स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों का जायजा लेने ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचे अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों का जायजा लेने ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचे अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी
निमाड प्रहरी-9977766399
शाहपुर निमाड़ प्रहरी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के मद्देनजर आज नगर परिषद् शाहपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी शाहपुर को नंबर 1 बनाने का टारगेट रखते हुवे
नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं, सफाई कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों एवं गाइड लाइन के अनुसार किए जा रहे कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्री वीरेंद्र तिवारी द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान एवं ट्रेचिंग ग्राउंड कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कचरे के वैज्ञानिक निपटान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया
जाए तथा स्वच्छता के सभी मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने ट्रेचिंग ग्राउंड पर कचरे के पृथक्करण (सेग्रिगेशन), निस्तारण एवं रिसाइक्लिंग की (विडियो रिपोर्ट-निमाड प्रहरी-)
प्रक्रियाओं को तेज करने पर जोर देते हुए कहा कि गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण हर स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर में विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं तथा आम नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
श्री तिवारी ने नगरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि नगर को स्वच्छ - सुंदर एवं नम्बर 1 बनाया जा सके।



Comments
Post a Comment