स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अंतर्गत नगर परिषद् शाहपुर में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन हुवा

 शाहपुर जिला बुरहानपुर मध्य प्रदेश

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अंतर्गत नगर परिषद् शाहपुर में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन हुवा

 निमाड़ प्रहरी 9977766399

नगर परिषद शाहपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को दृष्टिगत अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी के आदेशानुसार मुख्य नगर परिषद अधिकारी श्री दिलीप चौहान के नेतृत्व में शहर में स्वच्छता व्यवस्था को ओर अधिक सदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के


उद्देश्य से स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई । स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को देखते हुवे परिषद के गठित स्वच्छ भारत

मिशन की टीम द्वारा शहर के सभी 15 वार्डो में जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया गया जा रहा है । स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं का हो रहा मूल्यांकन, वार्डो में पहुंच रही है गठित टीम सर्वे हेतु वार्डो में पहुंच कर स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से मूल्यांकन कर रही है। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, गिला एवं सुखा कचरा पृथक्कीकरण, सफाई के दौरान कर्मचारियों द्वारा  PPE कीट का उपयोग, निर्माण एवं विध्वंसक (C&D) कचरे की निस्तारण व्यवस्था, सीटीयू (कचरा स्थल) की वर्तमान स्थिति, बैक लेन सौंदरीकरण, रेड स्पॉट, येलो स्पॉट, रहवासी क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को प्रमुखता से परखा जा रहा है । गठित टीम नागरिकों से सीधे संवाद कर रही है साथ ही टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से भी संवाद कर नागरिकों से स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं ओर सुझावों की जानकारी सीधे तौर पर प्राप्त की जा सके एवं फीडबैक लिए गए । नगर परिषद का उद्देश्य केवल रैंकिंग करना ही नहीं बल्कि मौके पर चिन्हित समस्याओं का भी समाधान करना है । टीम द्वारा किए सर्वे रिपोर्ट को स्वच्छ वार्ड रैंकिंग कमिटी को भेजा जाता है जहां गठित टीम द्वारा स्वच्छ वार्ड का चयन किया जाता है इस माह जनवरी में वार्ड क्रमांक 10 शिवाजी वार्ड को स्वच्छ वार्ड घोषित किया गया । इस अवसर वार्ड क्रमांक 10 शिवाजी वार्ड पार्षद श्रीमती दीपाली पंकज राउत द्वारा वार्ड की महिलाओं के साथ मिलकर सफाई मित्रो का पुष्प माला के साथ सम्मान किया गया ।

स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य कर रहे वार्ड कर्मचारियों का सम्मान नहीं अपितु जिन वार्ड में जो भी कुछ कमियां हे उनका आंकलन कर उन्हें समय रहते दूर करना हे । ताकि शाहपुर शहर स्वच्छ एवं सुन्दर निरंतर बना रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा