नेत्रदानी- श्रीमती सूरजीदेवी गणेशमलजी लखोटिया का .बैकुंठ धाम
नेत्रदानी- श्रीमती सूरजीदेवी गणेशमलजी लखोटिया का .बैकुंठ धाम यात्रा....
बुरहानपुर- नेत्रदान – अमर सेवा, अनंत प्रकाश ग्रीन पार्क कॉलोनी, राजस्थान भवन के पास निवासी
स्व. श्रीमती सूरजीदेवी गणेशमलजी लखोटिया (आयु 85 वर्ष)(रोटेरियन सुरेश लखोटिया की माताजी)का नेत्रदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मानवता के लिए दिया गया अमर उपहार है।अपने जीवन के अंतिम क्षणों में भी उन्होंने ऐसा महान निर्णय लिया, जिससे किसी अंधकार में जी रहे व्यक्ति के जीवन में पुनः प्रकाश आएगा।
उनका यह त्याग, करुणा और संवेदनशीलता पूरे समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है — एक ऐसा संदेश जो सदैव जीवित रहेगा।
यह पुण्य कार्य रोटरी क्लब के माध्यम से, बोरले हॉस्पिटल के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह नेत्रदान हमें यह सिखाता है —
“जीवन समाप्त हो सकता है, परंतु सेवा और दान कभी समाप्त नहीं होते।”
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस महान निर्णय के लिए शक्ति व गौरव प्रदान करें।
.... भावपूर्ण श्रद्धांजलि ..निमाड प्रहरी-

Comments
Post a Comment