रोटरी क्लब बुरहानपुर ने सरस्वती शिशु मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण
रोटरी क्लब बुरहानपुर ने सरस्वती शिशु मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण
निमाड प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर। निमाड प्रहरी रोटरी क्लब बुरहानपुर द्वारा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर, शिकारपुरा में किए गए व्यापक जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण मंगलवार को गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, विद्यालय परिवार, दानदाता एवं रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। मंच संचालन हिमांशु जैन ने किया, जबकि चतुर्वेद परीक्षण मंत्र का वाचन पराग शाह ने किया।
रोटरी क्लब द्वारा विद्यालय में विद्युत व्यवस्था का उन्नयन करते हुए नई ट्यूबलाइटें, पंखे, रंग-रोगन, नए दरवाजे, 20 सेट टेबल-डेस्क, फर्नीचर तथा अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई। इन कार्यों से विद्यालय का वातावरण अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक बन गया है।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि विद्यालयों के विकास में किया गया योगदान समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर प्रारंभ किया गया यह प्रकल्प सभी रोटेरियनों, दानदाताओं एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है, जिससे विद्यालय की दशा और दिशा दोनों में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
समारोह में आरसीसी क्वींस के साथ प्रमुख दानदाता विमल जैन एवं संजय गंगवानी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने प्रोजेक्ट चेयरमैन श्याम आडवाणी, को-चेयरमैन पराग शाह, आरसीसी क्वींस, सभी दानदाताओं तथा रोटरी परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण एवं सेवा भावना से यह कार्य संभव हो सका। रोटरी क्लब की ओर से सचिव प्रिंस सेठिया ने आभार प्रदर्शन किया।
समारोह में रोटरी परिवार की ओर से शीतल श्रॉफ, निंजा सेठिया, तिलोत्तमा अग्रवाल, दर्शिका शाह, वंदना मुंशी, अरविंद चौकसे, सौरभ श्रॉफ, गीतेश देवकर, आरिफ खान, बहादुर, संदेश जैन, राजेश सेठिया, पवन ला ,सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से मुकेश शाह ने रोटरी क्लब बुरहानपुर एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी द्वारा किया गया यह कार्य विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी एवं शैक्षणिक सेवा कार्यों में रोटरी परिवार के सतत सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं समाज के सर्वांगीण विकास की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने रोटरी क्लब बुरहानपुर की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी योगदान बताते हुए इसकी सराहना की।



Comments
Post a Comment