आदरणीय डॉ. संतोष चौबे जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
🌹🌸🌻🌺🙏🏻🎂🙏🏻🌺🌻🌸🌹
आदरणीय डॉ. संतोष चौबे जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!
‘विश्व रंग’ टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव के निदेशक, देश के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ कवि, कथाकार, उपन्यासकार, शिक्षाविद्, संस्कृतिकर्मी, वैज्ञानिक एवं सामाजिक उद्यमी, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलाधिपति तथा विभिन्न शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के संस्थापक-अध्यक्ष परम आदरणीय डॉ. संतोष चौबे जी हम सभी के मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और स्नेहिल अभिभावक हैं।
इस शुभ अवसर पर विश्व रंग फाउंडेशन, राष्ट्रीय वनमाली सृजन पीठ, टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केंद्र, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं अन्य परिसरों, आईसेक्ट विश्वविद्यालय, आईसेक्ट पब्लिकेशन, समस्त वनमाली सृजन केंद्रों तथा साहित्य, कला एवं संस्कृति से जुड़ी सभी सहयोगी संस्थाओं और मित्रों की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन सदैव स्वस्थ, सुखमय, यशस्वी और रचनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहे। आपकी साहित्यिक एवं सामाजिक सृजन-यात्रा निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करे और आपका मार्गदर्शन, प्रेरणा, स्नेह एवं आशीर्वाद हम सभी को सदैव प्राप्त होता रहे।
आपको जन्मदिन की पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएँ!

Comments
Post a Comment