इंदौर महेश नवमी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का एक ऐतिहासिक और गरिमामय आयोजन
इंदौर महेश नवमी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का एक ऐतिहासिक और गरिमामय आयोजन
निमाड़ प्रहरी 9977766399 Email -nimadprahari2012@gmail
इंदौर निमाड़ प्रहरी- स्थानीय समिति इंदौर के तत्वाधान में , 12 जुलाई 2026 (रविवार) को महेश नवमी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का एक ऐतिहासिक और गरिमामय
आयोजन किया गया। यह भव्य कार्यक्रम अन्नपूर्णा मंदिर रोड स्थित श्री सिंधु भवन में संपन्न हुआ। केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सहसंयोजक श्री मनीष माहेश्वरी जी की सुप्रसिद्ध दुकान माहेश्वरी के नमकीन पर केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर के एनाडाल कंपनी के श्री संतोष बालकृष्ण जी झवर उपस्थित थे। कार्यक्रम के विशिष्ट आतिथ्य केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र टुवानीजी रहै ।
उन्होंने डिजिटल समाज की कड़ी में समाज का मोबाइल एप्लिकेशन बनाने पर जोर दिया l
इसके साथ ही केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की ओर से श्री संदीप प्रगट एवं श्री राजेश बाहेती (इच्छावर) ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सफल संचालन और आभार
इस गौरवशाली महोत्सव में स्थानीय समिति इंदौर, युवा संगठन तथा महिला संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
श्री महेश चंद्र गीता देवी प्रगट शैक्षणिक न्यास एवं श्री संतोष बालकृष्ण जी झवर इंदौर की ओर से प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया
मंच संचालन: कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री सुयश जी झवर द्वारा किया गया।
आभार प्रदर्शन: कार्यक्रम के सफल समापन पर आभार प्रदर्शन श्री शुभम टुवानी ने व्यक्त किया।
इस अत्यंत सफल और ऐतिहासिक कार्यक्रम के शानदार प्रबंधन के लिए स्थानीय समिति इंदौर के
अध्यक्ष श्री दिलीप जी बजाज
सचिव श्री संतोष जी काबरा एवं युवा संगठन, स्थानीय महिला संगठन एवं उनकी पूरी कर्मठ टीम को समाज जनों द्वारा विशेष धन्यवाद और बधाई दी गई।
अश्विनी कुमार नयन
(दैनिक समाचार के अधिकृत संपादक) समाचार विज्ञापन नाम परिवर्तन कोर्ट नोटिस आदि के लिए संपर्क करें
मो. 9977766399








Comments
Post a Comment