Posts

Showing posts from March, 2026

इंदौर में लोक जन शक्ति पार्टी (रा,) के कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय सचिव होंगे सामिल ,

Image
  इंदौर में लोक जन शक्ति पार्टी (रा,) के कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय सचिव होंगे सामिल , प्रदेश अध्यक्ष हाजी नूर उल्लाह साहब ने जानकारी देते हुए बताया ,   निमाड़ प्रहरी- 9977766399  बुरहानपुर निमाड प्रहरी-  लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय चिराग पासवान जी के निर्देश अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन इंदौर में 5 अप्रैल को किया गया है , नूर उल्लाह साहब ने बताया संगठन विस्तार बैठक पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन दिनांक 5 अप्रैल को इंदौर में शिमला फार्म हाउस गौमठ गिरी एयरपोर्ट रोड गांधीनगर इंदौर में रखा गया है मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव शकील तिजोरी वाला, एवं प्रभारी ,(मध्य प्रदेश) रहेंगे ,  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हाजी नूरू उल्लाह साहब करेगे पार्टी को किस तरह आगे बढ़ाया जाए और आम जनता तक लोग जनशक्ति पार्टी रा, के आदरणीय चिराग पासवान जी के विचारों को कैसे पहुंचाया जाए,प्रदेश सचिव आशीष मौर्य ने प्रदेश के...

विशाल वाहन रैली वाहन रैली की अगवानी गौभक्त एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक फैज खान साहब करेंगे।

Image
  विशाल वाहन रैली वाहन रैली की अगवानी गौभक्त एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक फैज खान साहब करेंगे।    निमाड प्रहरी-9977766399  बुरहानपुर- निमाड प्रहरी-   बड़े गणपति मंदिर से विशाल वाहन रैली निकलकर गणपति नाका से होते हुए रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने से शनवारा गेट से मण्डी चौराहे से ठाकुर कांप्लेक्स के सामने से सिटी कोतवाली के सामने से शनि मंदिर से भाई साहब की  हवेली होते हुए राजपुरा से न्यामतपुरा से सालासर हनुमान मंदिर के सामने से आदर्श लाॅज के सामने से रास्तीपुरा हनुमान मंदिर परिसर पर वाहन रैली का समापन होगा। इस वाहन रैली की अगवानी गौभक्त एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक फैज खान साहब करेंगे।  अगले दिन हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल सुबह 9 बजे विठ्ठल मंदिर से लोधीपुरा से गाजे बाजे अखाड़े के साथ भव्य शोभा यात्रा निकलकर ईच्छैश्वर हनुमान मंदिर परिसर पर पहुंचेगी ,शोभा यात्रा के हनुमान मंदिर परिसर पहुंचने के पश्चात श्रीईच्छेश्वर हनुमान जी की महा आरती होगी और प्रसादी मे विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर पर रखा गया है-मंदिर परिसर मे भजन-कीर्तन,आरती की प्रस्तुति श्री हारून खान,सं...

एल्डरमैन नियुक्त किए जाने पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाये

Image
एल्डरमैन नियुक्त किए जाने पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाये निमाड़ प्रहरी- 9977766399  छगनलाल जी गुप्ता ब्यूरो चीफ निमाड प्रहरी      पीपलरावा  निमाड़ प्रहरी   भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बाबूलाल जी मुकाती श्री शेषनारायण जी नाहर श्री दिलीप जी राठौर श्री सुमित जी भामा को नगर परिषद पीपलरावा में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एल्डरमैन (वरिष्ट पार्षद)नियुक्त किए जाने पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाये

बुरहानपुर- जिलाध्यक्ष -श्री मनोज माहेश्वरी जी बने नगर परिषद नेपानगर में एल्डरमैन

Image
  बुरहानपुर  जिलाध्यक्ष -श्री मनोज माहेश्वरी  जी बने नगर परिषद नेपानगर में एल्डरमैन निमाड़ प्रहरी- 9977766399 बुरहानपुर की नगर परिषद नेपानगर में एल्डरमैन के रूप में नवनियुक्त होने पर श्री मनोज माहेश्वरी  जी,  को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ।  हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का अनुभवी नेतृत्व और अटूट समर्पण नगर के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। नगर की निरंतर प्रगति और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में आपकी सक्रिय भूमिका के लिए हम सभी अत्यंत आशान्वित हैं। इस नई और गरिमामयी जिम्मेदारी के सफल निर्वहन हेतु आप सभी को अनंत मंगलकामनाएं।

बुरहानपुर में रोटरी डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन,रोटरी क्लब द्वारा सेवा कार्यों की नई मिसाल

Image
  बुरहानपुर में  रोटरी डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन,रोटरी क्लब द्वारा  सेवा कार्यों की नई मिसाल निमाड़ प्रहरी- 9977766399   बुरहानपुर - निमाड़ प्रहरी    रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा शनिवार को एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के माननीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री सुशील मल्होत्रा एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रूबी मल्होत्रा की आधिकारिक यात्रा संपन्न हुई। कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ रोटेरियन्स, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में क्लब असेंबली से हुई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब की गतिविधियों, प्रोजेक्ट्स एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सदस्यों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की। इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके पश्चात गरकल मल्टी हॉस्पिटल में एक मर्चुरी बॉक्स (शव पेटी) का लोकार्पण किया गया, जो श्री सत्यनारायण तापड़िया द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में दान स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही एक बायपेप मशीन भी वि...

​बड़ी खबर: मध्य प्रदेश सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा को 5 साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट

 ​बड़ी खबर: मध्य प्रदेश सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा को 5 साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट ​भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने एक कड़ा कदम उठाते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), को आगामी 5 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। शासन द्वारा जारी निर्देशों के बाद अब राज्य का कोई भी विभाग इस बैंक के साथ नया लेन-देन नहीं कर सकेगा। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के ₹175 करोड़ से अधिक के फंड प्रबंधन में लापरवाही और निर्देशों का पालन न करने के कारण की गई है।

अध्यक्ष संजय सभनानी सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

Image
  सिंधी सेवा मंडली के चुनाव संपन्न अध्यक्ष संजय सभनानी सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए निमाड प्रहरी-9977766399  खंडवा।सिंधी सेवा मंडली की चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई,जिसमें अध्यक्ष संजय सभनानी निर्विरोध चुन लिए गए। सिंधी सेवा मंडली प्रवक्ता कमल नागपाल और समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय अवधि तक समस्त पदों के लिए एक एक नामांकन प्राप्त हुए,सर्व सम्मति से सभी 6 पदाधिकारी चुन लिए गए। जिसमें अध्यक्ष संजय सभनानी के साथ ही हरेश कुमार संतवानी और शंकरलाल आसवानी उपाध्यक्ष, प्रकाश आहूजा सचिव,पवन वासवानी सह सचिव और मनोज गेलानी कोषाध्यक्ष घोषित हुए।चुनाव अधिकारी मोहन दीवान और सहायक चुनाव अधिकारी अनिल आरतानी ने सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध चुने जाने की विधिवत घोषणा की।निवर्तमान अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को बिना किसी विरोध के चुन लिया जाना हर्ष का विषय है।शेष कार्यकारिणी की घोषणा अतिशीघ्र होगी।प्रवक्ता कमल नागपाल ने कहा कि संस्था के सभी सदस्यों में अपार हर्ष व्याप्त है।सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए हैं, सभी सदस्यों ने ...

मांगलिया डिपो से पेट्रोल पम्पो पर आज भी पहुँचा पर्याप्त पेट्रोल-डीजल

Image
  मांगलिया डिपो से पेट्रोल पम्पो पर आज भी पहुँचा पर्याप्त पेट्रोल-डीजल -- --निमाड़ प्रहरी- 9977766399 आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल अपने वाहन में भरवायें-नागरिकों से अपील इंदौर,निमाड़ प्रहरी इंदौर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आज सुबह 6 बजे से मांगलिया स्थित एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में ईंधन भरने का कार्य तेज गति से प्रारंभ कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक मांगलिया डिपो से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 24 टैंकर लोरियां, भारत पेट्रोलियम की 34 तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की 15 टैंकर लोरियां *"कुल 73 टैंकर लॉरी*" विभिन्न पेट्रोल पंपों के लिए रवाना हो चुकी हैं। डिपो पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है और पूरी क्षमता के साथ टैंकरों को भरा जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम सुबह 5 बजे से ही सक्रिय होकर मांगलिया डिपो तथा फील्ड के पेट्रोल पंपों का सतत निरीक्षण कर रही है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और ईंधन की निर्बाध आ...

नेपाल में तेल का 'झटका', 15 रुपये लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, महीने भर में दूसरी बार बढ़ीं कीमतें

Image
  नेपाल में तेल का 'झटका', 15 रुपये लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, महीने भर में दूसरी बार बढ़ीं कीमतें निमाड़ प्रहरी- 9977766399 वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की महंगाई का असर पड़ोसी देश नेपाल की जनता पर दिखने लगा है. सरकारी आपूर्ति कंपनी ने नई दरें लागू कर दी हैं, जिससे परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत बढ़ने की आशंका है. इस फैसले से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा.

प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली दरों की महंगाई का झटका

Image
 बड़ी ख़बर... प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली दरों की महंगाई का झटका  निमाड़ प्रहरी- 9977766399 प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली दरों की महंगाई का झटका लगने वाला है। दरों में चार से पांच प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। पावर मैनेजमेंट कंपनी ने विद्युत वितरण कंपनियों को हो रहे 6,043 करोड़ रुपये से अधिक के घाटे की भरपाई के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिजली की दरों में 10.19 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जनसुनवाई के बाद अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली है।

समझ में नहीं आता कि देश का मीडिया ख़बर दिखाते वक्त सही विश्लेषण प्रस्तुत क्यों नहीं कर रहा है !....

Image
  पूरा विश्लेषण समझ में नहीं आता कि देश का मीडिया ख़बर दिखाते वक्त सही विश्लेषण प्रस्तुत क्यों नहीं कर रहा है !.... भुवन तोषनीवाल  निमाड़ प्रहरी- 9977766399  आज का ही उदाहरण लीजिए आज देश भर में खासतौर पर उत्तरी ओर मध्यभारत के शहरों में पेट्रोल पंप पर टू व्हीलर ओर फोर व्हीलर की लंबी लंबी कतारें लग रही है यह खबर दिखाते वक्त हर रिपोर्टर और एंकर बार बार जोर देकर बस यही बता रहा है कि लोग पैनिक बाइंग कर रहे है अफवाह उड़ी है इसलिए सब व्हीकल ओनर पेट्रोल डीजल भरवा रहे है कुछ हद तक यह बात सच है लेकिन यह पूरा सच नहीं है हुआ यह हैं कि 17 मार्च 2026 से, देश की प्रमुख तीन सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने पेट्रोल पंपों के लिए क्रेडिट (उधार) नीति स्थगित कर दी है, उसके बजाए अब "पहले पैसा, फिर तेल" (Advance Payment) का नियम अनिवार्य कर दिया गया है।  तेल कंपनियों ने अभी तक पेट्रोल पंप के लिए शॉर्ट टर्म क्र‍ेडिट पॉलिसी लागू कर रखी थी जहां मालिकों को तेल पहले मिलता था और पैसा बाद में भुगतान करना पड़ता था. जैसे उदाहरण के तौर पर इंडियन ऑयल ने अपने डीलर्स को 5 दिन की क्रेडिट देता थ...

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..

Image
  सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.. 2 5 - मार्च - बुधवार              == = निमाड़ प्रहरी 9977766399 == ट्रम्प बोले- ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने पर सहमत हुआ: हमने युद्ध जीत लिया है, अमेरिकी विमान तेहरान के ऊपर घूम रहे* *'ईरान ने US को भेजा कीमती गिफ्ट', राष्ट्रपति ट्रंप का दावा... बोले- समझौता करना चाहता है तेहरान* *किसानों को संसद से पीएम का आश्वासन: बुवाई में उर्वरक-खाद की कमी नहीं होगी, सरकार हर परिस्थिति में साथ खड़ी है* *1* खत्म हो जाएगा युद्ध? 'ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत', ट्रंप का दावा- अमेरिका ने जीत ली जंग *2* ईरान जंग के बीच पहली बार ट्रंप ने PM मोदी को लगाया फोन, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बनी रणनीति *3* देश में खत्म होगा एलपीजी संकट: रसोई गैस से लदे दो जहाजों ने होमुर्ज स्ट्रेट किया पार, भारत आने में लगेंगे दो दिन *4* युद्ध के साये में भारत एक साथ: केंद्र सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, पश्चिम एशिया संकट पर होगा महामंथन *5* अमेरिकियों के लिए भी अच्छा है मजबूत भारत, शांति बनाने में भूमिका अहम; US अधिकारी बोले *6* आठ युद्ध ...

डॉ. गणेश दुनिया के सबसे छोटे कद के डॉक्टर हैं.

Image
  डॉ. गणेश दुनिया के सबसे छोटे कद के डॉक्टर हैं.    Dr.Shreyash Gupta Bhopal    Bhopal     ये डॉ. गणेश बारिया हैं.  MBBS कर चुके डॉ. गणेश दुनिया के सबसे छोटे कद के डॉक्टर हैं. लम्बाई है सिर्फ तीन फीट. इनकी कहानी सुनेंगे तो प्रेरित हुए बिना नहीं रहेंगे. डॉ. गणेश की कहानी सरल नहीं है. जो संघर्ष उन्होंने किया है, वो शब्दों में बयान तो हो सकता है, लेकिन महसूस सिर्फ वही कर सकते हैं. गुजरात के रहने वाले गणेश की लम्बाई  सिर्फ तीन फीट रह गई. कक्षा दो तीन में ही ये लगने लगा कि उनकी लम्बाई नहीं बढ़ेगी. कुछ समय बाद सर्कस वालों ने गणेश को खरीदने के बदले उनके पिता को पांच लाख रुपये देने का ऑफर दिया. पिता आर्थिक रूप से तंग थे, लेकिन उन्होंने सर्कस वालों से बेटे को बेचने से इनकार कर दिया. कहा- बेटे को पढ़ाएंगे. गणेश के साथ के बच्चे बड़े हो गए. यानी कद काफी बढ़ गया. गणेश का कद नहीं बढ़ा, लेकिन इरादा बड़ा होता गया. हंसी मजाक उड़ाए जाने के बीच 12वीं के बाद उन्होंने NEET की तैयारी की और ये कठिन परीक्षा पास कर डाली. छोटे कद के गणेश के लिए ये बड़ी बात थी, लेकिन मेडिकल क...

पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ उद्घाटन

Image
  पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ उद्घाटन प्रथम दिवस 250 प्रशिक्षु हुए शामिल माताओं बहनों एवं युवाओं को दे रहे विपरीत परिस्थितियों से लड़ने का प्रशिक्षण" निमाड़ प्रहरी- 9977766399  खंडवा। निमाड़ प्रहरी । सिन्धी कॉलोनी स्थित बगीचा ग्राउंड में रविवार सुबह 7 बजे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सिंधी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीयों,मातृशक्ति एवं हनुमानगढ़ अखाड़ा के युवाओं की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पूज्य सिंधी पंचायत एवं सेवा मंडली के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, वरिष्ठ समाजसेवी पर्यावरण प्रेमी डॉ. दिलीप हिंदूजा, लायन घनश्याम वाधवा, पार्षद श्रीमती काजल सोनू लालवानी,भाषा शिक्षिका रानी खेमानी,गुरुकृपा योग स्टूडियो से कोमल होतवानी, वाक वारियर्स ग्रुप से शेखर चंदवानी,टिम्मू चंचलानी, कन्हैयालाल सहजवानी एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहे। हनुमानगढ़ अखाड़ा के संचालक मनीष कुमार मलानी एवं अमित वैणानी ने बताया कि देश की वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक माता बहन को अपनी रक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है,इस हेतु प्रशिक्षण के लिए विश्व रिकॉ...

मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले में किसानों को उन्नत कपास उत्पादन का ज्ञान

Image
 बुरहानपुर मध्य प्रदेश मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले में किसानों को उन्नत कपास उत्पादन का ज्ञान निमाड़ प्रहरी- 9977766399  बुरहानपुर। जिले के ग्राम धमनगांव में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के मार्गदर्शन में आयोजित मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों को कपास फसल के उत्पादन में नवीनतम तकनीकों, आधुनिक पद्धतियों तथा वर्तमान चुनौतियों के प्रभावी समाधान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती की दिशा में प्रेरित करना रहा, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और उत्पादन क्षमता सुदृढ़ हो सके। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक (साइमा कंपनी) मधुबाबू ने किसानों को लंबे रेशे वाली कपास की उन्नत एवं अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से उ...

"मेक्रो विज़न एकेडमी की अंतिम प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हजारो विद्यार्थी।"

 " मेक्रो विज़न एकेडमी की अंतिम प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हजारो विद्यार्थी।" निमाड़ प्रहरी 9977766399  बुरहानपुर   निमाड़ प्रहरी   स्थित प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान मेक्रो विज़न एकेडमी में 2026-27 सत्र के लिए अंतिम प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए देश भर से हजारों विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ एकेडमी पहुंचे।  भारी भीड़ और उत्साह के साथ प्रवेश परीक्षा के लिए सुबह से ही कैंपस में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का जमावड़ा लग गया था। हजारों की संख्या में आए परीक्षार्थियों के कारण कैंपस में मेले जैसा माहौल रहा। एकेडमी ने इस सत्र के लिए अंतिम प्रवेश परीक्षा 22 मार्च 2026 घोषित की थी। इससे पहले 4 और 18 जनवरी को भी प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कक्षा 1 से 11वीं तक के विभिन्न वर्गों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, गणित, विज्ञान और भाषा विषयों का परीक्षण किया गया। विद्यार्थियों का आना, क्रोनोस्फीयर का भ्रमण करना और साथ ही स्कूल फोर्म भरना और पैराडाइज विंग में परीक्षा देना, कुछ समय म...

पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी की धर्म पत्नी एवं पवन वर्मा जी की माताजी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

Image
  वर्मा जी की माताजी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित  पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी की धर्म पत्नी एवं पवन वर्मा जी की माताजी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया    निमाड़ प्रहरी- 9977766399  .ब्यूरो चीफ छगनलाल जी गुप्ता पीपलरावा निमाड़ प्रहरी   पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी की धर्म पत्नी एवं पवन वर्मा जी की माताजी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया पूर्व नगर परिषद पीपल रावा अध्यक्ष भूपेंद्र नागर मनोज चोहान अकेसिह सेंधव जी फूल सिंह,डेरी, पूर्व पार्षद छगनलाल गुप्ता रविन्द्र नाहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता, जनार्दन सिंह जी सिकरवार, धन्ना लाल बामनिया एवं अन्य मित्र गण श्रद्धांजलि अर्पित की, ऊं शांति ऊं शांति, दुख में सहभागि निमाड़ प्रहरी- न्यूज़ नेटवर्क -मध्य प्रदेश

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी और एलेन का शंखनाद, 23 मार्च से शुरू होगा नया सत्र

Image
  ट्रायम्फल आर्च एकेडमी और एलेन का शंखनाद, 23 मार्च से शुरू होगा नया सत्र निमाड़ प्रहरी- 9977766399   बुरहानपुर- निमाड प्रहरी  शहर की सुप्रसिद्ध संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी और एलेन द्वारा संयुक्त रूप से इंदिरा कॉलोनी स्थित गोविन्दजीवाला ऑडिटोरियम में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक विद्यार्थी एवं उनके पालक उपस्थित रहे।  इस सेमिनार में एलेन के PNCF डिवीजन के शिक्षक शुभम डांडक द्वारा बताया गया कि विगत 3 वर्षों से किस तरह से एलेन छठवीं से दसवीं तक PNCF के तहत ट्रायम्फल आर्च अकादमी के साथ मिलकर काम कर रहा है एवं किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की जल्दी तैयारी शुरू करने के महत्व को बताया। ढक्कन वाला कुआ, इंदौर के एलेन सेंटर से आए गणित के वरिष्ठ अध्यापक कैनन गुप्ता ने JEE एवं एवं बॉटनी के वरिष्ठ अध्यापक अक्षत समाधिया ने NEET की तैयारी हेतु विशेष मार्गदर्शन दिया एवं एलेन के सीनियर डिवीजन के शिक्षकों से परिचय भी करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित पालकों एवं विद्यार्थियों ने अनेक तरीके के प्रश्न पूछे जिसके उत्तर संस्था सचिव श्रीमती नम्रता ...

नेपा लिमिटेड ने टाला पेयजल संकट, सकारात्मक माहौल में अपने संसाधनों से चालू किया 60 साल पुराना जल संयंत्र

Image
  नेपा लिमिटेड ने टाला पेयजल संकट, सकारात्मक माहौल में अपने संसाधनों से चालू किया 60 साल पुराना जल संयंत्र निमाड़ प्रहरी-9977766399 कागज की काशी के नाम से विख्यात एशिया की प्राचीनतम शासकीय पेपर मिलों में शामिल केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड ने एक बार फिर उद्योग के साथ सामाजिक दायित्व निभाने की अपनी परंपरा को सिद्ध किया है। लगभग 60 वर्ष पुराने जल शोधन संयंत्र को अपने ही संसाधनों से चालू कर संस्थान ने जहां नगर को संभावित पेयजल संकट से बचाया, वहीं लाखों रुपये के अतिरिक्त व्यय को भी टाल दिया। नवागत सीएमडी नरेश सिंह के नेतृत्व में संस्थान में सकारात्मक और कार्योन्मुख वातावरण निर्मित होने के बाद लंबित तकनीकी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। हाल ही में नवीनीकृत संयंत्रों का परीक्षण केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके साथ आयोजित वेंडर मीट के बाद देशभर के वेंडर्स और सप्लायर्स ने नेपा लिमिटेड में व्यावसायिक संभावनाओं के प्रति गहरी रुचि दिखाई है। संस्थान में बने इसी सकारात्मक माहौल का परिणाम है कि लंबे ...

खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957: अवैध खनिज परिवहन की समस्या और कानूनी चुनौतियाँ

  खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957: अवैध खनिज परिवहन की समस्या और कानूनी चुनौतियाँ निमाड़ प्रहरी- 9977766399  खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (संक्षेप में MMDR अधिनियम) भारत में खनिज संसाधनों के नियमन का आधारभूत कानून है। यह अधिनियम अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए कड़े प्रावधान करता है। राज्य सरकारों को धारा 23सी के तहत अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए नियम बनाने की शक्ति प्राप्त है। मध्य प्रदेश में **मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम) नियम** इन प्रावधानों के आधार पर बनाए गए हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास (ETP) की अनिवार्यता शामिल है। हालांकि, इन नियमों के कार्यान्वयन में कई व्यावहारिक और कानूनी समस्याएँ सामने आती हैं, विशेष रूप से वाहन खराब होने जैसी अनैच्छिक परिस्थितियों में ETP की समय सीमा समाप्त हो जाने पर। जिला न्याायालय बैतूल के अधिवक्ताे भारत सेन का यह लेख इन मुद्दों पर चर्चा करता है और संबंधित कानूनी प्रावधानों का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। ### प्रमुख कानूनी प्रावधान 1. **धारा 23सी: राज्य सरकार की निय...

इंदौर में घटित घटना पर विशेष टिप्पणी

Image
  इंदौर में घटित घटना पर विशेष टिप्पणी भुवन तोषनीवाल निमाड़ प्रहरी- 9977766399 इंदौर में इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते समय घर में लगी आग में एक ही परिवार के 7–8 लोगों की दर्दनाक मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह केवल एक हादसा नहीं है, बल्कि उस व्यवस्था की पोल खोलने वाली घटना है जो तकनीक को तेजी से आगे बढ़ा रही है, लेकिन सुरक्षा के मूलभूत इंतजाम पीछे छोड़ती जा रही है। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकारें सब्सिडी दे रही हैं, कंपनियां नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं और शहरों में ईवी को भविष्य की तकनीक बताया जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस “ईवी क्रांति” के साथ सुरक्षा का ढांचा भी उतनी ही तेजी से तैयार किया गया है? लिथियम-आयन बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों में थर्मल रनअवे नाम की प्रक्रिया का खतरा रहता है। यदि चार्जिंग के दौरान बैटरी अधिक गर्म हो जाए या चार्जिंग सिस्टम में गड़बड़ी हो जाए तो आग तेजी से फैल सकती है और उसे नियंत्रित करना बेहद कठिन हो जाता है। दुनिया के कई देशों में ऐसे मामलों के बाद कड़े सुरक्षा मानक बनाए गए हैं, लेकिन भारत में अभी भी अधिकांश ...

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, आभार जताया

Image
  नेपा मिल को कार्यशील पूंजी दिलाने तेज हुए प्रयास - दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, आभार जताया  निमाड़ प्रहरी- 9977766399   बुरहानपुर । निमाड़ प्रहरी  खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी से महत्वपूर्ण मुलाकात कर नेपानगर स्थित नेपा लिमिटेड के लिए कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने की मांग पुनः प्रमुखता  से रख अनुरोध किया। मुलाकात के दौरान सांसद पाटील ने नेपा मिल के पुनः संचालन में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री जी आपके मार्गदर्शन एवं सकारात्मक पहल से ही मिल में उत्पादन दोबारा शुरू हो सका है, जिसके लिए नेपा मिल के कर्मचारी तथा क्षेत्रवासीयो की और से आभार व्यक्त करता हूं।   विकास को नई गति मिलेगी सांसद ने आग्रह किया कि अब मिल को निरंतर और पूर्ण क्षमता से संचालित करने के लिए पर्याप्त कार्यशील पूंजी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उत्पादन शुरू होने से क्षेत...