CBSE कक्षा 12 वी बोर्ड परीक्षा परिणाम में ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के छात्रों का दबदबा, कॉमर्स संकाय का परिणाम 100%

 CBSE कक्षा 12 वी बोर्ड परीक्षा परिणाम में ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के छात्रों का दबदबा, कॉमर्स संकाय का परिणाम 100% 

साइंस संकाय में केशव लोहिया ने 96% हासिल कर रहे जिले में प्रथम।

निमाड प्रहरी-9977766399 

बुरहानपुर-   शहर की सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थियों ने इस बार भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपना लोहा मनवाया। 



शाला के केशव लोहिया ने 96%, अविक चौकसे ने 91%, पर्व कापड़िया ने 90.4%, तनवी महाजन ने 90%, अदिति पांडे ने 89.2%, नमन बजाज ने 88%, समर्थ पाटिल ने 87%, अलीना बी ने 86.6%, निशिता गंगवाल ने 81.2% एवं प्रीत सराफ ने 80.6% अंक हासिल कर शाला के साइंस संकाय में टॉप 10 में अपना स्थान सुनिश्चित किया। 




साथ ही विभा तापड़िया ने 91.2%, उत्कर्ष कुमार ने 89%, आर्यन पाटिल ने 84.8%, पृथ्वीराज इंगले ने 79%, हर्ष पाटिल ने 79% एवं अविरल ठाकुर ने 78% अंक हासिल कर शाला के कॉमर्स संकाय के टॉप 5 में अपना स्थान बनाया।

संस्था के चेयरमैन श्री कमलेश पटेल ने बताया कि शाला का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा हैं, साइंस संकाय के छात्र केशव लोहिया ने सिर्फ शाला में ही नहीं बल्कि जिले में प्रथम प्रथम स्थान प्राप्त किया है जो कि अत्यंत ही गौरव का विषय है एवं कुल 5 विद्यार्थियों ने 90 और उससे अधिक अंक हासिल किये है।

संस्था सचिव श्रीमती नम्रता पटेल ने बताया कि कुल 13 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित किये है एवं कुल 25 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए है। सभी विद्यार्थियों ने शाला परिवार को गौरवान्वित किया है।

शाला के प्राचार्य डॉ मनुभाई पटेल ने बताया कि शाला के कॉमर्स संकाय का परीक्षा परिणाम 100% हैं। यह परिणाम विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की अथक मेहनत का परिणाम है।

दिनांक: 13/05/2026

स्थान: बुरहानपुर

Comments