अध्यक्ष संजय सभनानी सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए
सिंधी सेवा मंडली के चुनाव संपन्न
अध्यक्ष संजय सभनानी सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए
निमाड प्रहरी-9977766399
खंडवा।सिंधी सेवा मंडली की चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई,जिसमें अध्यक्ष संजय सभनानी निर्विरोध चुन लिए गए।
सिंधी सेवा मंडली प्रवक्ता कमल नागपाल और समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय अवधि तक समस्त पदों के लिए एक एक नामांकन
प्राप्त हुए,सर्व सम्मति से सभी 6 पदाधिकारी चुन लिए गए।
जिसमें अध्यक्ष संजय सभनानी के साथ ही हरेश कुमार संतवानी और शंकरलाल आसवानी उपाध्यक्ष, प्रकाश आहूजा सचिव,पवन वासवानी सह सचिव और मनोज गेलानी कोषाध्यक्ष घोषित हुए।चुनाव अधिकारी मोहन दीवान और सहायक चुनाव अधिकारी अनिल आरतानी ने सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध चुने जाने की विधिवत घोषणा की।निवर्तमान अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को बिना किसी विरोध के चुन लिया जाना हर्ष का विषय है।शेष कार्यकारिणी की घोषणा अतिशीघ्र होगी।प्रवक्ता कमल नागपाल ने कहा कि संस्था के सभी सदस्यों में अपार हर्ष व्याप्त है।सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए हैं, सभी सदस्यों ने बधाई दी है।
--------+++---+++-------++----------------------
.रामनवमी की शुभकामनाएं



Comments
Post a Comment