सुर सम्राट मुकेश को गीतों के माध्यम से जन्म जयंती पर दी आदरांजली
-----------------------
सुर सम्राट मुकेश को गीतों के माध्यम से जन्म जयंती पर दी आदरांजली
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानुपर निमाड़ प्रहरी गुजराती समाज मार्केट में स्थित पटेल रतीलाल बोरी वाला स्कूल के हाल में भारत के सुर सम्राट प्रसिद्ध गायक स्व. मुकेश की 103 वी जन्म जयंती पर आदरांजलि देने हेतु
तेरे और मेरे गीत संगीत समिति द्वारा शानदार गीतों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वर्गीय मुकेश की याद में आयोजित गीतों के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजराती समाज के अध्यक्ष मनोज तारवाला, पटेल बोरीवाला स्कूल की प्रिंसिपल
अर्चना गोविन्दजीवाला, संजय शिंदे, वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक जैन एवं प्रसिद्ध कवि रमेश शर्मा धुआधार थे। समिति के अध्यक्ष राज भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिथियों ने गीतों का कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व सरस्वती माता एवं गायक स्व. मुकेश के तेलचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l तत्पश्चात तेरे और मेरे गीत संगीत समिति द्वारा आमंत्रित गायकों ने मुकेश के द्वारा गाए गए गीतों की बेहतरीन सिंगल एवं ड्यूट गीतों की प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को गुजरे ज़माने के पलों की याद ताजा हो गई l उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनि से सभी गायक और गायिकाओं का भरपुर होंसला बढ़ाया, गायको की मधुर आवाज सुनकर उपस्थित श्रोता अचंभित थे कि हमारे छोटे से शहर बुरहानपुर में भी इतनी सुंदर आवाज में गाने वाले कलाकार मौजूद है। अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष राज भावसार, उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, सचिव वीरेंद्र मिश्रा, सहसचिव दीपक डोले, संगीत गुरु गुरुदयालजी, प्रचार मंत्री सुनील सलुजा, मंजु लखोंटिया,अखतर पठान, अज़हर हसन, संतोष जाधव और सागर मोदी ने किया l समिति के अध्यक्ष राज भावसार ने साथ ही साथ जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई को अमर गायक मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि पर इसी सभागार में एक भव्य गीतों का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा l मुकेश की जन्म जयंती पर आयोजित गीतों के इस आयोजन में विशेष प्रस्तुति विश्वास अग्रवाल की रही l कार्यक्रम समापन के पश्चात अतिथि गायक और उपस्थित श्रोताओं का समिति के सचिव वीरेंद्र मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गायक सुमित गुप्ता ने किया l
निमाड़ प्रहरी 9977766399


Comments
Post a Comment