महेश नवमी पर्व- संदेश। वीरेंद्र टुवानी अध्यक्ष,अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा
जय महेश्....
महेश नवमी पर्व- संदेश- वीरेंद्र टुवानी अध्यक्ष,अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा
निमाड प्रहरी 9977766399 संपादक अश्विनी कुमार नयन
Email -nimadprahari2012@gmail
समस्त समाज बंधुओं, मातृशक्ति, युवा शक्ति, किशोर-किशोरियों एवं समाज के सभी सकल संगठनों के सम्माननीय पदाधिकारियों को केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की ओर से महेश नवमी पर्व की हार्दिक अग्रिम शुभकामनाएँ।
वीरेंद्र टुवानी अध्यक्ष,अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा केंद्रीय कार्यकारिणी समिति
परम आराध्य भगवान महेश की असीम कृपा से आगामी 23 जून 2026 को हमारा गौरवशाली सामाजिक एवं सांस्कृतिक महापर्व महेश नवमी श्रद्धा, भक्ति, उल्लास एवं संगठनात्मक एकता के साथ मनाया जाएगा। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपराओं, संस्कारों, सामाजिक चेतना और एकजुटता का जीवंत उत्सव है।
हर्ष का विषय है कि अनेक स्थानीय समितियों ने अभी से व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं तथा विभिन्न स्थानों पर बैठकों के माध्यम से कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह उत्साह समाज की जागरूकता और संगठन शक्ति का परिचायक है।महेश नवमी पर्व- विडियो संदेश-. ...
आप सभी से सादर आग्रह है कि अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय समितियां के एवं स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों तथा श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, अवंतीपुर में आयोजित पूजन, अभिषेक, आरती, प्रसादी वितरण एवं अन्य धार्मिक,सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागी बनकर इस पर्व की गरिमा और भव्यता को बढ़ाएँ।
इस पावन अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान, मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न जनसेवा गतिविधियाँ आयोजित की जावे।
ये कार्यक्रम हमारी सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा भावना के प्रतीक हैं।
विशेष अनुरोध है कि युवा शक्ति, मातृशक्ति, किशोर एवं किशोरियों को इस महोत्सव से अधिकाधिक जोड़ा जाए तथा उन्हें आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका प्रदान की जाए। आज के युवा ही कल के नेतृत्वकर्ता हैं और उन्हीं के हाथों में समाज का उज्ज्वल भविष्य सुरक्षित है।
आइए, स्वर्ण जयंती वर्ष के इस गौरवपूर्ण अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि महेश नवमी 2026 को श्रद्धा, सेवा, संस्कार, संगठन और सामाजिक समर्पण का ऐतिहासिक उत्सव बनाएँगे तथा समाज की एकता और गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।
केंद्रीय कार्यकारिणी समिति निरंतर ही सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देती रही है एवं संपूर्ण सामाजिक लोग इसमें बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं और केंद्रीय कार्यकारिणी समिति को भरपूर सहयोग भी विभिन्न प्रकार से प्राप्त हो रहा है जिसे हेतु केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की ओर से सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद
“ जहाँ समाज संगठित होता है वहाँ संस्कृति सुरक्षित रहती है
जहाँ संस्कार जीवित रहते हैं, वहाँ भविष्य उज्ज्वल बनता है।”
आइए, आशा ही नहीं परम विश्वास है कि सभी समाज परिवार सहित पधारेंगे, सहभागिता निभाएँ और महेश नवमी पर्व को अविस्मरणीय बनाएँ।
जय महेश।
वीरेंद्र टुवानी. अध्यक्ष,
अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा केंद्रीय कार्यकारिणी समिति परिणाम स्वर्ण जयंती वर्ष 2025-27


Comments
Post a Comment