खंडवा महिला संगठन की अध्यक्ष रीना गुप्ता सम्मानित
खंडवा महिला संगठन की अध्यक्ष रीना गुप्ता सम्मानित
निमाड़ प्रहरी 9977766399
खंडवा। निमाड़ प्रहरी अखिल भारतीय धाकड़ महेश्वरी समाज की केंद्रीय महासभा द्वारा
महिला संगठन खंडवा की अध्यक्ष रीना गुप्ता एवं उनकी महिला समिति को समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर रीना गुप्ता ने केंद्रीय महासभा, केंद्रीय युवा संगठन एवं केंद्रीय महिला संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजनकर्ता भोपाल स्थानीय समिति, महिला संगठन एवं युवा संगठन द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण आतिथ्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में खंडवा से जिला अध्यक्ष अंतिम करोड़ी, कोषाध्यक्ष दिव्या गुप्ता, मनीषा गुप्ता, राजश्री सोमानी, स्नेहा भंसाली सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
रीना गुप्ता ने भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाज सेवा जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
-संपादक
अश्विनी कुमार नयन
E-mail nimadprahari2012@gmail



Comments
Post a Comment