श्री गणेश महोत्सव में DMPL क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, युवा खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

श्री गणेश महोत्सव–2026

श्री गणेश महोत्सव में DMPL क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, युवा खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा 

फाइनल मुकाबले में श्री नीलेश करोड़ी जी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

निमाड़ प्रहरी 9977766399

खण्डवा। निमाड़ प्रहरी  श्री गणेश महोत्सव–2026 के पावन अवसर पर श्री अ. भा. (धा.) माहेश्वरी पंचायत भवन ट्रस्ट, श्री अ. भा. (धा.) माहेश्वरी पंचायत भवन समिति, खण्डवा एवं श्री अ. भा. (धा.) माहेश्वरी सभा स्थानीय समिति खण्डवा तथा महिला संगठन के सहयोग से युवा संगठन खण्डवा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी श्रृंखला में 18 सितम्बर, शुक्रवार को DMPL क्रिकेट


प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले का आयोजन लोटस वेली Turf, नये अत्रीवाल हॉस्पिटल के सामने, बड़गांव भिला रोड, खण्डवा में किया गया। प्रतियोगिता में समाज के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा दर्शकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबले में श्री नीलेश करोड़ी जी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया


टीम के युवा
सलामी बल्लेबाज श्री निमिष झंवर एवं श्री वेंकटेश माहेश्वरी ने धुआंधार एवं विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी के चलते मुकाबला निर्धारित समय से पहले ही समाप्त हो गया। उनकी उत्कृष्ट बल्लेबाजी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए दोनों युवा खिलाड़ियों का हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान युवा संगठन द्वारा बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई थी।


इससे समाजबंधुओं ने क्रिकेट मुकाबले के साथ-साथ अपने बच्चों के साथ मनोरंजन का आनंद लिया। बड़ी संख्या में समाजबंधु सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिससे पूरा आयोजन उत्साह और उमंग से भर गया।

जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अश्विनी भटटड़ ने बताया कि आयोजक मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों, दर्शकों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं समस्त समाजबंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि समाज की एकजुटता, सहयोग और सहभागिता से ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर समस्त समाजबंधुओं ने भगवान श्री गणेश से सुख, समृद्धि एवं समाज की उन्नति की मंगलकामना की।


॥ गणपति बप्पा मोरया ॥

॥ मंगल मूर्ति मोरया ॥

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन