Posts

Showing posts from September, 2026

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही कर 11 केस दर्ज कर 04 को किया गिरफ्तार

Image
  आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही कर 11 केस दर्ज कर 04 को किया गिरफ्तार निमाड़ प्रहरी 9977766399   बुरहानपुर कलेक्टर श्रीमान हर्ष सिंह के आदेशानुसार जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी पार्थ सारथी शर्मा के निर्देशन पर ग्राम खेरखेड़ा, खारखेड़ा, अमुल्ला खुर्द, झोलापुरा एवं डबाली  में  अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 प्रकरण पंजीबद्ध कर 04 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया जाकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में 56 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1500 किलो ग्राम महुआ लहान एवं 15 पाव देशी मदिरा प्लेन मौके से बरामद कर जप्त की गई। जप्त मदिरा एवं मदिरा निर्माण हेतु प्रयुक्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 165000/- है।  सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरिक्षक शेरसिंह मोरे केतन भाबर, आरक्षक अनीता रावत, हेमंत, रवि पाल, पलक सिकरवार का सहयोग रहा। उक्त सभी स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभा...

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न होने पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न होने पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निमाड़ प्रहरी 9977766399 अध्यक्ष — श्री अनिल जी गुप्ता सचिव — श्री चन्द्रशेखर जी माहेश्वरी कोषाध्यक्ष — श्री योगेन्द्र जी चांडक आप तीनों के निर्विरोध निर्वाचन पर समस्त समाजजनों की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व, अनुभव एवं समर्पण से पंचायत भवन समिति समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी तथा सामाजिक एकता, सहयोग और विकास को और मजबूत करेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी को अपने दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शक्ति एवं सामर्थ्य प्रदान करें। पुनः हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं।  फोटो- झलकियां: -----

अ.भा.धा. माहेश्वरी पंचायत भवन समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी बने अखिलेश जी गुप्ता

Image
  अ.भा.धा. माहेश्वरी पंचायत भवन समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी बने अखिलेश जी गुप्ता निमाड़ प्रहरी 9977766399 खंडवा । निमाड़ प्रहरी   अ.भा.धा. माहेश्वरी पंचायत भवन समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी पद पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अखिलेश जी गुप्ता का निर्विरोध चयन किया गया। उनके निर्विरोध चयन पर समाजजनों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री अखिलेश जी गुप्ता लंबे समय से माहेश्वरी समाज की विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1991 से 2000 तक अ.भा.धा. माहेश्वरी समाज स्थानीय समिति के सचिव, 2000 से 2005 तक स्थानीय समिति के अध्यक्ष तथा 2005 से 2007 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इसके अतिरिक्त वे 2011 से 2016 तक वेढूलाल ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2016 से 2024 तक केंद्रीय कार्यकारिणी एवं वेढूलाल ट्रस्ट के संरक्षक के रूप में उन्होंने समाज को अपना मार्गदर्शन एवं सेवाएं प्रदान कीं। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और समाजसेवा से जुड़े योगदान को दे...

बाबुजी स्व.गुलाबचंद जी पूर्वे निष्पक्ष पत्रकारीता के प्रति समर्पित लोह पुरूष थे।

 स्मृति विशेष :- बाबुजी स्व.गुलाबचंद जी पूर्वे निष्पक्ष पत्रकारीता के प्रति समर्पित लोह पुरूष थे।   बुरहानपुर। पित पत्रकारिता और धनार्जन की लालसा में जब समाचार पत्रों के कुछ संवादाताओं का मकसद ही परिवर्तीत हो गया हो तब ऐसे पत्रकारों का स्मरण होना स्वभावीक है , जिनके लिए पत्रकारिता एक धर्म,कर्तव्य परायणता, समाजसेवा और राष्ट्र सेवा का पवित्र कार्य हुआ करता था। ऐसे ही पत्रकार इस चौथे स्तंभ की नीव कहे जा सकते थे। जिन्होंने अपनी तटस्थता, निष्पक्षता और निर्भिक्ता से इस चौथे स्तंभ को एक मजबुत आधार दिया। इस ऐतीहासिक शहर में स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर 9 वें दशक तक ऐसे ही पत्रकारों का बोलबाला रहा जिन्होंने एक टीम की तरह कार्य किया। तथ्यों का पत्रकारिता धर्म से कोई समझोता नहीं किया। यद्दपी वर्तमान में समाचार संप्रेशण एवं लेखन के अनैक साधन विकसीत हो चुके है और पत्रकारों को कठौर परिश्रम नहीं करना पड़ता है, किन्तु इस काल के पत्रकार घटना स्थल पर स्वयं उपस्थित होकर अपने स्वविवेक से तत्थ्यों की खोज किया करते थे। बाबुजी स्व.गुलाबचंदजी पूर्वे ने समस्याओं को उजागर किया और उन्हें निराकरण तक ...

आदरणीय डॉ. संतोष चौबे जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!

Image
 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌹🌸🌻🌺🙏🏻🎂🙏🏻🌺🌻🌸🌹 आदरणीय डॉ. संतोष चौबे जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!  ‘विश्व रंग’ टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव के निदेशक, देश के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ कवि, कथाकार, उपन्यासकार, शिक्षाविद्, संस्कृतिकर्मी, वैज्ञानिक एवं सामाजिक उद्यमी, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलाधिपति तथा विभिन्न शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के संस्थापक-अध्यक्ष परम आदरणीय डॉ. संतोष चौबे जी हम सभी के मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और स्नेहिल अभिभावक हैं। इस शुभ अवसर पर विश्व रंग फाउंडेशन, राष्ट्रीय वनमाली सृजन पीठ, टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केंद्र, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं अन्य परिसरों, आईसेक्ट विश्वविद्यालय, आईसेक्ट पब्लिकेशन, समस्त वनमाली सृजन केंद्रों तथा साहित्य, कला एवं संस्कृति से जुड़ी सभी सहयोगी संस्थाओं और मित्रों की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका ज...

घर पर रहकर NEET की तैयारी कर #सफिरा_शेख ने AIIMS भोपाल में हासिल किया MBBS में प्रवेश खंडवा-बुरहानपुर क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण, परिवार में खुशी की लहर

Image
  घर पर रहकर NEET की तैयारी कर सफिरा_शेख ने AIIMS भोपाल में हासिल किया MBBS में प्रवेश खंडवा-बुरहानपुर क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण, परिवार में खुशी की लहर निमाड़ प्रहरी 9977766399 खंडवा। मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के साथ घर पर रहकर NEET की तैयारी करने वाली होनहार छात्रा सफिरा शेख, पिता स्व. आरिफ शेख, ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए AIIMS भोपाल में MBBS में प्रवेश प्राप्त किया है। उनकी इस कामयाबी से परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सफिरा ने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा लिए घर पर रहकर नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ NEET की तैयारी की। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल AIIMS भोपाल में MBBS में प्रवेश हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। परिजनों के अनुसार सफिरा शेख खंडवा-बुरहानपुर क्षेत्र से AIIMS भोपाल में MBBS में प्रवेश पाने वाली पहली छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है।  सफिरा शेख, बुरहानपुर कांग्रेस पूरब ब्लॉक अध्यक्ष एवं स...

सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम

सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानुपर निमाड़ प्रहरी   सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी, रचनात्मकता एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण व  चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजित की गया   महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से एक विकसित, स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक भारत की कल्पना को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत । भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार रखते हुए देश के विकास में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण  पर अपने विचार व्यक्त किए। आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग श्री प्रबल सिपाहा का बुरहानपुर ...

बुरहानुपर के साहित्यकार खंडवा आकाशवाणी पर....

Image
  बुरहानुपर के साहित्यकार  खंडवा   आकाशवाणी पर.... ----निमाड प्रहरी 9977766399--- बुरहानुपर निमाड प्रहरी   रेडियो आकाशवाणी खंडवा में बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय साहित्यकार  1 ठा.वीरेन्द्र सिंह"चित्रकार"  2 डा.शिव आचार्य "हर्बल" 3 कवियत्री सुनंदा गावंडे "शैलजा"  की स्वरचित रचनाओं की रिकार्डिंग रेडियो आकाशवाणी खंडवा में की गई है जिसका समय-समय पर प्रातः 7.20 पर प्रसारण किया जाएगा। इस कार्य में विशेष रूप से श्रीमान चिन्मय दीक्षित जी सहित आकाशवाणी के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सहयोग देने के लिए आभार। सभी साहित्य प्रेमियों से आग्रह है की सभी साहित्यकारों के गीत वंदना,कविता, छंद आदि रचनाओं को अवश्य सुनें एवं अपनी प्रतिक्रिया आकाशवाणी खंडवा को देते हुए साहित्यकारों का उत्साह वर्धन करें।

आदित्य राठी बने नगर अध्यक्ष

Image
  आदित्य राठी बने नगर अध्यक्ष निमाड़ प्रहरी 9977766399   इछावर  विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला बैठक में सर्व सहमति से राठी बने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर इछावर के अध्यक्ष बधाई एवं शुभकामनाएं निमाड प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क परिवार  

📚 जिंदगीभर बच्चों को पढ़ाया… अब उनकी देह से विद्यार्थी सीखेंगे!

Image
 📚 जिंदगीभर बच्चों को पढ़ाया… अब उनकी देह से विद्यार्थी सीखेंगे! -निमाड प्रहरी 9977766399 खंडवा की वीरबाला पालीवाल ने जाते-जाते भी समाज को दे दी एक बड़ी सीख। 74 वर्षीय समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शासकीय शिक्षिका वीरबाला पालीवाल ने जीवनकाल में ही नेत्रदान और देहदान का संकल्प लिया था। निधन के बाद परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए पहले नेत्रदान कराया और फिर उनकी पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज को सौंप दी। 🙏 शिक्षिका थीं… इसलिए आखिरी पाठ भी शिक्षा का दे गईं। श्री नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मेडिकल विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्हें विद्यार्थियों का प्रथम गुरु बताते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई 👁️ नेत्रदान भी हुआ, देहदान भी। पुलिस प्रशासन की ओर से बड़ाबम पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां चिकित्सकों, विद्यार्थियों, परिजन और समिति सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी।  यह खंडवा में समिति के सहयोग से हुआ 28वां देहदान है। समिति के अनुसार अब तक 183 देहदान घोषणा पत्र भरवाए जा चुके हैं और 532 नेत्रदान संपन्न...

राधाष्टमी का पावन पर्व महिलाओं ने बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

Image
  जय श्री कृष्ण  राधे-राधे  गणेशोत्सव में युवा संगठन द्वारा आयोजित राधाष्टमी का पावन पर्व महिलाओं ने बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।  निमाड़ प्रहरी 9977766399   खंडवा निमाड प्रहरी   सभी महिलाएँ पूरे उत्साह के साथ सज-धजकर अपने सुंदर पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं। राधा रानी के जन्मोत्सव पर सभी ने बधाइयाँ गाईं, भक्ति में झूमे और खूब नृत्य कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।  इस सुंदर आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी मातृशक्ति का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद।  साथ ही हमारी युवा टीम का विशेष आभार जिन्होंने पूरे उत्साह और मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाया।  राधा रानी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।  रीना गुप्ता अध्यक्ष, महिला संगठन--   छाया चित्र -- रीना आनंद गुप्ता 

आगामी 27 सितंबर को श्री माहेश्वरी पंचायत भवन की नई कार्यकारिणी के गठन का महत्वपूर्ण दिन है।

Image
  पंचायत भवन चुनाव 2026  श्री चन्द्रशेखर माहेश्वरी   सम्मानित स्वजन,सादर जय महेश.... आगामी 27 सितंबर को श्री माहेश्वरी पंचायत भवन की नई कार्यकारिणी के गठन का महत्वपूर्ण दिन है। 27 सितंबर केवल नई कार्यकारिणी के गठन का दिन नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर है। निमाड़ प्रहरी 9977766399   संपादक अश्विनी कुमार नयन   E-mail nimadprahari2012@gmail    खंडवा निमाड प्रहरी   यह पंचायत भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि हमारे समाज की एकता, प्रगति और सामाजिक चेतना का साक्षी रहा है।  इसे बनाने से लेकर आज तक इसके संरक्षण, संचालन और रखरखाव में हमारे समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं कर्मठ महानुभावों ने अपना समय, श्रम, संसाधन और सर्वस्व समर्पित किया है। पूर्व एवँ वर्तमान के अनेक समाजसेवियों के त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ सेवाभाव को हम कभी भुला नहीं सकते। उनके अथक प्रयासों की बदौलत यह भवन आज भी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में खड़ा है। अब समय है कि हम इस विरासत में नई कार्यकारिणी को सहयोग, मार्गदर्शन और एकजुटता के साथ आगे बढ़ाए...

श्री गणेश महोत्सव में DMPL क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, युवा खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

Image
श्री गणेश महोत्सव–2026 श्री गणेश महोत्सव में DMPL क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, युवा खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा  फाइनल मुकाबले में श्री नीलेश करोड़ी जी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। निमाड़ प्रहरी 9977766399 खण्डवा। निमाड़ प्रहरी   श्री गणेश महोत्सव–2026 के पावन अवसर पर श्री अ. भा. (धा.) माहेश्वरी पंचायत भवन ट्रस्ट, श्री अ. भा. (धा.) माहेश्वरी पंचायत भवन समिति, खण्डवा एवं श्री अ. भा. (धा.) माहेश्वरी सभा स्थानीय समिति खण्डवा तथा महिला संगठन के सहयोग से युवा संगठन खण्डवा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 18 सितम्बर, शुक्रवार को DMPL क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले का आयोजन लोटस वेली Turf, नये अत्रीवाल हॉस्पिटल के सामने, बड़गांव भिला रोड, खण्डवा में किया गया। प्रतियोगिता में समाज के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा दर्शकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबले में श्री नीलेश करोड़ी जी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया । ...

पंचायत भवन समिति, खंडवा अध्यक्ष पद समाज सेवा हेतु विनम्र अपील -अनिल गुप्ता नागौरी

Image
पंचायत भवन समिति चुनाव 2026    अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी  समाज पंचायत भवन समिति, खंडवा   अध्यक्ष पद समाज सेवा हेतु विनम्र अपील - अनिल गुप्ता नागौरी - निमाड प्रहरी 9977766399 खंडवा निमाड प्रहरी     समाज के सभी सम्माननीय वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं प्रिय समाजबंधुओं को सादर प्रणाम। पंचायत भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एकता, संस्कार, परंपरा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सामूहिक धरोहर है। इसी भावना के साथ मैं अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज पंचायत भवन समिति, खंडवा के अध्यक्ष पद हेतु आपके समक्ष समाजसेवी के रूप में उपस्थित हूँ। मेरा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज को साथ लेकर पंचायत भवन का सुव्यवस्थित संचालन, विकास, पारदर्शिता और समाजहित में अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। मेरा संकल्प:--- - पंचायत भवन का सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन - भवन की सुविधाओं का आधुनिकीकरण एवं आवश्यक विकास - समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान एवं युवाओं एवं  - महिलाओं की सक्रिय भागीदारी - सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृति...

सेवा संकल्प अभियान के तहत शाहपुर में गूंजा सेवा और सद्भावना का संदेश, 7 प्रमुख स्थलों पर जगमगाए 5,005 दीप

Image
  सेवा संकल्प अभियान के तहत शाहपुर में गूंजा सेवा और सद्भावना का संदेश, 7 प्रमुख स्थलों पर जगमगाए 5,005 दीप निमाड़ प्रहरी 9977766399 शाहपुर, 18 सितम्बर 2026।“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर द्वारा दिनांक 17 सितम्बर 2026 को “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर 5,005 दीपों का प्रज्वलन कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, सद्भावना, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता एवं नगर के प्रति दायित्व का संदेश नागरिकों तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद कार्यालय परिसर में नगर अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल महाजन, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गोपाल महाजन सहित सभी सम्माननीय पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नगर परिषद कार्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का क्रम नगर के अन्य प्रमुख स्...