सुर सम्राट रफी साहब और किशोर दा को गीतों के माध्यम से दी आदरांजली

 बुरहानपुर मध्य प्रदेश

-----------------------

 सुर सम्राट रफी साहब और किशोर दा को गीतों के माध्यम से दी आदरांजली

निमाड़ प्रहरी 9977766399

 बुरहानुपर  गुजराती समाज मार्केट में स्थित पटेल रतीलाल बोरी वाला स्कूल के हाल में भारत के सुर सम्राट प्रसिद्ध गायक स्व. मोहम्द रफी की पुण्यतिथि एवं स्व. किशोर कुमार की जन्म जयंती पर आदरांजलि देने हेतु तेरे


सुर और मेरे गीत संगीत समिति द्वारा शानदार गीतों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रफी साहब और किशोर दा की याद में आयोजित गीतों के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिहं ठाकुर शेरा भैया, गुजराती समाज के अध्यक्ष मनोज तारवाला, शाहपुर नगर परिषद् पार्षद विनोद चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आई. एल. मुन्दडा, पटेल बोरीवाला स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना गोविन्दजीवाला, रोटी बैंक संचालक संजय शिंदे, व्यवसायी दिलीप भाई, वरिष्ठ वकील सुनील कक्कड एवं समाजसेवी देवचंद शर्मा थे l


समिति के सचिव वीरेन्द्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिथियों ने गीतों का कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व सरस्वती माता एवं गायक स्व. रफी साहब और किशोर दा के तेलचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l तत्पश्चात तेरे सुर और मेरे गीत संगीत समिति के गायकों ने रफी साहब और किशोर दा के द्वारा गाए गए गीतों की बेहतरीन सिंगल एवं ड्यूट गीतों की प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को गुजरे ज़माने के पलों की याद ताजा हो गई l उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनि से सभी गायक और गायिकाओं का भरपुर होंसला बढ़ाया, गायको की मधुर आवाज सुनकर उपस्थित श्रोता अचंभित थे कि हमारे छोटे से शहर बुरहानपुर में भी इतनी सुंदर आवाज में गाने वाले कलाकार मौजूद है। विशेष प्रस्तुति विश्वास अग्रवाल की रही l अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष राज भावसार, उपाध्यक्षदय सुमित गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, सचिव वीरेंद्र मिश्रा, सहसचिव दीपक डोले, संगीत गुरु गुरुदयालजी, प्रचार मंत्री सुनील सलुजा, मंजु लखोंटिया, मुकेश सचदेव, अखतर पठान, अज़हर हसन, संतोष जाधव और सागर मोदी ने किया l समिति के अध्यक्ष राज भावसार ने साथ ही साथ जानकारी देते हुए बताया कि हरफनमौला गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आगामी माह में शहर में एक भव्य गीतों का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा l कार्यक्रम का संचालन दीपक डोले ने किया l कार्यक्रम समापन के पश्चात अतिथि गायकों और उपस्थित श्रोताओं का आभार सुमित गुप्ता ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

स्वर्गीय केदारनाथ जी गुप्ता की स्मृति में शिक्षक सम्मान.

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई