मानसिक स्वास्थय के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विवेकानंद महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित
मानसिक स्वास्थय के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विवेकानंद महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित
निमाड़ प्रहरी- 9977766399
विवेकानंद महाविद्यालय, शाहपुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थय के प्रति जागरूक करना तथा तनाव, चिंता, अवसाद एवं अन्य
मानसिक समस्याओं की पहचान, रोकथाम और समय पर परामर्श लेने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित डॉ. नयन मालवीय जी (मनोरोग विशेषज्ञ) शासकीय जिला चिकित्सालय बुरहानपुर ने मानसिक स्वास्थय के महत्व, तनाव प्रबंधन तथा
सकारात्मक जीवनशैली पर विस्तृत जानकारी दी। श्रीमति कविता पवार जी (वरिष्ठ परिचारिका) शासकीय जिला चिकित्सालय बुरहानपुर ने मानसिक स्वास्थय संबंधी सावधानियों एवं दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली अच्छी आदतों पर प्रकाश डाला। वहीं श्रीमति विनिता खाटरकर जी (नर्सिंग ऑफिसर) शासकीय जिला चिकित्सालय बुरहानपुर ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थय से जुड़ी आवश्यक जानकारी देते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए तथा श्री रूपेश महाजन जी (उमंग काउंसलर) ने विद्यार्थियों को उमंग पोर्टल के बारे में जानकारी दी तथा अपने मोबाईल में इस एप्प को रखने के लिए प्रेरित किया तथा मानसिक स्वास्थय से जुड़ी किसी भी समस्याओं के लिए इस एप्प पर संपर्क करने की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा मानसिक स्वास्थय के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।


Comments
Post a Comment