महेश नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त संग्रहित

  स्व. दुर्गादत्त जी मूंदड़ा की स्मृति में महेश्वरी समाज, बुरहानपुर द्वारा शासकीय चिकित्सालय, बहादरपुर रोड में विशाल रक्तदान 

महेश नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त संग्रहित

निमाड प्रहरी 9977766399

बुरहानपुर। महेश नवमी के पावन अवसर पर स्व. दुर्गादत्त जी मूंदड़ा की स्मृति में महेश्वरी समाज, बुरहानपुर द्वारा शासकीय चिकित्सालय, बहादरपुर रोड में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। समाज की सेवा एवं जनकल्याण की भावना से आयोजित इस शिविर में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 80 यूनिट रक्तदान किया।


कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों के साथ-साथ महिलाओं एवं युवाओं की विशेष और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का परिचय दिया, वहीं मातृशक्ति ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता एवं सेवा भावना का यह प्रेरणादायी उदाहरण रहा।

शिविर का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया, जिसमें चिकित्सक दल एवं स्वयंसेवकों ने रक्तदाताओं को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराईं। रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था तथा सभी ने “रक्तदान महादान – जीवनदान सबसे बड़ा दान” के संदेश को सार्थक किया।

महेश्वरी समाज के पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं, समाजबंधुओं, मातृशक्ति, युवा साथियों, चिकित्सक दल, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महेश नवमी के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज की वर्षों पुरानी सेवा परंपरा का हिस्सा है, जिसका आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ जारी रहेगा।

समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि रक्तदाताओं द्वारा किया गया यह अमूल्य योगदान अनेक जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध होगा तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

जारीकर्ता:

महेश्वरी समाज, बुरहानपुर

रक्तदान शिविर आयोजन समिति

महेश नवमी महोत्सव 2026

Comments