सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम

सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम

निमाड़ प्रहरी 9977766399

बुरहानुपर निमाड़ प्रहरी  सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी, रचनात्मकता एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण व  चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजित की गया 

 महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से एक विकसित, स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक भारत की कल्पना को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत । भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार रखते हुए देश के विकास में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण  पर अपने विचार व्यक्त किए।

आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग श्री प्रबल सिपाहा का बुरहानपुर आगमन

सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की मॉनिटरिंग एवं समीक्षा के लिए  वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी श्री प्रबल  सिपाहा आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग का बुरहानपुर आगमन हुआ। 


महाविद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री मंसुर भाई सेवक, निदेशक डॉ. तालिब युसूफ एवं प्राचार्य प्रोफेसर मोहम्मद इस्माईल बफाती ने  आयुक्त महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर, स्वागत किया गया।

महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री मुल्ला अली असगर टाकलीवाला ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने स्वर्णिम भविष्य का सकारात्मक प्रयास करें वह राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा करे।

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन