बजट में व्यापर एवं निवेश के अवसर
बजट में व्यापर एवं निवेश के अवसर.सी.ए. सुयश माहेश्वरी.
निमाड़ प्रहरी 9977766399
आज वित्तमंत्री द्वारा पेश बजट में भारत को विकासशील देश से विकसित देश बनाने की तरफ एक और कदम बढाया गया है । इस बजट के अनुसार सरकार 12.20 लाख करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडीचर करने वाली है । बजट देखते समय हम केवल यह ना देखे की कौनसी वास्तु सस्ती हुई या महँगी या टैक्स कम हुआ या बढाया गया । यह दोनों केवल बजट का 1 हिस्सा है । बजट से हमे पता चलता है की सरकार आने वाले समय में क्या डेवलपमेंट करना चाहती है । अतः हमे बजट को निवेश , व्यापार एवं रोजगार की दृष्टि से भी देखना चाहिए ।
जैसा की हम पिछले 2-3 वर्षो से देख रहे है की सरकार लगातार डिफेन्स , टेक्नोलॉजी ट्रांसपोर्टेशन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर के काम कर रही है । आज के बजट में भी इनको प्राथमिकता दी गयी है । इन सभी सेक्टर में आने वाले समय में मजबूती देखने मिल सकती है । आज के बजट में डाटा सेंटर सर्विसेज देने वाली कंपनी को वर्ष 2047 तक टैक्स हॉलिडे देने की घोषणा की है । सी.ए. सुयश माहेश्वरी.
अगर हम देखे तो शेयर बाज़ार में पिछले 1 वर्ष में उपरोक्त सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया है ।
अतः निवेशक , व्यापारीगण एवं रोजगार पाने के इच्छुक व्यक्ति इन नीतियों को बारीकी से अध्यन कर उचित मौके देखने चाहिए। बजट के समय शेयर बाजार में काफी वोलैटिलिटी रहती है , अतः तुरंत निवेश न करके बजट में पेश की गयी नीतियों का व्यापक अध्ययन करना चाहिए। इसमें थोड़ा समय लगेगा किन्तु अध्यन से अच्छे विकल्प मिल सकते है। जिसमे की रिस्क रिवॉर्ड रेश्यो भी बहुत अच्छा मिलने की संभावना अधिक रहती है। निवेशक को हमेश ध्यान देना चाहिए की वह अपने निवेश को अलग अलग सेक्टर , अलग अलग ग्रुप कम्पनिया , अलग अलग एसेट क्लास में अपनी रिस्क एपेटाइट और निवेश की अवधि अनुसार विभाजित करना चाहिए।सी.ए. सुयश माहेश्वरी.
सी.ए. सुयश माहेश्वरी.
बजट चर्चा......
आज वित्तमंत्री द्वारा देश का आम बजट पेश किया गया। यह बजट भारत को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर ले जाने वाली आर्थिक और सामाजिक रणनीति को मजबूत करता है। सरकार ने संतुलित तरीके से विकास, समावेशन, युवाओं के अवसर, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा सुरक्षा और कर सुधारों पर जोर दिया है। सी.ए. मोनिका माहेश्वरी
भारत की विकास दर लगभग 7% रहने का अनुमान है। डेब्ट टू जीडीपी रेश्यो 55.60% एवं फिस्कल डिफिसिट जीडीपी का 4.40% रहने का अनुमान है, जो की एक अच्छा संकेत है ।
टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए अगले ५ वर्षो में 10000 करोड़ का आबंटन किया है । यह राशि से क्लस्टर का निर्माण , कैपिटल सपोर्ट एवं अन्य कार्य किये जायेंगे । बुरहानपुर शहर को भी इसका लाभ होगा ।
कंटेनर के निर्माण क्षेत्र के लिए 10000 करोड़ का आबंटन किया है । इसके साथ ही फ्रेट कॉरिडोर , हाई स्पीड रेल मार्ग , राष्ट्रीय जल मार्ग एवं कोस्टल कार्गो के लिए भी उचित निवेश की घोषणा की गयी है । सरकार ने गत वर्ष के बजट में भी ट्रांसपोर्टेशन सम्बंधित इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काफी ध्यान दिया गया था । आज की घोषणा से आने वाले वक्त में इस क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव होगा ।
सेमी कंडक्टर चिप्स , AI , एनीमेशन , डिजाइनिंग आदि सेक्टर में भी 40000 करोड़ का आबंटन किया गया है ।
फार्मा , आयुर्वेद , बायो फार्मा , मेंटल हेल्थ , ट्रामा सेंटर आदि पर भी ध्यान देकर उचित आबंटन किया गया है ।
हर जिले में 1 गर्ल्स हॉस्टल बनाने का बहुत अच्छा निर्णय लिया गया है ।
टूरिज्म , कृषि , डेरी फार्मिंग , फिशरीज , खेल एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए भी पर्याप्त आबंटन किया गया है ।
इनकम टैक्स में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किये गए है जिसमे एक्सीडेंट के केस में मिलने वाले कंपनसेशन को करमुक्त किया गया है , LRS पर TCS 2% , इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख में कुछ बदलाव , कंपनी द्वारा शेयर बाय बेक करने पर कैपिटल गेन टैक्स लगेगा आदि शामिल है ।
सी.ए. मोनिका माहेश्वरी



Comments
Post a Comment