा मंदिर रोड स्थित श्री सिंधु भवन में संपन्न हुआ।  केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सहसंयोजक श्री मनीष माहेश्वरी जी  की सुप्रसिद्ध दुकान माहेश्वरी के नमकीन  पर  केंद्रीय कार्यकारिणी  समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया  प्रमुख अतिथि एवं गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर के एनाडाल कंपनी के श्री संतोष बालकृष्ण जी झवर उपस्थित थे। कार्यक्रम के विशिष्ट आतिथ्य केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र टुवानीजी रहै । उन्होंने डिजिटल समाज की कड़ी में समाज का मोबाइल एप्लिकेशन बनाने पर  जोर दिया l इसके साथ ही केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की ओर से श्री सं...