अ.भा.धा. माहेश्वरी पंचायत भवन समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी बने अखिलेश जी गुप्ता
अ.भा.धा. माहेश्वरी पंचायत भवन समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी बने अखिलेश जी गुप्ता
समाजसेवा एवं संगठनात्मक दायित्वों का रहा है लंबा अनुभव
निमाड़ प्रहरी 9977766399
खंडवा । अ.भा.धा. माहेश्वरी पंचायत भवन समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी पद पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अखिलेश जी गुप्ता का निर्विरोध चयन किया गया। उनके निर्विरोध चयन पर समाजजनों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के
पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्री अखिलेश जी गुप्ता लंबे समय से माहेश्वरी समाज की विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1991 से 2000 तक अ.भा.धा. माहेश्वरी समाज स्थानीय समिति के सचिव, 2000 से 2005 तक स्थानीय समिति के अध्यक्ष तथा 2005 से 2007 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
इसके अतिरिक्त वे 2011 से 2016 तक वेढूलाल ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2016 से 2024 तक केंद्रीय कार्यकारिणी एवं वेढूलाल ट्रस्ट के संरक्षक के रूप में उन्होंने समाज को अपना मार्गदर्शन एवं सेवाएं प्रदान कीं।
उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और समाजसेवा से जुड़े योगदान को देखते हुए अ.भा.धा. माहेश्वरी पंचायत भवन समिति ट्रस्ट में उन्हें ट्रस्टी का दायित्व मिलना समाज के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अखिलेश जी गुप्ता अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से पंचायत भवन समिति ट्रस्ट के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित में नई जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में योगदान देंगे।
समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने श्री अखिलेश जी गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।


Comments
Post a Comment