मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई द्वारा कर्मचारियों की स्थानीय लंबित मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई द्वारा कर्मचारियों की स्थानीय लंबित मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संगठन द्वारा कहा गया कि यदि मांगों का निराकरण जल्द नहीं किया तो बडा़ आन्दोलन
निमाड प्रहरी 9977766399
दिपावली त्यौहार के पुर्व कर्मचारियों के लंबित 7% महंगाई भत्ते का भुगतान यथा शीघ्र करें सरकार- ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कोटवे
बुरहानपुर- मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों के निराकरण के लिए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कोटवे के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी को ज्ञापन सौंपा|
प्रमुख मांगे- राज्य शिक्षा सेवा एवं नविन शिक्षक संवर्ग के 12 एवं 24 वर्ष की क्रमोन्नती वेतन के आदेश हो चुकें उनका वेतन रेस कर एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाये|
नविन शिक्षक संवर्ग के सभी संवर्गो का महंगाई भत्ते का एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाये|
वर्ष 13 एवं 14 में माध्यमिक शिक्षक से पदोन्नत हुए उच्चतर माध्यमिक शिक्षक के द्वितीय क्रमोन्नती आदेश शीघ्र जारी किया जाये|
समयमान वेतनमान के आदेश शीघ्र जारी किये जाये|
राज्य शिक्षा सेवा एवं नविन शिक्षक संवर्ग से सेवानिवृत्त एवं मृत शिक्षकों के आर्थिक सत्वो (एन पी एस ग्रेच्युटी बीमा) का भुगतान शीघ्र किये जाये
नविन संवर्ग के शिक्षकों को 100% वेतन का भुगतान शीघ्र किया जाये|
नविन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का संधारण करने हेतु प्राचार्य को पत्र जारी किए जाये| समस्त संलग्नीकरण समाप्त किया जाये|
उर्दू माध्यम की शालाओं में कार्यरत हिन्दी माध्यम के शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाये|
ज्ञापन स्थल पधारे राष्ट्रीय कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप इंगले, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौधरी, संभागीय सचिव अनिल जैसवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी संजय सिंह गहलोत, अरविंद ठाकुर,शांताराम निंभोरे, आसिफ पिंजारी, उदयसिंह मोगरे,संजय विश्वे, मोहम्मद फहिम सहित महिला प्रतिनिधि, जिला ब्लॉक पदाधिकारी ज्ञापन स्थल पर उपस्थित रहें|
ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कोटवे ने कहा की कितनी शुभ चिंतक सरकार है दिपावली त्यौहार के केवल दो दिन पहले वेतन भुगतान को मुख्यमंत्री का तोहफा बना दिया| यह तोहफा नहीं कर्मचारियों का पारिश्रमिक है| जो नियमानुसार भी है| यदि तोहफा सरकार को देना ही है तो कर्मचारियों का लंबित 7% महंगाई भत्ते का भुगतान यथा शीघ्र दिपावली त्यौहार के पुर्व करें|
कर्मचारी जिन मांगो के लिए आंदोलन कर रहे है उन मांगो पर सरकार का ध्यान नही यह सरासर सभी शासकीय सेवकों का शोषण है|
जिले के कर्मचारियों की स्थानीय मांगों का शीघ्र निराकरण जल्द किया जाये यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होता है तो मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा बड़ा आंदोलन किया जायेगा इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी| इस अवसर पर ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्र के पुरुष एवं महिला कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें|



Comments
Post a Comment