जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने एक बार फिर जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की

 जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने एक बार फिर जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की

निमाड़ प्रहरी- 9977766399

बुरहानपुर /26 जुलाई,2026/- 45 वर्षीय महिला मरीज  पिछले लगभग चार वर्षों से दाहिने अंडाशय में बड़ी गांठ एवं ओवेरियन सिस्ट की समस्या से पीड़ित थीं। आवश्यक जांचों के बाद चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान छोटा चीरा लगाकर अंडाशय में जमा लगभग 5 लीटर द्रव सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।


       इस जटिल सर्जरी को शल्य चिकित्सक डॉ. मुमताज अंसारी, शल्य चिकित्सक डॉ. प्रतीक चौधरी, डॉ. श्वेता शिवहरे, स्टाफ नर्स पल्लवी साहू एवं मानसी पासवान की टीम ने सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।

       जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने सफल सर्जरी के लिए पूरी चिकित्सकीय एवं नर्सिंग टीम की सराहना की। अस्पताल प्रबंधक ने


बताया कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।  मरीज एवं उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा जिला चिकित्सालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन