समझ में नहीं आता कि देश का मीडिया ख़बर दिखाते वक्त सही विश्लेषण प्रस्तुत क्यों नहीं कर रहा है !....

 पूरा विश्लेषण

समझ में नहीं आता कि देश का मीडिया ख़बर दिखाते वक्त सही विश्लेषण प्रस्तुत क्यों नहीं कर रहा है !....

भुवन तोषनीवाल 

निमाड़ प्रहरी- 9977766399 

आज का ही उदाहरण लीजिए आज देश भर में खासतौर पर उत्तरी ओर मध्यभारत के शहरों में पेट्रोल पंप पर टू व्हीलर ओर फोर व्हीलर की लंबी लंबी कतारें लग रही है यह खबर दिखाते वक्त हर रिपोर्टर और एंकर बार बार जोर देकर बस यही बता रहा है कि लोग पैनिक बाइंग कर रहे है अफवाह उड़ी है इसलिए सब व्हीकल ओनर पेट्रोल डीजल भरवा रहे है कुछ हद तक यह बात सच है लेकिन यह पूरा सच नहीं है

हुआ यह हैं कि 17 मार्च 2026 से, देश की प्रमुख तीन सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने पेट्रोल पंपों के लिए क्रेडिट (उधार) नीति स्थगित कर दी है, उसके बजाए अब "पहले पैसा, फिर तेल" (Advance Payment) का नियम अनिवार्य कर दिया गया है। 

तेल कंपनियों ने अभी तक पेट्रोल पंप के लिए शॉर्ट टर्म क्र‍ेडिट पॉलिसी लागू कर रखी थी जहां मालिकों को तेल पहले मिलता था और पैसा बाद में भुगतान करना पड़ता था. जैसे उदाहरण के तौर पर इंडियन ऑयल ने अपने डीलर्स को 5 दिन की क्रेडिट देता था कि आप हमारे यहां से आज टैंकर अपने पंप में खाली कर लो आप पेमेंट पांच दिन बाद दे देना 

लेकिन पेट्रोल पंप के मालिकों को 17 मार्च को साफ कह दिया गया कि 21 मार्च से पूरा अग्रिम भुगतान किए बिना सप्लाई नही की जाएगी  

इसका असर कल से ही दिखना क्यों शुरू हुआ वो भी समझ लीजिए !.....दरअसल 21 मार्च को शनिवार था और 22 को संडे  और 23 को सोमवार ....इसलिए छोटे शहरों गाँव कस्बों और इन जगहों से निकलने वाले हाइवे मौजूद इन पेट्रोल पंप मालिकों/ डीलरों के पास जो तीन चार दिन का स्टॉक था वो खत्म हो गया तो उन्होंने अपने यहां कतार में लगे वाहन मालिकों के सामने हाथ ऊंचे कर दिए कि अब हम नया टैंकर नहीं मंगवा पाएंगे नतीजतन ये लोग अपने इलाके के बड़े पंपों पर पहुंच गए और वहां फिर ओर भी भीड़ बढ़ने लगीं जाहिर है कि इससे अफवाहों का बाज़ार ओर गर्म हो गया ओर इस चैन रिएक्शन से प्रभावित लोग घबरा कर पैनिक बाइंग करने लगे 

पेट्रोल पंप के अलावा तेल कंपनियों ने एग्रीकल्‍चर सेक्‍टर के थोक खरीदारों, ट्रांसपोर्ट और उद्योगों को भी क्रेडिट पर तेल उपलब्‍ध कराना बंद कर दिया है ओर यह बात भी इस मौजूदा संकट के लिए जिम्मेदार है

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा