संत गाडगे महाराज ने समाज को सार्वजनिक शिक्षा और ज्ञान प्रदान किया

 संत गाडगे महाराज ने समाज को सार्वजनिक शिक्षा और ज्ञान प्रदान किया

दैनिक निमाड़ प्रहरी

- राजघाट पर आयोजित संत श्री गाडगे महाराज जयंती कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा

बुरहानपुर। मानवता के सच्चे हितैषीसामाजिक समरसता के द्योतक यदि किसी को माना जाए तो वे थे संत गाडगे। आधुनिक भारत के महापुरुषों पर गर्व होना चाहिए उनमें से एक राष्ट्रीय संत गाडगे बाबा है।


आज गाडगे बाबा की 146वीं जयंती है। वे कहते थे कहते थे कि शिक्षा बड़ी चीज है। संत गाडगे महाराज ने अंधविश्वास से बर्बाद हुए समाज को सार्वजनिक शिक्षा और ज्ञान प्रदान किया। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उन्होंने सभी को पढाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उक्त उदगार सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने माँ ताप्ती नदी के राजघाट पर भारतीय जनता पार्टी एवं रजक धोबी समाज द्वारा आयोजित संत शिरोमणि श्री गाडगे महाराज की 146 वी जन्म जयंती अवसर पर समाजजनों को संबोधित करते हुए कही

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि संत श्री गाडगे महाराज ने हमेशा प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने संत गाडगे के बताए रास्ते पर चलने की बात कही।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत श्री गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना महाआरती के साथ हुआ। समाज के युवाओं ने 20 यूनिट रक्त दान किया। इस दौरान माँ ताप्ती को चुनरी ओढाई और दीपदान किया। पश्चात समाजजनों ने महाप्रसादी का लाभ लिया।

कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिलभाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवेपूर्व महापौर श्री अनिल भोसलेश्री अतुल पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम चंदेल, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री ईश्वर चौहान,समाज के वरिष्ठगण गिरीश चौहान, लालचंद चंदेल, दीपक चंदेल, नितिन बुंदेले, हितेंद्र परदेशी, सचिन चंदेल, सुभाष पटेल सहित मातृशक्ति, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समाज के प्रदेश महामंत्री विक्रम चंदेल ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा