घर पर रहकर NEET की तैयारी कर #सफिरा_शेख ने AIIMS भोपाल में हासिल किया MBBS में प्रवेश खंडवा-बुरहानपुर क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण, परिवार में खुशी की लहर

 घर पर रहकर NEET की तैयारी कर सफिरा_शेख ने AIIMS भोपाल में हासिल किया MBBS में प्रवेश

खंडवा-बुरहानपुर क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण, परिवार में खुशी की लहर

निमाड़ प्रहरी 9977766399

खंडवा। मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के साथ घर पर रहकर NEET की तैयारी करने वाली होनहार छात्रा सफिरा शेख, पिता स्व. आरिफ शेख, ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए AIIMS भोपाल में MBBS में प्रवेश प्राप्त किया है। उनकी इस कामयाबी से परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

सफिरा ने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा लिए घर पर रहकर नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ NEET की तैयारी की। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल AIIMS भोपाल में MBBS में प्रवेश हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

परिजनों के अनुसार सफिरा शेख खंडवा-बुरहानपुर क्षेत्र से AIIMS भोपाल में MBBS में प्रवेश पाने वाली पहली छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है।

 सफिरा शेख, बुरहानपुर कांग्रेस पूरब ब्लॉक अध्यक्ष एवं समाजसेवी जनाब #वाजिद_इकबाल जी की #नवासी हैं। सफिरा की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और उन्हें इस शानदार कामयाबी पर दिली मुबारकबाद पेश की।

सफिरा शेख की यह कामयाबी उन विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणादायक मिसाल है, जो सीमित संसाधनों में घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन, निरंतर अध्ययन और मजबूत इरादों के साथ बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने सफिरा शेख को मुबारकबाद पेश करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और कामयाब चिकित्सकीय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन