सेवासदन महाविद्यालय के बीसीए तृतीय वर्ष का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम


सेवासदन महाविद्यालय के बीसीए तृतीय वर्ष का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

निमाड प्रहरी-9977766399 

सेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर के बी.सी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा, जिसमें जिले में प्रथम स्थान पर


कु. संजना लखवानी ने 8.35 सीजीपीए, द्वितीय स्थान पर कु हर्षाली गहुकर ने 8.33 सीजीपीए एवं तृतीय स्थान पर आशुतोष चौधरी ने 8.28 सीजीपीए अंक प्राप्त कर महाविद्यालय एव जिले का नाम गौरवान्वित किया। 

छात्र-छात्राओं की इस उत्कृष्ट सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, प्राचार्य डाॅं. एस.एम. शकील विभागाध्यक्ष डाॅ. जगन्नाथ महाजन, डाॅ. अनीष पटेल, प्रो. अविचल आसरकर, डाॅ. अनिल चौधरी, प्रो. नरेन्द्र भारद्वाजए डाॅ. लीना जाधव, प्रो. विष्णु भारद्धाज, प्रो. मयंक ठाकुर, डाॅ. अभिलाषा पाण्डे, प्रो. अर्पिता गढे एवम महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त कर छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। 


......000......

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची