केंद्रीय उद्योग मंत्री से सांसद के नेतृत्व में मिला अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल

निमाड़ प्रहरी 9977766399नेपा मिल की उत्पादन प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने सहित अन्य कई मुद्दों पर बात रख निराकरण करने हेतू पत्र दिया
बुरहानपुर। नेपा मिल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय भारी
उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी से दिल्ली में मुलाकात कर मिल की उत्पादन प्रक्रिया प्रारंभ करने सहित अधिकारियों व कर्मचारियों से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों के निराकरण के लिए अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास दिलाया कि नेपा मिल सतत चलती रहे, इसके लिए भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा एक ठोस योजना बन कर तैयार की जा चुकी है और जल्द ही इन सारी समस्याओं का निराकरण होगा।
इन मुद्दों पर सांसद ने रखी बात
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय उद्योग मंत्री को बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र खंडवा में स्थित ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित नेपालिमिटेड, नेपानगर जिसे "कागज की काशी" के उपमा से अलंकृत किया गया है। यह कारखाना एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा और स्वतंत्र भारत का पहला अखबारी कागज का कारखाना है, जो भारत सरकार के भारी उद्योग विभाग के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इस मिल के पुनरुद्धार के लिए सरकार द्वारा कुल 512 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता देकर इस मिल का नवीनीकरण किया गया था। मेरे संसदीय क्षेत्र में यह एकमात्र सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है जिस पर लगभग 140 गांवो की अर्थव्यवस्था निर्भर हैं और उन लोगों के रोजगार का एक मात्र साधन भी यही मिल है।
विगत 14 माह से वेतन नहीं
सांसद ने बताया कि यहाँ के अधिकारियों व कर्मचारियों को विगत 14 माह से वेतन भुगतान तक नहीं किया जा सका है। वही कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए 29 वर्षों से लंबित 2007 व 2017 के वेतनमान को लागू किया जाए। उल्लेखनीय है की इन मुद्दों को 30 जुलाई 2025 को नियम 377 के तहत सांसद द्वारा लोकसभा में भी उठाया गया था। प्रतिनिधि मंडल में नेपा ऑफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र केशरी, सचिव संजय पवार, कर्मचारियो के प्रतिनिधि किसन चौधरी व नेपा लिमिटेड से सेवानिवृत प्रबंधक प्रशांत कुमार बैठालु आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment