सेवासदन विधि महाविद्यालय में नशामुक्त के संबंध कार्यक्रम सम्पन्न

 प्रेस नोट

सेवासदन विधि महाविद्यालय में नशामुक्त के संबंध कार्यक्रम सम्पन्न

,निमाड़ प्रहरी 9977766399

 खंडवा निमाड़ प्रहरी  सेवासदन महाविद्यालय और सेवासदन विधि महाविद्यालय व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युथ फॉर नशा मुक्त विकसित भारत अभियान के माध्यम से नशे से होने वाली विभिन्न समस्याओं के संबंध में विद्यार्थियों के बीच नुक्कड़ नाटक के साथ भिन्न-भिन्न प्रकार के नशे के कारणों पर प्रकाश डाला गया और प्रत्येक युवक को इन विभिन्न प्रकार की बुराइयों से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया तथा सभी युवाओं से आव्हान किया गया कि वे भी अपने गांव गली मोहल्ले में आत्महत्या व नशे की रोकथाम के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम करें। नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता डॉ. मनोज अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम से स्वाति दीदी प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सेवासदन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस. एम. शकील, विधि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मोहन सोनी के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजेश काले एवं डॉ. वैशाली गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में डाॅ. शैलेंद्र पचौरी, डॉ. शिवानी मेहरा, डॉ धनराज पाटील, प्रो नितिन जावरे, प्रो अजय निकम तथा बड़ी संख्या में रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस के विद्यार्थी सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. वैशाली गुप्ता के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम की सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला एवं महाविद्यालयीन स्टाॅफ ने सराहना कर हर्ष व्यक्त किया। 


......000.......

Comments