हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय कार्यशाला में चारों शाखाओं ने प्रस्तुत की आगामी कार्ययोजना
*प्रेस विज्ञप्ति
हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय कार्यशाला में चारों शाखाओं ने प्रस्तुत की आगामी कार्ययोजना
खंडवा।*
हम फाउंडेशन भारत, मालवा प्रांत की जिला खंडवा इकाई द्वारा केशव हरि सभागृह, आनंदम विद्या निकेतन स्कूल परिसर में जिला स्तरीय शाखा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले की विवेकानंद शाखा, संस्कृति शाखा, सिटी शाखा एवं नर्मदानगर शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक शाखा की अलग-अलग सत्रों में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, सेवा कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा हम फाउंडेशन गीत के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष श्री सतीश पटेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
मुख्य मार्गदर्शक श्री नारायण सिंह तोमर ने संगठन की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं सेवा के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए संगठित होकर कार्य करना समय की आवश्यकता है।
कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में चारों शाखाओं ने अपनी-अपनी कार्ययोजनाएँ प्रस्तुत कीं। विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष श्री विजय गौर ने शाखा की कार्ययोजना प्रस्तुत की। संस्कृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती मंजू यादव ने आगामी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। सिटी शाखा के सचिव श्री मनोज जोशी ने शाखा की योजनाओं की जानकारी दी, जबकि नर्मदानगर शाखा के अध्यक्ष श्री अखिलेश सेन ने सेवा एवं संगठन विस्तार की कार्ययोजना प्रस्तुत की।
इस अवसर पर श्री मुकेश गौर, श्रीमती संगीता सोनवाने, श्रीमती नमिता काले, श्रीमती सीमा मसातकर, श्री शिवदत्त डोंगरे, श्रीमती आशा सेंगर, श्रीमती निगार खान एवं श्री रविंदर सलूजा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी शाखाओं के पदाधिकारियों ने संगठन को जन-जन तक पहुँचाने तथा सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री अमित मिश्रा ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
— मीडिया प्रकोष्ठ
हम फाउंडेशन भारत, जिला खंडवा
Comments
Post a Comment