सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का तिसरा दिवस ज्ञान की गंगा में स्नान करने ,गोता लगाने मातृ से मानव जीवन का कल्याण संभव है.परम पूज्य गोपालकृष्ण महाराज

 सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का तिसरा दिवस

ज्ञान की गंगा में स्नान करने ,गोता लगाने मातृ से मानव जीवन का कल्याण संभव है.परम पूज्य गोपालकृष्ण महारा

निमाड प्रहरी-9977766399 

 बुरहानपुर । पुरुषोत्तम मास पर बुरहानपुर के श्री गणेश उ.मा. विद्यालय में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह के भव्य आयोजन का शुभारम्भ 11 मई को बालाजी मंदिर महाजनपेठ से पोथी शोभायात्रा के साथ हुवा। 11 मई प्रारम्भ सप्त


दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह अंतर्गत मालवा माटी के विख्यात कथा वाचक प्रवक्ता परम पूज्य गोपालकृष्ण महाराज ;उज्जैन ने भागवत कथा के तृतीय दिवस परीक्षित महाराज की कथा को विस्तार से बताया की जीवन एक पाठशाला है,जिसका स्कूल सुबह 11 बजे प्रारंभ होता हैं ,याने जीवन जन्म आपका 11 बजे होता हैं और मृत्यु 4 बजे होती हैं, इसलिए किसी को भी आत्महत्या करनें की सोचना भी नही चाहिए। आपने कहा कि ज्ञान की गंगा में स्नान करने ,गोता लगाने मातृ से मानव जीवन का कल्याण संभव है। क्योकि मा गंगा पवित्र है किन्तु वहा जाना पडेगा,यहां जो गंगा व्यासपीठ से बह रही है,वह आपके जीवन कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगी।

परम पूज्य गोपालकृष्ण महाराज ने कथा


दौरान उपस्थित मातृ शक्ति से आग्रह किया कि भागवत कथा के साथ समाज में व्याप्त आधुनिकता के नाम पर हमारे समाज में जो जहर फैलाश्या जा रहा है उसके प्रति सजग होना जरूरी है। आज समाज दिशा हीन हो रहा है आपने कथा में समाज को पुन: विकास के पथ पर अग्रसर होने हेतु प्रेरित किया। जिससे पारिवारिक ,सामाजिक व राष्ट्रीय समस्याओं का समाधान प्राप्त हों सके।  

गुरुजी के साथ टीम में पधारे:-पं0 अर्पितजी जोशी उज्जैन श्रीमद भागवत कथा का मूल पाठ पढ़ रहे है। भजन गायक एवं वाध्य यंत्र.चालक बजाना अखिलेश पवार, राजेश परमार आक्रोपेड बजाना , पंकजजी.ढोलक , केमरा . हर्षजी वर्मा, सोनूजी एवं संहयोग बटुक पं. नैतिक जी प्रतिदिन अपना योगदान देकर कथा को सफल बनाने में पुर्ण सहयोग कर रहे है।

भागवत कथा समिति के अध्यक्ष जगदीश वाढ़े ने बताया कथा स्थल श्री गणेश उ.मा.वि.प्रांगण, बुरहानपुर में ज्ञानयज्ञ सप्ताह के अंतर्गत 17 मई 2026 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगी। कथा के माध्यम से ज्ञान, भक्ति और राष्ट्रप्रेम का दिव्य संगम श्रद्धालुओं को देखने मिल रहा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल राष्ट्रधर्म भक्ति धारा पर भी किया जा रहा है। जिससे दूर.दराज के श्रद्धालु भी कथा का लाभ ले रहे है। आयोजन संचालन श्री गणेश भागवत कथा समिति एवं समस्त कार्यकर्ता बंधु, जिला बुरहानपुर द्वारा किया जा रहा है।

समिति सचिव गोपाल जी मुजाल्दा ने बताया कि आप सभी सपरिवार उपस्थित होकर इसका लाभ प्राप्त करे। यह भागवत कथा परंपराओं से थोड़ी अलग है। इस महान विभूति के कथा का रसपान करने का अवसर किस्मत से ही प्राप्त होता है। अत: अपनी उपस्थित सुनिश्चित कर पुण्य लाभ प्राप्त करे।

इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री द्रविंद्र जी मोरे, प्रभाकर जी महाजन, देवीदास विश्वकर्मा,नरेंद्र जाधव, दिलीप इंगले, लक्ष्मण भलावी, प्रशांत पाटिल, संजय राउत, अमर पाटिल, अधिवक्ता घनश्याम शाह, राजेंद्र पाटिल, मुकेश चैहान,दिलीप चावरे, अजित परदेशी,योगेश सोनवने,मनोज जी कानूगो ,शांताराम निम्भोरे,जगदीश शाह,सुभाष जाधव, रवि जी,अंकित वैद्य, दीपेश जाधव, दिनकर जी,मनोज दत्त, प्रशांत पाटील, सतीष विस्पुते,सतीश गुजराती, सुनिल शाह, ईश्वर चौहान,मुकेश सहगल, लक्षण म्हाले, श्रीमती उषा अवतारी, श्रीमती माधवपुरकर आदि का व्यवस्था में सराहनीय सहयोग के साथ उपस्थिति प्रमुख रूप से रही।

फोटेा-00

-----निमाड प्रहरी ,9977766399------

Comments