Posts

Showing posts from April, 2026

अनवी गुप्ता ने ICSE बोर्ड कक्षा 10 वीं में 98.2% अंक प्राप्त किया।

Image
  अनवी गुप्ता ने ICSE बोर्ड कक्षा 10 वीं में 98.2% अंक प्राप्त किया। बहुत बहुत बधाई  निमाड प्रहरी-9977766399    कन्नौद निमाड़ प्रहरी-   श्री स्वरूपनारायण जी गुप्ता एवं श्री मति माया देवी गुप्ता कन्नौद की पौत्री श्री ओमप्रकाश जी राठी एवं श्रीमति ज्योति राठी उज्जैन की नातिन श्री सचिन गुप्ता एवं अंकिता गुप्ता मुंबई की सुपुत्री कु अनवी गुप्ता ने ICSE बोर्ड कक्षा 10 वीं में 98.2% अंक प्राप्त किया। अनवी गुप्ता को उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।  संपादक अश्विनी कुमार नयन निमाड प्रहरी न्यूज नेटवर्क -मध्य प्रदेश 

सेवासदन महाविद्यालय के बीसीए तृतीय वर्ष का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

Image
सेवासदन महाविद्यालय के बीसीए तृतीय वर्ष का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम निमाड प्रहरी-9977766399  सेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर के बी.सी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा, जिसमें जिले में प्रथम स्थान पर कु. संजना लखवानी ने 8.35 सीजीपीए, द्वितीय स्थान पर कु हर्षाली गहुकर ने 8.33 सीजीपीए एवं तृतीय स्थान पर आशुतोष चौधरी ने 8.28 सीजीपीए अंक प्राप्त कर महाविद्यालय एव जिले का नाम गौरवान्वित किया।  छात्र-छात्राओं की इस उत्कृष्ट सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, प्राचार्य डाॅं. एस.एम. शकील विभागाध्यक्ष डाॅ. जगन्नाथ महाजन, डाॅ. अनीष पटेल, प्रो. अविचल आसरकर, डाॅ. अनिल चौधरी, प्रो. नरेन्द्र भारद्वाजए डाॅ. लीना जाधव, प्रो. विष्णु भारद्धाज, प्रो. मयंक ठाकुर, डाॅ. अभिलाषा पाण्डे, प्रो. अर्पिता गढे एवम महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त कर छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी।  ......000......

मुंबई के परेल में स्थित केईएम अस्पताल में लकवाग्रस्त मरीजों को भर्ती किया जाता है। 24 घंटे के अंदर मरीज ऑटोमेटिक मशीन के जरिए कुछ ही घंटों में इस बीमारी से ठीक हो जाता है

Image
मुंबई के परेल में स्थित केईएम अस्पताल में लकवाग्रस्त मरीजों को भर्ती किया जाता है। 24 घंटे के अंदर मरीज ऑटोमेटिक मशीन के जरिए कुछ ही घंटों में इस बीमारी से ठीक हो जाता है निमाड प्रहरी-9977766399 रीतेश केदारनाथ गुप्ता. प्रबंध संपादक मुंबई के परेल में स्थित केईएम अस्पताल में लकवाग्रस्त मरीजों को भर्ती किया जाता है। 24 घंटे के अंदर मरीज ऑटोमेटिक मशीन के जरिए कुछ ही घंटों में इस बीमारी से ठीक हो जाता है, एंजियोप्लास्टी की तरह इस मशीन की मदद से मरीज के ब्रेन ट्यूमर को हटाया जाता है, यह सुविधा भारत में पहली बार इस अस्पताल में उपलब्ध है। दुनिया में ऐसी मशीनें कुछ खास जगहों पर ही हैं, डॉ. नितिनजी डांगे (न्यूरोसर्जन) इस मशीन को संभालने के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस मशीन का उद्घाटन और लोकार्पण किया। कृपया जानकारी सभी के साथ शेयर करें, यह फायदेमंद होगा... हर उस ग्रुप पर पोस्ट करें जिसके आप सदस्य हैं। अगर आप किसी ऐसे बच्चे को जानते हैं जो जन्म से ही गूंगा-बहरा है, तो अब कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के आविष्कार से इस विकलांग बच्चे का इलाज संभव हो गया है।  सर्जरी का खर्च कर...

बुरहानपुर कांग्रेस के नेता पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अजयसिंह रघुवंशी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला इंदौर ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किया गया.

Image
  श्री रघुवंशी को कांग्रेस ने इंदौर जिला प्रभारी बनाया. बुरहानपुर. बुरहानपुर कांग्रेस के नेता पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अजयसिंह रघुवंशी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला इंदौर ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किया गया. श्री रघुवंशी की इस नियुक्ति से जिले के कांग्रेस जनो मे हर्ष व्याप्त है. निमाड़ प्रहरी- 9977766399 श्री रघुवंशी के जिला प्रभारी बनने पर उन्हें बधाई देने वालो का ताँता लग गया, बुरहानपुर। निमाड़ प्रहरी .जिले के कांग्रेस जन सर्व श्री हमीद काजी (पूर्व विधायक),किशोर महाजन (पूर्व जिलाध्यक्ष ),श्रीमती अनिता यादव, (निगम अध्यक्ष),वाजिद ईकबाल(ब्लॉक अध्यक्ष),दगड़ू भाई चौकसे(पूर्व जिला पंचायत सदस्य),श्रीमती गौरी शर्मा(पूर्व निगम अध्यक्ष),राकेश सोलंकी(जनपद अध्यक्ष),श्रीमती भारती विनोद पाटिल(अध्यक्ष, नगर पालिका)रफीक गुलमोहम्मद, अमर यादव,गब्बू सेठ,इन्द्रसेन देशमुख,डॉ. आरिफ बागवान,पार्षद गण ईस्माइल अंसारी,अजय उदासीन,अजय बालापुरकर,अकील औलिया,बाबा भाई, अबरार साहब,उबेद शेख,फहीम हाशमी,अब्दुल्ला अंसारी,विनोद मोरे,महेंद्र सुरवाडे, आसिफ भाई,आरिफ भाई,शाहिद बन्दा,मुज्जु मीर,इनाम अंसारी,हामिद डायमंड,सहि...

मनीषा राजेश गुप्ता" की ईमादारी

Image
  मनीषा राजेश गुप्ता" की ईमादारी मूंदी जिला खंडवा से दिल छू लेने वाली एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसने ट्रेन के एक साधारण सफर को यादगार बना दिया। चलती ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान जब टीटीई ने दरवाजे पर खड़ी एक महिला मनीषा राजेश गुप्ता से टिकट मांगा, तो महिला ने बिना किसी झिझक के अपना टिकट दिखाया। लेकिन असली सरप्राइज तब हुआ जब महिला ने अपने साथ खड़ी बकरी की ओर इशारा करते हुए उसका भी ट्रेन टिकट दिखा दिया 🐐🎫। टीटीई यह देखकर पहले तो हैरान रह गया और फिर उसकी हंसी छूट गई। माहौल इतना हल्का और खुशनुमा हो गया कि महिला भी मुस्कुरा उठी। इस अनोखे और मजेदार पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कोई इसे ईमानदारी बता रहा है तो कोई इसे “दिल जीत लेने वाला मासूम पल” कह रहा है।

मीरा कुमार: बाबूजी स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले अनुसूचित जाति के एकमात्र राष्ट्रीय नेता थे

  मीरा कुमार: बाबूजी स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले अनुसूचित जाति के एकमात्र राष्ट्रीय नेता थे मीरा कुमार: बाबूजी स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले अनुसूचित जाति के एकमात्र राष्ट्रीय नेता थे। उस समय अनुसूचित जाति में उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति बहुत कम थे। जो थे, उन्हें अंग्रेज अपने पक्ष में करने की कोशिश करते थे। बाबूजी को भी बड़े-बड़े प्रलोभन दिए गए — वायसराय की कौंसिल में जगह आदि। लेकिन उन्होंने जेल की यातनाएँ सहना बेहतर समझा। 1940 के असहयोग आंदोलन और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में वे जेल गए। 10 दिसंबर 1940 को उन्होंने शाहाबाद के कलेक्टर को विशाल सत्याग्रह का नोटिस दिया और गिरफ्तार हुए। 19 अगस्त 1942 को पटना से गिरफ्तार कर उन्हें हजारीबाग जेल में रखा गया। महात्मा गांधी ने उनके बारे में कहा था — “जगजीवन राम तपे हुए कंचन की भाँति खरे और सच्चे हैं। मेरा हृदय इनके प्रति आदरपूर्ण प्रशंसा से आपूरित है।” साक्षात्कारकर्ता: 1937 के प्रांतीय चुनावों में उन्होंने किस प्रकार अंग्रेजों की साजिश को नाकाम किया? मीरा कुमार: 1937 के चुनावों में कांग्रेस ने कई प्रांतों में जीत हासिल की, ल...

तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प।

Image
  तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प।  पत्रकारों के हित की लड़ाई के लिए होगा संघर्ष- जिलाध्यक्ष । मेंहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।  निमाड प्रहरी-9977766399   ​ मेंहदावल डाक बंगले पर रविवार को 'इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन'की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन के विस्तार और भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र मिश्रा को लगातार तीसरी बार तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।​बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पांडेय,के डी सिद्दीकी,सुनिल यादव ने कहा कि पत्रकारिता के गिरते स्तर और पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर गहरी चिंता व्यक्त की।संगठन का उद्देश्य न केवल पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करना है,बल्कि समाज के प्रति उनकी जवाबदेही को भी सशक्त बनाना है।इसके साथ ही बैठक में पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड,बीमा आदि बनवाने के लिए रुपरेखा तैयार किया गया जिससे पत्रकारों के स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान हो सके। इस दौरान धर्मेन...

आल इज़ वेल हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Image
  आल इज़ वेल हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  निमाड प्रहरी-9977766399  बुरहानपुर- निमाड़ प्रहरी   ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 26 अप्रैल रविवार को आल इज़ वेल हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। महिला रोग स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉ. मोनिश गुप्ता (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. किमाया शाली (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के द्वारा महिलाओं को होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क सोनोग्राफी एवं कॉल्पोस्कोपी एवं ब्लड प्रेशर शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे,स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया ।

नेपा एक परिवार है—भेदभाव रहित एकजुटता ही बनाएगी इसे भारत का गौरव : सीएमडी नरेश सिंह

Image
  नेपा एक परिवार है—भेदभाव रहित एकजुटता ही बनाएगी इसे भारत का गौरव : सीएमडी नरेश सिंह 70वें ‘नेपा दिवस’ पर नेपा लिमिटेड में गरिमामय आयोजन, उत्पादन पुनः प्रारंभ होने से नई संभावनाओं को मिली गति निमाड प्रहरी-9977766399    - नेपानगर निमाड़ प्रहरी    एशिया महाद्वीप की प्रमुख एवं प्राचीन शासकीय कागज मिलों में शुमार, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में रविवार को 70वां स्थापना दिवस ‘ नेपा दिवस ’ सीएमडी नरेश सिंह के नेतृत्व में गरिमा, उत्साह और आत्मविश्वास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने संस्थान की गौरवशाली औद्योगिक विरासत को रेखांकित करते हुए पुनः प्रारंभ हुई उत्पादन प्रक्रिया के साथ नई संभावनाओं को सशक्त दिशा प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ मिल के मुख्य द्वार पर सीएमडी नरेश सिंह द्वारा नेपा ध्वज के ध्वजारोहण से हुआ। तत्पश्चात कारखाना परिसर में पंडित ईशान व्यास ने सीएमडी नरेश सिंह को सपत्नीक विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन कराया। इसके बाद अनाम श्रमिक स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रमिकों के अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक...

भाजपा सरकार के किसान हितेषी फैसले पर खंडवा मंडी में किसानों का स्वागत, एवं मिठाई बांटी

Image
भाजपा सरकार के किसान हितेषी फैसले पर खंडवा  मंडी में किसानों का स्वागत, एवं मिठाई बांटी  मंडल अध्यक्ष रविंद्र चांडक, -निमाड़ प्रहरी 9977766399-- खंडवा निमाड़ प्रहरी   भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए आज खंडवा कृषि उपज मंडी में किसान मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में किसानों को मिठाई खिलाकर नई योजना की जानकारी दी गई तथा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया  कार्यक्रम में बताया गया की राज्य कैबिनेट के फैसले के अनुसार अब ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि अधिग्रहण पर किसानों को बाजार दर का चार गुना मुआवजा मिलेगा इससे किसान की आर्थिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम बताया गया वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय न केवल किसानों के साथ न्याय करेगा बल्कि उनके सम्मान को भी बढ़ाएगा, साथ ही सिंचाई , सड़क, फुल रेलवे एवं अन्य विकास कार्यों को भी गति मिलेगी इससे प्रदेश के विकास को एक नई दिशा मिलेगी  इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष-राजपाल सिंह तोमर जी के मार्गदर्शन में एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष- राजेंद्र सिंह ठाकुर, एवं मंडल अध्यक्ष...

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, 95.2% अंक अर्जित कर संयोग पाटिल रहे प्रथम

Image
  ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, 95.2% अंक अर्जित कर संयोग पाटिल रहे प्रथम। शहर की सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। निमाड प्रहरी-9977766399   बुरहानपुर- निमाड़ प्रहरी   शाला में संयोग पाटिल ने 95.2%, कृतिका वर्मा ने 90.2%, समृद्धि जाधव ने 89%, कुंदनिका इंगले ने 86.8%, मानव पाटीदार ने 86.6%, चांदनी महाजन ने 86.4%, समर्थ विभूते ने 85.8%, समर्थ महाजन ने 85.4%, संस्कार महाजन ने 85.4%, शौर्य पाटिल ने 84.6%, ऋषित पाटिल ने 83.6%, वेदांशु मोदी ने 81.6%, रुद्रांश बाविसकर ने 81.6% एवं पार्थ लांडे ने 80.8% अंक अर्जित कर शाला में टॉप 10 में अपना स्थान सुनिश्चित किया। संस्था के चेयरमैन श्री कमलेश पटेल ने इस उपलब्धि का श्रेय शाला के शिक्षकों को दिया एवं एलेन और ट्रायम्फल की जोड़ी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया। संस्था सचिव श्रीमती नम्रता पटेल ने बताया कि एलेन और ट्रायम्फल की जोड़ी हर वर्ष नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। आने वाले वर्षों में भी ये जोड़ी शहर के समस...

महंगवा में हुआ किरार समाज का 31वां सामूहिक विवाह सम्मेलन

Image
  महंगवा में हुआ किरार समाज का 31वां सामूहिक विवाह सम्मेलन,  48 जोड़े वैदिक पद्धति से बंधे लोकेशन बनखेड़ी निमाड प्रहरी-9977766399 -छगनलाल गुप्ता  अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम महंगवा में किरार समाज नर्मदापुरम का 31वां सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। मंच से मंगलाचरण एवं वरमाला कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ, जिससे नवदंपतियों ने अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की। केंद्रीय कृषि मंत्री ने वर्चुअल रूप से किया संबोधित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और समाज के इस अनुकरणीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने सादगीपूर्ण विवाह एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की इस पहल को प्रेरणादायक बताया। सादगीपूर्ण विवाह का सशक्त संदेश, 1100 से अधिक विवाहों की परंपरा सम्मेलन के माध्यम से समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा मिला और फिजूल खर्ची पर रोक का संदेश दिया गया। वर्ष 2004 से प्रारंभ इस पहल के तहत अब तक 1100 से अधिक जोड़ों...

JEE Main 2026 में Macro Vision Academy का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने हासिल किए 99+ परसेंटाइल

Image
  JEE Main 2026 में Macro Vision Academy का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने हासिल किए 99+ परसेंटाइल निमाड प्रहरी-9977766399  Burhanpur (म.प्र.) — JEE Main 2026 के परिणाम घोषित होते ही Macro Vision Academy के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण बन गया है। संस्थान के छात्रों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। संस्थान द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कुल 15 छात्रों ने 99+ परसेंटाइल हासिल किया है, जो कि किसी भी कोचिंग संस्थान के लिए बेहद उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जाती है। वहीं, 132 छात्रों ने JEE Advanced के लिए क्वालिफाई कर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है। इस वर्ष संस्था के ओजस अग्रवाल ने  99.95 परसेंटाइल के साथ AIR 827 हासिल कर संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अन्य प्रमुख सफल छात्रों में शामिल हैं: सौम्य जायसवाल – 99.68%ile सुषांत पटेल – 99.59%ile पांशुल पाटीदार – 99.53%ile मानव राठौर – 99.49%ile ईशित सिंह – 99.47%ile कौस्तुभ साहू – 99.45%ile उदित सिंह – 99.36%ile आर्यन राय – 99.31%ile युवराज पाटीदार – 99.31%...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों का जायजा लेने ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचे अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी

Image
  स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों का जायजा लेने ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचे अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी निमाड प्रहरी-9977766399  शाहपुर निमाड़ प्रहरी   स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के मद्देनजर आज नगर परिषद् शाहपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी शाहपुर को नंबर 1 बनाने का टारगेट रखते हुवे   नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं, सफाई कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों एवं गाइड लाइन के अनुसार किए जा रहे कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री वीरेंद्र तिवारी द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान एवं ट्रेचिंग ग्राउंड कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कचरे के वैज्ञानिक निपटान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा स्वच्छता के सभी मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ट्रेचिंग ग्राउंड पर क...

खंडवा के उद्योगपति गुरमीत सिंह उबेजा को अमेरिका की यूनिवर्सिटी से मानद पीएचडी का प्रस्ताव

Image
  खंडवा के उद्योगपति गुरमीत सिंह उबेजा को अमेरिका की यूनिवर्सिटी से मानद पीएचडी का प्रस्ताव निमाड प्रहरी-9977766399  खंडवा। जिले के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी गुरमीत सिंह उबेजा को अमेरिका की Maryland State University, Gaithersburg (USA) द्वारा Industry & Social Work क्षेत्र में Honoris Causa (मानद) पीएचडी से सम्मानित किए जाने के लिए प्रावधिक रूप से चयनित किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में उनके सामाजिक एवं औद्योगिक योगदान को देखते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान देने की बात कही गई है। विश्वविद्यालय के Doctoral Monitoring Board द्वारा जारी पत्र के अनुसार, गुरमीत सिंह उबेजा को यह सम्मान समाज और राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। उन्हें आगामी 19 अप्रैल 2026 को India Habitat Centre, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया गया है, जहां अंतिम पुष्टि के बाद उन्हें स्वर्ण पदक सहित मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि गुरमीत सिंह उबेजा East Nimar Chamber of Commerce के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके कार्यकाल म...

रास्ते खुद रोशन हो जाएँगे, मन में विश्वास बनाए रखो... सपने भी सच हो जाएँगे, कदम कभी रुकने न देना...

Image
  हिम्मत की लौ जलाए रखो... रास्ते खुद रोशन हो जाएँगे, मन में विश्वास बनाए रखो... सपने भी सच हो जाएँगे, कदम कभी रुकने न देना... मनचाहे मुकाम करीब आ जायेंगे, मुश्किलों से डरना छोड़ेंगे तभी... हम भी कामयाब कहलाएँगे।। उपरोक्त बात को साबित कर रहे हैं युवा सचिन वर्मा निमाड प्रहरी-9977766399  . त्रिलोक जैन  संपादक जिस तरह से क्रिकेट में सचिन ने एक नया इतिहास लिखा ठीक उसी प्रकार खरगोन जिले के महेश्वर तहसील के भमपुरा गांव में निवास करने वाले गणेश वर्मा जी के सचिन वर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर की पढ़ाई कर, अपने गांव का नाम रोशन किया वही माता-पिता के सपनों को भी सरकार किया। एक छोटे से गांव से निकला हुआ या संघ कार्यकर्ता आज इंदौर जैसे महानगर में प्राइवेट नौकरी करने के साथ-साथ, संघ से जुड़कर देश सेवा में अपना योगदान प्रदान कर इंदौर में नाम रोशन कर रहा है। सचिन मालवा प्रांत में जिला रामेश्वरम में छत्रपति संभाजी नगर में धर्म जागरण हेतु संयोजक का दायित्व निभाते हुए राउ में विधानसभा युवा लीजेंड के रूप में अपनी यह अलग पहचान बनाई है।  यही नहीं सचिन तेंदुलकर की तरह इस युवा सचिन वर्म...

अर्थ राठी ने 12th कॉमर्स 80.2% सफलता पर बहुत-बहुत बधाई

Image
  अर्थ राठी ने 12th कॉमर्स 80.2% सफलता पर बहुत-बहुत  बधाई  निमाड प्रहरी-9977766399    निमाड़ प्रहरी-    अर्थ राठी  राठी पिता प्रवीण राठी माता ज्योति राठी क्लास 12th कॉमर्स 80.2%सफलता पर बहुत-बहुत  बधाई  मां कुलदेवी और भैरव महाराज का आशीर्वाद सदैव बना रहे !!! अध्यक्ष वीरेंद्र टुवानी-    केंद्रिय कार्यकारिणी & प्राणेश बजाज-  स्थानीय समिति  खंडवा  जिलाध्यक्ष - रितेश केदारनाथ गुप्ता , अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा ,   निमाड प्रहरी न्यूज नेटवर्क संपादक  अश्विनी कुमार नयन     उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देती है

प्रसव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसमें शिशु गर्भ से बाहर आता है। इसे समझना हर होने वाली माँ के लिए जरूरी है

Image
  प्रसव की प्रक्रिया (Normal Delivery Steps) प्रसव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसमें शिशु गर्भ से बाहर आता है। इसे समझना हर होने वाली माँ के लिए जरूरी है  - निमाड़ प्रहरी---  🟤 1. कोमल दबाव (Gentle Support) डॉक्टर/नर्स हल्के दबाव से पेरिनियम (योनि के आसपास) को सपोर्ट देते हैं ताकि फटने का खतरा कम हो। 🟤 2. शिशु को दिशा देना कॉन्ट्रैक्शन के दौरान धीरे-धीरे शिशु को सही दिशा में बाहर आने में मदद की जाती है। 🟤 3. सिर का दिखना (Crowning) शिशु का सिर दिखाई देने लगता है – यह डिलीवरी का महत्वपूर्ण चरण होता है। 🟤 4. सिर बाहर निकलना धीरे-धीरे शिशु का सिर पूरी तरह बाहर आ जाता है। 🟤 5. कंधों और शरीर का निकलना कंधों को हल्का घुमाकर बाकी शरीर को सुरक्षित बाहर निकाला जाता है। 🟤 6. पूर्ण प्रसव (Birth Complete) शिशु पूरी तरह बाहर आ जाता है, फिर नाल (Umbilical Cord) को क्लैम्प और कट किया जाता है। --- ⚠️ महत्वपूर्ण बातें: ✔ यह प्रक्रिया हमेशा प्रशिक्षित डॉक्टर/नर्स की देखरेख में होनी चाहिए ✔ हर डिलीवरी अलग होती है – समय और तरीका बदल सकता है  दर्द और कॉन्ट्रैक्शन सामान्य हैं  य...

अनन्या 𝘾𝘽𝙎𝙀 𝘽𝙊𝘼𝙍𝘿 10th 𝘾𝙇𝘼𝙎𝙎 में "91%हार्दिक बधाई

Image
    अनन्या 𝘾𝘽𝙎𝙀 𝘽𝙊𝘼𝙍𝘿 10th 𝘾𝙇𝘼𝙎𝙎 में "91%हार्दिक बधाई  निमाड प्रहरी-9977766399  खंडवा    अनन्या गुप्ता "सुपुत्री "प्रकाश चंद गुप्ता "श्रीमती" श्वेता गुप्ता  सुपोत्री "स्वर्गीय सूरजमल जी गुप्ता" "स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी गुप्ता " (कुलुम) खंडवा ने 𝘾𝘽𝙎𝙀 𝘽𝙊𝘼𝙍𝘿 10th 𝘾𝙇𝘼𝙎𝙎 में "91% "अंकों के साथ उत्तीर्ण कर परिवार व समाज का नाम रोशन किया बिटिया रानी पर मां कुलदेवी और भैरव महाराज का आशीर्वाद सदैव बना रहे !!! अध्यक्ष वीरेंद्र टुवानी-    केंद्रिय कार्यकारिणी & प्राणेश बजाज-  स्थानीय समिति  खंडवा  जिलाध्यक्ष - रितेश केदारनाथ गुप्ता , अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा ,   निमाड प्रहरी न्यूज नेटवर्क संपादक  अश्विनी कुमार नयन     उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देती है

श्री किशोर महाजन के कांग्रेस प्रभारी बनने पर कांग्रेस जनों में हर्ष....

Image
  श्री किशोर महाजन के कांग्रेस प्रभारी बनने पर कांग्रेस जनों में हर्ष.... निमाड प्रहरी-9977766399  बुरहानपुर जिला ग्रामीण के ऊर्जावान पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर महाजन को म.प्र. कांग्रेस कमेटी द्वारा कसरावद विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी,श्रीमती उषा नायडू जी की अनुशंसा पर की गई है। श्री किशोर महाजन की इस नियुक्ति पर बुरहानपुर के कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है। जिले के कांग्रेस जन सर्व श्री हमीद काजी (पूर्व विधायक),अजयसिंह रघुवंशी (पूर्व जिलाध्यक्ष),श्रीमती अनिता यादव,(निगम अध्यक्ष),वाजिद ईकबाल(ब्लॉक अध्यक्ष),दगड़ू भाई चौकसे(पूर्व जिला पंचायत सदस्य),श्रीमती गौरी शर्मा(पूर्व निगम अध्यक्ष),राकेश सोलंकी(जनपद अध्यक्ष),श्रीमती भारती विनोद पाटिल(अध्यक्ष, नगर पालिका)रफीक गुलमोहम्मद,अमर यादव,गब्बू सेठ,इन्द्रसेन देशमुख,डॉ. आरिफ बागवान,पार्षद गण ईस्माइल अंसारी,अजय उदासीन, अजय बालापुरकर,अकील औलिया,बाबा भाई, अबरार साहब,उबेद शेख,फहीम हाशमी,अब्दुल्ला अंसारी,विनोद मोरे,महेंद्र सुर...

नये सत्र 2026-27 हेतु नवीन कार्यकारणी का गठन-तेरे सुर मेरे गीत संगीत समूह बुरहानपुर

Image
  तेरे सुर मेरे गीत संगीत समूह बुरहानपुर - ------निमाड प्रहरी 9977766399--------- नये सत्र 2026-27 हेतु नवीन कार्यकारणी का गठन-तेरे सुर मेरे गीत संगीत समूह  बुरहानपुर- निमाड प्रहरी     नये सत्र 2026-27 हेतु नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया जिसका विवरण निम्नानुसार है: अध्यक्ष     -  राज भावसार उपाध्यक्ष   - सुमित गुप्ता उपाध्यक्ष/ - वर्षा अग्रवाल कोषाध्यक्ष सचिव       -  वीरेंद्र मिश्रा सह सचिव -  दीपक डोले प्रचार मंत्री   -  सुनील सलुजा संगीत गुरु  -  गुरुदयालजी कार्यकारणी सदस्य ------------------------------------- मंजु लखोटिया अखतर पठान मुकेश सचदेवा अजहर भाई संतोष जाधव              राज भावसार, अध्यक्ष तेरे सुर मेरे गीत संगीत समूह बुरहानपुर

पंचकल्याणक महोत्सव में रेड क्रॉस द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित

Image
  संत जीना सिखाते हैं  और चिकित्सक जिंदगी बचाना  पंचकल्याणक महोत्सव में रेड क्रॉस द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित निमाड़ प्रहरी- 9977766399 खंडवा , मंगलवार को विभिन्न जगहों पर हार्ट अटैक से हो रही मौतों को बचाने के लिए रेड क्रॉस द्वारा यह कार्यक्रम पूरे शहर में चलाया जाएगा और इसमें जागरूकता के साथ-साथ आवश्यक ट्रेनिंग भी दी जाएगी यह जानकारी देते अनिल बाहेती ने बताया कि तापड़िया गार्डन में चल रहे जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत रेड क्रॉस सोसाइटी खंडवा के तत्वावधान में सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विशाल कुमार द्वारा उपस्थित नागरिकों को सीपीआर की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि जब किसी व्यक्ति की अचानक सांस रुक जाती है या कार्डियक अरेस्ट के लक्षण दिखाई देते हैं, तब तुरंत सही तकनीक से सीपीआर देने पर मरीज की जान बचाई जा सकती है। डॉ. विशाल ने उपस्थित लोगों को सीपीआर की प्रक्रिया, छाती पर दबाव देने की सही विधि तथा आपातकालीन स्थिति में तुरं...