बुरहानपुर का चीर हरण नहीं होने देंगे, हम-अर्चना चिटनिस
सूचनार्थ
बुरहानपुर का चीर हरण नहीं होने देंगे, हम-अर्चना चिटनिस
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर। समय चक्र अपनी गति और धुरी पर घुमते हुए कैसा वक्त बदल रहा है
बुरहानपुर की जनता ने देखा निर्दलीय ने अपने शहर की क्या गत-दुर्गति बना दी है। 2018 में जो निर्दलीय ट्रैक्टर चला रहा था वो आज
कांग्रेस का पंजा लेकर आ गया और जो ट्रैक्टर पर सवार थे वो आज निर्दलीय होकर चुनाव मैदान में है तथा जो
कांग्रेस का काम कर रहे थे वो पतंग उड़ा रहे है। केवल हम ही वहीं अपने विचार परिवार और राष्ट्र विकास के साथ तब भी थे और आज भी मोदी जी की भाजपा के प्रत्याशी होकर सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के लिए आपकी सेवा में हाजिर होकर भाजपा के लिए कमल के फूल का बटन दबाकर विकास के लिए समर्थन मांग रहे है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने लालबाग के कारनेशन बाजार में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर को अराजकता के मुंह में नहीं धकेल सकते। कोई राजनैतिक दल कहता है लश्कर हमारा, अदालत भी हमारी और फैसला भी हमारा होगा तो कोई सरेआम गुंडागर्दी करके कानून अपने हाथ में लेने से नहीं हिचक रहा। ऐसे दलीय-निर्दलीय लोगों को बुरहानपुर का मतदाता कभी भी अपना वोट देकर वोट को बेकार नहीं करेंगा। गुंडागर्दी रोकना है तो हमारे एक भी वोट को बेकार मत जाने देना। गंगा, जमुनी तहजीब में जीने वाले हम बुरहानपुरी अपने शहर की शांति व्यवस्था का चीरहरण नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा कार्यकर्ताओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित करने के लिए बूथ पर 80 प्रतिशत वोट भाजपा को दिलाने वाले बूथ के 10 कार्यकर्ताओं को अयोध्या ले जाने की बात की तो वोट काटने वालों और समाज को बांटने वालों को इस राष्ट्रहित की बात से मरोड़ उठने लगी है। इतना ही नहीं निर्दलीय प्रत्याशी के कुछ गुंडों ने आज प्रचार के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज को माल्यार्पण के लिए मेरे हाथ में रखी माला छिनकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झुमाझठकी की। इन गुंडों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी भी की। कार्यकर्ताओं को मेरे द्वारा समझाया और संभाला। इसका जवाब एक ही है कि भाजपा विजयी हो ताकि कोई गुंडागर्दी न कर सके।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर में विकास की अपार संभावनाएं और क्ष़्ामताएं है। मैंने अपने 10 वर्षीय कार्यकाल में बुरहानपुर को विकास की पटरी पर लाकर गति दिलाई ही थी कि बुरहानपुर के विकास विरोधी मीठा-मीठा गप्प करने वालों कोे विकास रास नहीं आया और 2018 में निर्दलीय चाचा को सजातीय भतीजे ने अपनी पार्टी से गद्दारी करके भाजपा को पराजित कराया था। जिसके कारण मैं नहीं बुरहानपुर का विकास हार गया। आपसे विनम्र निवेदन है कि इस बार चाचा ने तो पंजे का सहारा पा लिया किन्तु भतीजा निर्दलीय होकर वोट बांटने देश को काटने वालों के साथ मिलकर फिर भाजपा को, राष्ट्रवाद को और विकास को हराने के लिए बहुरूपिया बनकर आ गया है। आज की इन वर्तमान परिस्थितियों में सावधान रहना है। सोच, समझकर सही निर्णय लेने का अवसर है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र के बिन्दुओं का विस्तार से उल्लेख करते भाजपा प्रत्याशी अर्चना दीदी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया।
पूर्व विधायक रामदास शिवहरे ने कहा कि आज जो चाचा-भतीजे चुनाव लड़ रहे है। दोनों घर के विकास को प्राथमिकता देने की मानसिकता वाले लोग है। इन्होंने 2018 में मिलकर भाजपा के पीठ में छुरा घोंपकर बुरहानपुर को हराया था। इनको 2018 से निर्दलीय का चस्का लगा, जो अभी उतरा नहीं है। ऐसे लोगों के चक्कर में बुरहानपुर अब नहीं आएगा।
भाजपा जिला महामंत्री डॉ. माने ने कहा कि मेरे मन में कभी यह भाव नहीं आया और ना ही आएगा कि मैं विश्व की सर्वश्रेष्ठ, सबसे बड़ी पार्टी से अलग हो जाउ। किसी को भी यह मुगालता नहीं पालना चाहिए कि उनके ही अकेले परिवार ने भाजपा को खड़ा किया। भाजपा को खड़ा करने में अनेकों पीढि़या और लाखों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले युवा का भाजपा के संगठन और विकास में योगदान ही कितना रहा। जब 2018 में भाजपा मध्यप्रदेश की सत्ता से परे होकर 15 माह विपक्ष में रही तब भी इन्होंने भाजपा के किसी प्रदर्शन, आंदोलन और पार्टी की गतिविधियों में भाग लेकर पार्टी को मजबूत बनाने की चेष्ठा नहीं की थी। इन्होंने तो 2018 में अपने सगे संबंधियों और हुडदंगियों को साथ लेकर मां समान भाजपा को ट्रैक्टर चलाकर विश्वासघात किया था। अब भी अपने स्वार्थ के अधीन होकर स्व.नंदू भैय्या के पार्टी प्रेम को गलत साबित करने में लगे हुए है, हमारें भतीजे।
आम सभा को जगदीश कपूर, चिंतामन महाजन, आशीष शुक्ला, वामन मोटे ने संबोधित कर अपने विचार रखे तथा मतदाताओं से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इस अवसर पर बुरहानपुर विधानसभा संयोजक अतुल पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण शेंडे, बलराज नावानी, दिलीप दिवेकर, विजय कार्ले, प्रकाश सरगर, रवि गावड़े, विलास खोरे, सुनिल भीसे, रूद्रेश्वर एंडोले, विक्रम चंदेल, दीपक महाजन, आनंद पाटीदार, ईश्वर चौहान, किशोर पाटिल, दिलीप पवार, अधिवक्ता फरीद अहमद, अजहर-उल-हक, करण चौकसे, प्यारे साहब अशरफी, भरत इंगले, एजाज अशरफी, जफर खान, रामदास चौधरी, संभाजी महाजन, बाबुलाल काका, राजू भावसार, भरत रावल, विश्वास शिवहरे एवं विजय राठौर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जन समूह उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालक संभाजराव सगरे ने किया।
दिनांक :- 15 नवंबर 2023
01



Comments
Post a Comment