विवेकानंद महाविद्यालय, शाहपुर में कारगिल विजय दिवस मनाया गया
विवेकानंद महाविद्यालय, शाहपुर में कारगिल विजय दिवस मनाया गया
निमाड़ प्रहरी- 9977766399Email -nimadprahari2012@gmail.com.
शाहपुर। निमाड़ प्रहरी उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 26 जुलाई 2026 को विवेकानंद महाविद्यालय, शाहपुर में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस के महत्व पर व्याख्यान, संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए निबंध,
भाषण, प्रस्तुतीकरण, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं तथा भारतीय सेना के शौर्य एवं बलिदान पर आधारित प्रेरक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। अंत में विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, देशभक्ति एवं वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना था।


Comments
Post a Comment