1989 में राम जन्मभूमि आंदोलन में शहर के लोगों ने लिया भाग
1989 में राम जन्मभूमि आंदोलन में शहर के लोगों ने लिया भाग
- पूर्व महापौर अतुल पटेल ने कहा- 35 साल से हो रहे संघर्ष को लगा विराम
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में लगभग 35 बरस पहले श्री राम शिला पूजन का कार्यक्रम किया था। शिला पूजन का कार्यक्रम घर घर जाकर शीला का पूजन इंदिरा कॉलोनी में किया गया था जिसमें चंद्रकांत शाह भगत, अतुल पटेल, शिवचरण शर्मा, मोहन पाटील,
अतुल जैन, राजेंद्र गढ़वाल, सोपान चौधरी, विजय पाटिल आदि ने शिला पूजन कार्यक्रम में भाग लिया था। तब विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सोमेश्वर मर्चेंट, आरएसएस के जिला संघ रतिलाल शाह, राम जन्मभूमि आंदोलन के जिला प्रमुख वल्लभ मोदी, सुरेश श्रॉफ आदि ने हिस्सा लिया था।
इसे लेकर चंद्रकांत शाह भगत ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा- 1886 में राम मंदिर का ताला खुला था। 1989 में विश्व हिन्दू परिषद ने अभियान चलाया था तब राम शिला अभियान चलाया था। हर घर से शिला पूजन और सवा रूपए लिए गए थे। 1990 और 92 में कारसेवा हुई। इसके बाद हमारे द्वारा शोभायात्रा निकालने पर गिरफ्तारी भी की गई थी। तब से आंदोलन चल रहा था। अब सभी की इच्छा पूर्ण हुई। खास बात यह है कि कांग्रेस के कुछ लोग भी उस समय शिला पूजन में शामिल हुए थे।
थाने से मुचलके पर छोड़ने की कही थी बात
संस्मरण का उल्लेख करते हुए पूर्व महापौर अतुल पटेल बताते हैं कि उस समय शोभायात्रा निकाले जाने से रोका जा रहा था। आज जगह जगह पूजन हो रहा है। उस समय हमें शोभायात्रा निकालने पर गणपति नाका थाने में बैठा लिया गया था। कहा गया था कि मुचलके पर छोड़ेंगे, हालाकि बाद में यूं ही छोड़ दिया गया था। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। सभी के संघर्ष से आज यह अवसर आया है।

Comments
Post a Comment