खंडवा मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने वेतनवृद्धि को लेकर दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

 खंडवा मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने वेतनवृद्धि को लेकर दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

निमाड़ प्रहरी 9977766399 .

डॉक्टर श्रेयाष कुमार  MBBS-bhopal  

खंडवा, 9 फरवरी 2026।जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, एनएससी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा के पदाधिकारियों ने आज


लंबित वार्षिक स्टाइपेंड वेतनवृद्धि के मुद्दे पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. स्वेता शर्मा और उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र के नेतृत्व में यह ज्ञापन अधिष्ठाता कार्यालय को प्रस्तुत किया गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि राज्य शासन के आदेश (05 अक्टूबर 2018) के अनुसार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत इंटर्न, जूनियर रेजिडेंट, पीजी रेजिडेंट एवं सुपर स्पेशलिटी रेजिडेंट डॉक्टरों को प्रतिवर्ष स्टाइपेंड में वार्षिक वृद्धि का प्रावधान है। एसोसिएशन का कहना है कि वर्ष 2025 की यह वेतनवृद्धि अब तक लागू नहीं की गई है, जबकि पूर्व वर्षों में यह नियमित रूप से दी जाती रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ती महंगाई, आवास, भोजन और शैक्षणिक खर्चों के बीच यह वृद्धि उनके लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शासन आदेश के अनुरूप लंबित वृद्धि को शीघ्र स्वीकृत कर लागू किया जाए।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे सामूहिक आंदोलन और संभावित हड़ताल जैसे कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

जूनियर डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि विषय की गंभीरता को देखते हुए निर्धारित समय-सीमा में समाधान निकाल लिया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा