महेश नवमी महोत्सव सीहोर में रक्तदान शिविर रहा आकर्षण का केंद्र, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना
महेश नवमी महोत्सव सीहोर में रक्तदान शिविर रहा आकर्षण का केंद्र, युवाओं ने दिखाई सेवा भावना
जीवन रक्षा हेतु रक्तदान कर सेवा, समर्पण एवं मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
निमाड़ प्रहरी 9977766399
सीहोर। निमाड़ प्रहरी अखिल भारतीय (धा.) माहेश्वरी समाज, स्थानीय समिति सीहोर द्वारा भगवान महेश (भगवान शिव) के प्राकट्य
दिवस
महेश नवमी महोत्सव-2026 के अंतर्गत धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा संगठन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल शिव मंदिर में भगवान शिव के पूजन-अर्चन एवं अभिषेक के साथ हुआ। इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश भी दिया गया।
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
जिला चिकित्सालय सीहोर में आयोजित शिविर में समाज के युवाओं एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 10 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षण हेतु रक्तदान कर सेवा, समर्पण एवं मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समाज पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करने का माध्यम बनता है।”
सायंकाल आयोजित
मुख्य समारोह में भगवान महेश के पूजन के पश्चात बच्चों की नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।
स्थानीय समिति सीहोर के विशेष आग्रह पर अखिल भारतीय (धा.) माहेश्वरी समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी से पधारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री महेश प्रगट जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र टुवानी जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री अमित गुप्ता जी,
श्री संदीप प्रगट जी तथा स्थानीय समिति इच्छावर के सचिव श्री अल्केश चांडक जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अतिथियों ने समाज की एकजुटता,
युवा सहभागिता एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समिति को निरंतर समाजोपयोगी गतिविधियों के संचालन हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। स्थानीय समिति, युवा संगठन एवं महिला संगठन ने सभी रक्तदाताओं, प्रतिभागियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
महेश नवमी महोत्सव ने समाज में सेवा, संस्कार, संगठन एवं समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया। फोटो झलकियाँ:---
जय महेश





















Comments
Post a Comment