Posts

Showing posts from August, 2026

सशक्त पत्रकार समिति का वृक्षारोपण अभियान

Image
  सशक्त पत्रकार समिति का वृक्षारोपण अभियान: पर्यावरण संरक्षण के लिए 1000 पौधे लगाने का संकल्प, आगामी नेशनल मीडिया मीट की तैयारियों पर मंथन। निमाड़ प्रहरी 9977766399 ​ बुरहानपुर । निमाड़ प्रहरी    सशक्त पत्रकार समिति द्वारा रविवार को खंडवा रोड स्थित सुरेंद्र पैलेस गार्डन में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान तथा मीडिया सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ​कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व, पौधारोपण की आवश्यकता तथा समाज को जागरूक बनाने में मीडिया की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर सशक्त पत्रकार समिति ने 1000 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। सभी उपस्थित जनों ने "एक पेड़ – एक जीवन" का संदेश...