मांगलिया डिपो से पेट्रोल पम्पो पर आज भी पहुँचा पर्याप्त पेट्रोल-डीजल

 मांगलिया डिपो से पेट्रोल पम्पो पर आज भी पहुँचा पर्याप्त पेट्रोल-डीजल

----निमाड़ प्रहरी- 9977766399

आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल अपने वाहन में भरवायें-नागरिकों से अपील

इंदौर,निमाड़ प्रहरी

इंदौर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आज सुबह 6 बजे से मांगलिया स्थित एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में ईंधन भरने का कार्य तेज गति से प्रारंभ कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक मांगलिया डिपो से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 24 टैंकर लोरियां, भारत पेट्रोलियम की 34 तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की 15 टैंकर लोरियां *"कुल 73 टैंकर लॉरी*" विभिन्न पेट्रोल पंपों के लिए रवाना हो चुकी हैं। डिपो पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है और पूरी क्षमता के साथ टैंकरों को भरा जा रहा है।

जिला प्रशासन की टीम सुबह 5 बजे से ही सक्रिय होकर मांगलिया डिपो तथा फील्ड के पेट्रोल पंपों का सतत निरीक्षण कर रही है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपना इंडेंट लगाने की अग्रिम कार्रवाई करेंगे और किसी प्रकार से पेट्रोल पंप ड्राइ ना रहे इसकी समुचित तैयारी सेल्स ऑफिसर तेल कंपनियों एवं पंप संचालक करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा यह भी सख्त निर्देश सभी पंप संचालक को और ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर को दिए गए हैं कि किसी प्रकार से पेट्रोल डीजल केन बोतल आदि  में नहीं देंगे, ऐसा करने वाले संचालक और उनके कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल प्राप्त करें। जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है तथा आपूर्ति पूरी तरह व्यवस्थित रूप से जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा