स्थानीय समिति खंडवा की डायरी-- ज्ञानेश करोडी

 महेश नवमी 2026 यादें.... मन कि बाते दिल से...

स्थानीय समिति खंडवा की डायरी-- ज्ञानेश करोडी 

.महेश नवमी सहयोग राशि लेने जाने पर 

 अविस्मरणीय  भावुक पल...

 निमाड प्रहरी के लिए ज्ञानेश करोडी खंडवा E-mail nimadprahari2012@gmail 

खंडवा निमाड प्रहरी  महेश नवमी का पर्व हमारे खण्डवा एवं बाहर से पधारे समाजन ने शहर मे धाकड़ माहेश्वरी समाज की एकजुटता से पर्व को महापर्व में परिवर्तित कर दिया सभी समाज जन द्वारा


तन मन और "" निस्वार्थ भाव से धन का दान कर धाकड़ माहेश्वरी सामर्थ्य का संदेश समाज ही नहीं पूरे शहर में अविस्मरणीय शक्ति का परिचय दिया विशेषतः कुछ परिवार के घर ने सहयोग राशि लेने जाने पर एक विशिष्ट आतिथ्य का दर्जा दिया जिसका एक उदाहरण समाज के सबसे समर्पित स्व श्री मगनलाल चौधरी जी के संस्कारित भतीजे आदरणीय भागचंद जी चौधरी जिनके घर जब हम सब सहयोग राशि लेने पहुंचे तो उनकी धर्मपत्नी भी उनसे भी ज्यादा समर्पित भाव से बताया कि पूरा परिवार सहयोग राशि दान हेतु तीन दिन से प्रतिक्षा कर रहा है उनकी पुत्री जल लेकर आयी और पापा बाजार से आ रहे हैं जब तक आप नास्ता और ठंडा लीजिए जब तक माता जी ने कहा नही पापा आने के बाद नास्ता और ठंडा साथ में लेगे आदरणीय चौधरी साहब द्वारा बाजार के कार्य को रद्द करते हुए त्वरित पांच मिनट मे घर पहुंच सभी समाज कार्यकर्ता को विस्मित कर दिया नास्ते के साथ हर प्रकार की आईसक्रीम केंडी,चॉकोबार,और भी अनेक प्रकार की अपनी स्वेच्छा से लेने का आग्रह और, सहयोग राशि पूर्व से सुनियोजित कर देकर मेरे आंसू के अनवरत बहाव ने सादर चरण स्पर्श के साथ सहयोग राशि की रसीद बनायी गयी ऐसे समाज जन का तो विशिष्ट सम्मान होना चाहिए सिर्फ सहयोग राशि के लिए नहीं अपितु समाज के सच्चे समर्पण के लिए """

 साथ ही साथ  मैं और पूरा समाज यंग ब्रिगेड अंशुल बजाज, अंकित झंवर,एक अच्छे युवा कार्यक्रम संचालक पलाश माहेश्वरी, समाजसेवी दादा स्व श्री मंगलदासजी माहेश्वरी के पौत्र एवं नानीजी चंदू गुप्ता जो की मेरी मामी है के पूर्ण संस्कार लिए शुभम माहेश्वरी, और पिता के  व्यापारिक और व्यवहारिक अमिट छाप का जज्बा अभिलाष गुप्ता सुपुत्र श्री कमलेश जी गुप्ता में देखने को मिला शारिरीक थकान एवं अस्वस्थता के बावजूद चिकित्सा शिविर का विशिष्ट आयोजन कर बेमिसाल कार्य का संपादन किया एवं सहयोग राशि में आकाश बजाज,राजू बजाज,,दीपेश बजाज, राम नागौरी आदि अन्य युवा साथियों ने सहयोग राशि हेतु पूर्ण अमूल्य समय दिया 

समाज की महिला मंडल की कितनी भी भूरी प्रशंसा की जाय कम ही होगी समाज,घर या कोई कोई भी धार्मिक आयोजन महिलाओं के बिना अधूरा सा लगता है महिलाओं द्वारा शोभा यात्रा मे दी एक जुटता ने भी समाज की शहर में वृहतता का नजरिया प्रस्तुत कर कर्मठता की विशिष्ट छाप छोड़ दी है

हम आभारी हैं विशेषतः  वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष जी नागौरी,सतीष जी बजाज और मुख्य अतिथि अनुराग जी राठी,विशेष अतिथि पिनेन्द्र जी गुप्ता" 


अतिथि आशुतोष जी माहेश्वरी,का साथ ही साथ प्रकाश जी राठी,संजय जी गुप्ता,डॉ कविश जी झंवर एवं धर्मेन्द्र जी माहेश्वरी   संयोजन प्रणाली ने महेश नवमी का यह महापर्व किसी दीपोत्सव पर्व से कम न था 

      इस महापर्व के व्यवस्थित सृजन के हकदार हमारे दो पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जी दाड एवं अश्विनी बाहेती का स्थानीय समिति सदैव आभारी रहेगी

 इस महापर्व में चार चांद जड़ने में माहेश्वरी टेंट हाउस इंदर भाई धारीवाल, अन्नपूर्णा सदा प्रसन्न के लिए छः दिन रात में लीन हमारे अतुल भाई दाड़  और ये ही नही कार्यक्रम को जनमानस से न हटने देने वाले मेरे दो अनुज निमिष जी, नितिश जी भंसाली जिन्होंने दीपावली जैसी15दिवस पूर्व से तैयार विज्ञापन प्रणाली ने न केवल समाज वरन् दूसरे राज्य के माहेश्वरी समाज को जागृत किया 

 ऐसे पावन पर्व की झलकियां देख आगामी वर्ष की तैयारी एवं प्रतीक्षा के लिए दिल बेताब है 

स्थानीय समिति द्वारा  सतत् क्रियाशील संघर्ष के लिए हम सभी खण्डवा धाकड़ माहेश्वरी समाज की ओर से आभार 

जय महेश आपका अपना 

ज्ञानेश करोडी

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

सावन की फुहार और भक्ति की बहार माहेश्वरी धर्मशाला में मनाया .राधा कृष्ण का झूलन उत्सव का त्यौहार ।