कलेक्टर श्री गुप्ता ने दादाजी मंदिर नवनिर्माण संबंधी कार्यों का जायजा लिया

 कलेक्टर श्री गुप्ता ने दादाजी मंदिर नवनिर्माण संबंधी कार्यों का जायजा लिया

निमाड़ प्रहरी 9977766399

खण्डवा 17 फरवरी 2026, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को दादाजी मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों के साथ


श्री दादाजी दरबार में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, समिति के सदस्य श्री शांतनु दीक्षित, श्री धर्मेन्द्र बजाज, रोचक नागोरी एवं सतीश कोटवाले भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने मंदिर निर्माण से जुड़े स्ट्रक्चरल इंजीनियर श्री किरण भावसार तथा आर्किटेक्ट श्री जितेन्द्र त्रिवेदी के साथ दादाजी परिसर में निर्माणाधीन मंदिर में चल रहे फाउंडेशन निर्माण कार्य को देखा। स्ट्रक्चरल इंजीनियर तथा आर्किटेक्ट ने अब तक किए गए कार्य की समीक्षा की और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के सम्बंध में मार्गदर्शन दिया। 


Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा