त्रिफला : आयुर्वेद की अमृत तुल्य रसायन औषधि
त्रिफला : आयुर्वेद की अमृत तुल्य रसायन औषधि
आयुर्वेद में कुछ ऐसी औषधियां हैं जिन्हें केवल रोगों के उपचार के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य की रक्षा और दीर्घायु के लिए भी उपयोगी माना गया है।
इन्हीं में से एक है त्रिफला, जिसे आयुर्वेद की सर्वश्रेष्ठ रसायन औषधियों में गिना जाता है । प्राचीन ग्रंथों में त्रिफला की महिमा का विस्तार से वर्णन मिलता है और इसे शरीर की प्राकृतिक शुद्धि, संतुलन तथा पोषण का उत्कृष्ट साधन माना गया है ।
*त्रिफला* तीन फलों हरड़ (हरितकी), बहेड़ा (विभीतकी) और आंवला (आमलकी) के समान अनुपात में मिश्रण से तैयार की जाती है ।
इन तीनों फलों के गुण एक-दूसरे के पूरक हैं, जिसके कारण त्रिफला का प्रभाव व्यापक और संतुलित माना जाता है ।
*आंवला :* स्वास्थ्य का प्राकृतिक संरक्षक~आंवला को आयुर्वेद में "धात्री" कहा गया है, अर्थात् वह जो मां की तरह शरीर का पालन-पोषण करे।
यह शरीर को पोषण देने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण माना जाता है ।
आंवला प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है और आयुर्वेद में इसे दीर्घायु एवं स्वास्थ्यवर्धक फल माना गया है ।
*हरड़ :* पाचन और शुद्धि की सहयोगी हरड़ को आयुर्वेद में योगवाही कहा गया है । इसका अर्थ है कि यह अन्य औषधियों के गुणों को शरीर तक पहुंचाने में सहायक है । हरड़ पाचन तंत्र को संतुलित रखने, कब्ज की समस्या में सहायता करने तथा शरीर की स्वाभाविक शुद्धि में उपयोगी है ।
बहेड़ा : कफ संतुलन और श्वसन स्वास्थ्य के लिए उपयोगी
बहेड़ा को कफ दोष को संतुलित करने वाली प्रमुख औषधि है।
यह गले, श्वसन तंत्र तथा शरीर की विभिन्न प्रकार की सूजन संबंधी समस्याओं में लाभकारी है
। यह बालों और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी है ।
त्रिफला के प्रमुख लाभ : पाचन तंत्र को संतुलित रखने में सहायक, कब्ज की समस्या में उपयोगी। शरीर की प्राकृतिक शुद्धि प्रक्रिया और नेत्र स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है ।
त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को गुणकारी । रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है । त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) के संतुलन में उपयोगी ।
*सेवन करते समय सावधानी :* यद्यपि त्रिफला एक सुरक्षित और व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली आयुर्वेदिक औषधि है, फिर भी प्रत्येक व्यक्ति की प्रकृति, आयु और स्वास्थ्य स्थिति भिन्न होती है । इसलिए लंबे समय तक या विशेष रोगों में इसका सेवन आयुर्वेदिक चिकित्सक के परामर्श से करना चाहिए ।
प्रख्यात आयुर्वेदिक खानदानी चिकित्सक वैद्य डॉ. नरेंद्र सेठी के अनुसार, "त्रिफला आयुर्वेद की उन दुर्लभ औषधियों में से है जो शरीर की सफाई, पोषण और संतुलन तीनों कार्य एक साथ करती हैं ।
नियमित जीवनशैली, संतुलित आहार और उचित चिकित्सकीय परामर्श के साथ इसका उपयोग स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।"
आधुनिक जीवनशैली, अनियमित खान-पान और बढ़ते तनाव के दौर में त्रिफला एक सरल, पारंपरिक और प्रभावी आयुर्वेदिक विकल्प के रूप में आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी हजारों वर्ष पूर्व थी ।
Comments
Post a Comment