अनुकरणीय-देहदान घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर समिति को सौंपा।

 अनुकरणीय-देहदान घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर समिति को सौंपा।

निमाड़ प्रहरी 9977766399

 खंडवा निमाड़ प्रहरी  मानव जीवन की सार्थकता केवल जीने में नहीं, बल्कि मृत्यु के बाद भी समाज के काम आने में है—इस विचार को चरितार्थ करते हुए 


श्रीमती करुणा धारवा ने मरणोपरांत देहदान की घोषणा कर समाज के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है

करुणा धारवा ने पुत्र विनित,पुत्री शीतल गुप्ता व परिवारजनों की सहमति युक्त देहदान घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर समिति को सौंपा। सचिनगुप्ता, प्रभातचन्द्र झंवर की उपस्थिति में देहदान की घोषणा करते हुए श्रीमती धारवा ने भावुक शब्दों में कहा कि “मृत्यु के बाद शरीर को जलाकर नष्ट करने से बेहतर है कि वह किसी के जीवन के काम आए। हमारे नेत्र किसी को दृष्टि दे सकते हैं और हमारी देह मेडिकल विद्यार्थियों को शिक्षा देकर समाज के लिए अच्छे चिकित्सक तैयार कर सकती है।”
श्रीमती करुणा धारवा

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा