हैहय कल्चुरी कलाल समाज के वटवृक्ष है--आंनद प्रकाश चौकसे
हैहय कल्चुरी कलाल समाज के वटवृक्ष है--आंनद प्रकाश चौक से
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर :- बुरहानपुर संत महात्माओं पीर पैगम्बर के साथ गंगा जमुनी तहजीब की नगरी रहा है। सूर्य पुत्री मां ताप्ती के सुरम्य तट पर बसे बुरहानपुर का इतिहास प्राचीन है। अनेक समाज सेवियों ने दान पुण्य कर अपने अलावा शहर के गरीबों के जीवन को सार्थक किया है।
महापुरुषों की इस नगरी मे ऐसे पुरुषो ने जन्म लिया है जिन्होने अपनी जीवन शैली और समाज कल्याण की सोच को सामने रख मिले मानव जीवन के गौरव मे गुणात्मक वृद्धि कर गौरवगाण की यश गाथा की आभा चहुं और फैलाई है। इन्होने
साधारण मानव जीवन मे जन्म लेकर महान पुरुष होने का गौरव हासिल कर राष्ट्र निर्माण , नव भारत के निर्माण मे नई पौध तैयार करने का बीड़ा न्यू विजन एमपी बोर्ड, मैक्रोविजन (सीबीएसई पाठ्यक्रम) के बूते उठाया है। इन दो माध्यम इन दो स्कूलों के बल पर भारतीय शिक्षा को देश के अनेक कौने मे पहुंचाकर विदेशी छात्र -छात्राओं का भविष्य बुरहानपुर मे संवारने का गौरव हासिल कर रहे आंनद चौकसे की वैज्ञानिक - विकसित चरित्र निर्माण की क्रांति कारी सोच के बूते ही संभव हो रहा है।
साधारण परिवेश हिंदी मीडियम से परवरिश लेने वाले आनंद चौकसे ने आरंभिक काल मे बिना पशुपालक बने प्रातः काल का समय दूध वितरण और बाद का समय सोनू कोचिंग क्लासेस चलाकर शहर के साथ राष्ट्र निमार्ण मे अपनी भुमिका निभाना शुरु किया ही था की इनके जेहन मे विकसित सोच का पदार्पण कर न्यू विजन स्कूल की कल्पना को जीवंत रूप देना शुरु किया। चार से पांच वर्ष के अंतराल के बाद मैक्रोविजन की स्थापना की योजना और शने: शने: इस योजना के क्रियानव्यन पर बल देने के साथ शुरु हुआ शिक्षा की क्रान्ति का अलख जगाने का दौर बुरहानपुर जिले से सात समुंदर पार पहुंचे बुरहानपुर शहर के साथ मैक्रो विजन के नाम ने आमूलचूल परिवर्तन के साथ व्यापारिक बदलाव शुरु कर दिए इस बदलाव के लिए शहर का छोटा बड़ा उद्यमी, व्यापारी, दुकानदार, होटल संचालक आभार व्यक्त कर रहा है आनंद चौकसे का। अल्प समय के लिए राजनीत के क क ह रा से जुड़ने के प्रयास मे दो कदम आगे, बीस कदम पिछे हुए आनंद प्रकाश चौकसे ने शिक्षा के साथ स्वास्थ्य को लेकर बड़ी कल्पना तैयार की और इस योजना को साकार करने के लिए वृहद स्तर की योजना पर काम करना शुरु किया।
दुध वितरण, सोनू कोचिंग क्लासेस, एमपी बोर्ड न्यू विजन, मैक्रो विजन सीबीएसई के अल्प अंतराल के बाद ऑल इज वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का गरिमामय उदय चांद के रूप खडा है। सेकडो निर्धन परिवार के मरीज की आर्थिक पीड़ा को अपनी पीढ़ा समझ उपचार लाभ देकर सुखद जीवन देने के लक्ष्य को लक्षित किया।
आपके कार्यों, कामों के क्रांतिकारी सोच बूते ही हैहय कल्चुरी कलाल समाज का बड़ा वर्ग समाज का वटवृक्ष निरूपित करता रहा है।


Comments
Post a Comment