रास्ते खुद रोशन हो जाएँगे, मन में विश्वास बनाए रखो... सपने भी सच हो जाएँगे, कदम कभी रुकने न देना...
हिम्मत की लौ जलाए रखो...
रास्ते खुद रोशन हो जाएँगे, मन में विश्वास बनाए रखो... सपने भी सच हो जाएँगे, कदम कभी रुकने न देना... मनचाहे मुकाम करीब आ जायेंगे, मुश्किलों से डरना छोड़ेंगे तभी... हम भी कामयाब कहलाएँगे।।
उपरोक्त बात को साबित कर रहे हैं युवा सचिन वर्मा
निमाड प्रहरी-9977766399 .त्रिलोक जैन संपादक
जिस तरह से क्रिकेट में सचिन ने एक नया इतिहास लिखा ठीक उसी प्रकार खरगोन जिले के महेश्वर तहसील के भमपुरा गांव में निवास करने वाले गणेश वर्मा जी के
सचिन वर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर की पढ़ाई कर, अपने गांव का नाम रोशन किया वही माता-पिता के सपनों को भी सरकार किया। एक छोटे से गांव से निकला हुआ या संघ कार्यकर्ता आज इंदौर जैसे महानगर में प्राइवेट नौकरी करने के साथ-साथ, संघ से जुड़कर देश सेवा में अपना योगदान प्रदान कर इंदौर में नाम रोशन कर रहा है। सचिन मालवा प्रांत में जिला रामेश्वरम में छत्रपति संभाजी नगर में धर्म जागरण हेतु संयोजक का दायित्व निभाते हुए राउ में विधानसभा युवा लीजेंड के रूप में अपनी यह अलग पहचान बनाई है।
यही नहीं सचिन तेंदुलकर की तरह इस युवा सचिन वर्मा ने भी राष्ट्र सेवा धर्म सेवा समाज सेवा और पर्यावरण क्षेत्र में कार्य किया है।साथ-साथ राजनीतिक कार्यों में भी सहयोग प्रदान कर लंबी पारी खेलने का प्रयास किया जिसके लिए यहां बधाई के पात्र हैं।
एक छोटे से गांव से निकलकर पढ़ाई के साथ-साथ देश सेवा समाज सेवा और धर्म सेवा का ऐसा जज्बा रखने वाले भाई सचिन को सेल्यूट है।

Comments
Post a Comment