महंगवा में हुआ किरार समाज का 31वां सामूहिक विवाह सम्मेलन
महंगवा में हुआ किरार समाज का 31वां सामूहिक विवाह सम्मेलन,
48 जोड़े वैदिक पद्धति से बंधे
लोकेशन बनखेड़ी
निमाड प्रहरी-9977766399 -छगनलाल गुप्ता
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम महंगवा में किरार समाज नर्मदापुरम का 31वां सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस आयोजन में 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। मंच से मंगलाचरण एवं वरमाला कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ, जिससे नवदंपतियों ने अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने वर्चुअल रूप से किया संबोधित
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और समाज के इस अनुकरणीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने सादगीपूर्ण विवाह एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की इस पहल को प्रेरणादायक बताया।
सादगीपूर्ण विवाह का सशक्त संदेश, 1100 से अधिक विवाहों की परंपरा
सम्मेलन के माध्यम से समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा मिला और फिजूल खर्ची पर रोक का संदेश दिया गया। वर्ष 2004 से प्रारंभ इस पहल के तहत अब तक 1100 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न हो चुका है। विशेष रूप से प्रथम सम्मेलन में शामिल एक दंपत्ति द्वारा 22 वर्ष बाद अपनी पुत्री का विवाह इसी मंच से संपन्न कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति, ‘किरार दर्पण स्मारिका’ का विमोचन
इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने महंगी शादियों की बजाय सामूहिक विवाह को अपनाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने समाजसेवी नीतिराज सिंह पटेल सहित उन सभी परिवारों की सराहना की, जिन्होंने अपनी संतानों का विवाह सम्मेलन के माध्यम से संपन्न कराया।
कार्यक्रम में “किरार दर्पण स्मारिका 2026” का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया, जिसमें समाज की गतिविधियों, प्रतिभाओं एवं सामाजिक जानकारी को स्थान दिया गया है।
सामूहिक सहयोग से सफल हुआ आयोजन
सम्मेलन में प्रत्येक वर-वधू को समिति की ओर से आभूषण, घरेलू उपयोग की सामग्री एवं प्रमाण पत्र भेंट किए गए। आयोजन को सफल बनाने में युवाओं की विभिन्न टीमों ने पार्किंग, जल, सामग्री वितरण एवं व्यवस्थाओं का संचालन किया, वहीं मातृशक्ति ने भोजन व्यवस्था को कुशलता से संभाला।
इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह सूर्यवंशी जबलपुर से ठाकुर शैलेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष भगवत पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी मेहरबान सिंह, प्रणवीर सिंह चौधरी चन्द्रभान सिंह चौधरी बनखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज पटेल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्रीमंत पटेल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य नीतिराज सिंह पटेल राजू पररसिया लालसाहब पटेल हेमंत पटेल अनिल पटेल देवेन्द्र पटेल संध्या सिंह कौशल्या पटेल उमा चौधरी संगीता पटेल कमला पटेल गीता चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment